Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Health Care : अन्य अंगों की तरह त्वचा और बालों की देखभाल है जरूरी, इससे जुड़ी सामान्य बीमारियों और उनके उपचार के बारे में डॉ. धनंजय राठौर से महत्वपूर्ण चर्चा

    May 8, 2026

    Korba: बालको ने समुदाय में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया

    May 8, 2026

    बिरयानी के बाद तरबूज खाने के मामले में बड़ा खुलासा, एक ही परिवार के 4 लोगों की चली गई थी जान

    May 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»18 छक्के! युवराज सिंह ने 28 गेंदों में मचाया हाहाकार, ये ऑस्ट्रेलिया की हार नहीं, पाकिस्तान की तबाही का ट्रेलर है!
    Featured

    18 छक्के! युवराज सिंह ने 28 गेंदों में मचाया हाहाकार, ये ऑस्ट्रेलिया की हार नहीं, पाकिस्तान की तबाही का ट्रेलर है!

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 13, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के फाइनल में भारत और पाकिस्तान की टक्कर है. 13 जुलाई की शाम होने वाली इस खिताबी भिड़ंत से पहले यकीनन पाकिस्तान की हालत खराब होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि WCL 2024 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए भारतीय कप्तान युवराज सिंह ने उसे उसकी तबाही और बर्बादी का ट्रेलर दिखा दिया है.

    दरअसल, इस मैच में भारतीय बल्लेबाजी का आलम कुछ ऐसा रहा कि जो आया, उसी ने ही ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को धोना शुरू कर दिया. 18 छक्कों से सजी और मार-धाड़ से भरपूर इस विस्फोटक भारतीय बैटिंग के असली किंग, युवराज सिंह रहे, जिन्होंने सिर्फ 28 गेंदों पर हाहाकार मचाया.

    सेमीफाइन मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के खिलाफ इंडिया चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी की. टीम की शुरुआत तो अच्छी नहीं हुई क्योंकि पहले दो विकेट 50 रन पार करते-करते गिर गए. लेकिन, उसके बाद जो हुआ उसकी ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने कल्पना भी नहीं की होगी. कप्तान युवराज सिंह ने क्रीज पर उतरते ही रंग जमा दिया. रॉबिन उथप्पा जो एक छोर संभाले पहले से डटे थे, वो तो हल्ला बोल ही रहे थे. लेकिन, अब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर उथप्पा के अटैक को युवराज का बैक-अप मिल चुका था.

    उथप्पा के साथ युवराज ने मचाया गर्दा

    रॉबिन उथप्पा 35 गेंदों पर 65 रन बनाकर आउट हुए. 185.41 की स्ट्राइक रेट से खेली उनकी इनिंग में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. युवराज अब भी क्रीज पर जमे थे, जिनका साथ देने अब यूसुफ पठान आए और उन्होंने भी खेल को वहीं से उठाया, जहां पर उथप्पा छोड़कर गए थे. युवराज और यूसुफ ने मार-मारकर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का गर्दा छुड़ा दिया.

    यह भी पढ़ें :  बड़ी खबर: ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, 215 टन कोयले के साथ 6 आरोपी गिरफ्तार

    चौके कम, छक्के ज्यादा, 28 गेंदों में दिखा युवराज का दम

    युवराज सिंह ने 28 गेंदों का सामना कर 210.71 की स्ट्राइक रेट से 59 रन जड़े, जिसमें चौके कम छक्के ज्यादा देखने मिले. बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज और इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने 4 चौके के मुकाबले अपनी इनिंग में 5 छक्के उड़ाए.

    ‘भाई-भाई’ का गठजोड़, ऑस्ट्रेलिया की तोड़ दी कमर !

    युवराज सिंह के जाने के बाद पठान ब्रदर्स ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया की ईंट से ईंट बजा दी, जिसका अंदाजा आप मैच में उनके बैटिंग स्ट्राइक रेट को देख लगा सकते हैं. यूसुफ पठान का स्ट्राइक रेट जहां 221. 73 का रहा. वहीं इरफान पठान ने 263 .15 की स्ट्राइक रेट से तूफान मचाया. यूसुफ की पारी में 4 और इरफान की बैटिंग में 5 छक्के देखने को मिले. इस तरह इंडिया चैंपियंस ने मैच में कुल 18 छक्के जड़ दिए. नतीजा, ये हुआ कि सेमीफाइनल में उन्होंने 254 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया.

    ये ऑस्ट्रेलिया की हार नहीं, पाकिस्तान की तबाही का ट्रेलर है!

    अब ऑस्ट्रेलिया के सामने 255 रन का लक्ष्य था. लेकिन, ये क्या वो तो सिर्फ 168 रन बनाकर ही दम तोड़ गए. और, इस तरह इंडिया चैंपियंस को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स के फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ने का लाइसेंस मिल गया. यानी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी का जो फायरवर्क दिखा वो बस ट्रेलर था, असली पिक्चर तो अभी बाकी है, जो पाकिस्तान चैंपियंस के खिलाफ फाइनल में अब से कुछ देर बाद दिखेगी.

    यह भी पढ़ें: रातोंरात बंद हुआ FIITJEE कोचिंग सेंटर, लाखों फीस जमाकर ठगे गए बच्चों के अभिभावक, मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें :  Sakti: आईपीएल सट्टा के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, 05 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: चुनौती पूर्ण अंधेकत्ल को कोरबा पुलिस ने दो दिन के भीतर सुलझाया, प्रेमिका ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पूर्व प्रेमी की हत्या, 17 टुकड़ों में मिली थी लाश

    यह भी पढ़ें: वेटिंग टिकट पर रेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, अब गलती की तो बीच रास्ते में ही उतार देगा टीटी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Health Care : अन्य अंगों की तरह त्वचा और बालों की देखभाल है जरूरी, इससे जुड़ी सामान्य बीमारियों और उनके उपचार के बारे में डॉ. धनंजय राठौर से महत्वपूर्ण चर्चा

    May 8, 2026

    Korba: बालको ने समुदाय में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया

    May 8, 2026

    बिरयानी के बाद तरबूज खाने के मामले में बड़ा खुलासा, एक ही परिवार के 4 लोगों की चली गई थी जान

    May 8, 2026

    Korba: सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक

    May 8, 2026

    अब अंतरिक्ष में भी भारत का दबदबा, स्काईरूट ने दुनिया को चौंकाया

    May 8, 2026

    Mythos AI चमत्कारी भी है और विनाशकारी भी, इसके प्रभावों को लेकर दुनियाभर की सरकारों की नींद उड़ गई है

    May 8, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026955 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026858 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026816 Views
    Don't Miss

    Health Care : अन्य अंगों की तरह त्वचा और बालों की देखभाल है जरूरी, इससे जुड़ी सामान्य बीमारियों और उनके उपचार के बारे में डॉ. धनंजय राठौर से महत्वपूर्ण चर्चा

    May 8, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: एक सेहतमंद शरीर के लिए बैलेंस डाइट का होना बहुत जरूरी है।…

    Korba: बालको ने समुदाय में मलेरिया जागरूकता अभियान चलाया

    May 8, 2026

    बिरयानी के बाद तरबूज खाने के मामले में बड़ा खुलासा, एक ही परिवार के 4 लोगों की चली गई थी जान

    May 8, 2026

    Korba: सर्राफा व्यापारियों और गोल्ड लोन कंपनियों की सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने ली बैठक

    May 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.