Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, October 10
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दरवाजे पर आया था साधु, घर से निकली महिला, नजर मिलते ही बोली- ‘प्राणनाथ! 27 साल बाद…!
    Featured

    दरवाजे पर आया था साधु, घर से निकली महिला, नजर मिलते ही बोली- ‘प्राणनाथ! 27 साल बाद…!

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 20, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n65273974717400213816967432740acd3bb54065a41be7c32fefbcf2c8c290812ce04b859f571b67cc718c
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    मिर्जापुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में 27 साल से गायब व्यक्ति जब घर लौटा तो परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई. प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने आए व्यक्ति को स्नान के बाद घर और मां की याद आयी तो वह घर अपनों के बीच लौट आया.

    मामला चुनार तहसील के जमालपुर का है. यहां के अमरनाथ गुप्ता 1998 में मन में संन्यास का भाव आने पर घरवालों को बिना बताए वृंदावन चले गए थे. परिजनों ने उनको खूब तलाशा लेकिन कहीं पता नहीं चला. परिजनों ने भी उन्हें मृत मान लिया था मगर अचानक 15 फरवरी 2025 को वह वापस घर आ गए. घर पर जब पहुंचे तो उनकी पत्नी चंद्रावती ने उन्हें देखा तो आवक रह गई. पूरा घर हैरान था. उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

    संन्यासी जीवन में आने के बाद उन्होंने अपना नाम अमरनाथ बाबा कर लिया था. वृंदावन जाने के बाद पूरे भारत मे तीर्थों का भ्रमण किया है. चारों धाम की यात्रा की. घर की याद कैसे आयी यह पूछने पर अमरनाथ गुप्ता का कहना है कि 13 जनवरी को प्रयागराज महाकुंभ में आए थे. वहां पर कुंभ स्नान किया. इसके बाद अचानक घर की और मां की याद आई तो घर लौट आए.

    अमरनाथ ने बताया, ’27 साल बाद वापस घर लौटा हूं. घर से 1998 में निकला था. 27 साल से बाहर हूं. यहां से वृंदावन गया. चारों धाम किया. इसके बाद तीर्थाटन किया. 13 तारीख को महाकुंभ आया था. मां की याद आई तो सोचा उनके दर्शन कर लूं, इसलिए वापस आ गया. 15 फरवरी को सुबह-सुबह आया था. सभी तो नहीं लेकिन घर के कुछ लोग पहचान गए थे. साधु बन गया हूं तो आगे का जीवन भी इसी तरह व्यतीत करूंगा. अभी मैं फिर से चला जाऊंगा. राम मंदिर में मैंने कार सेवा की है. उसके लिए जेल भी गए थे. राम मंदिर बना तो बहुत अच्छा लगा.’

    यह भी पढ़ें :  खनिज विभाग कोरबा की बड़ी कार्यवाई: अवैध उत्खनन व परिवहन के 54 प्रकरण किए दर्ज...सीतामढ़ी से 11 व राताखार से 3 वाहन जब्त, 8 लाख से अधिक की राशि की गई वसूल

    घर छोड़ने की वजह का खुलासा करते हुए अमरनाथ ने बताया, ‘मेरी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी. शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था. घबराहट हुई तो मन में भजन का ख्याल आया. फिर मैं वृंदावन चला गया. कुरुक्षेत्र और राजस्थान में भी रहा. वहीं पर दीक्षा ले ली. महाकुंभ में लगा कि माता-पिता से एक भेंट कर लूं. यहां आया तो पता चला कि पिता जी का स्वर्गवास हो गया है. माताजी के दर्शन हुए हैं. भजन-पूजन का भाव बहुत पहले थे. घर को कोई भूल नहीं सकता. घर लौटने की इच्छा को बार-बार दबा देता था. प्रयागराज में अचानक आत्मा से आवाज आई और घर आ गया.’

    पत्नी चंद्रावती ने कहा, ‘बच्चे जब बहुत छोटे थे, तभी से वह पहाड़ी पर पूजा-भजन की बात करते थे. दो लड़कों की शादी हो चुकी थी. दो लड़कियों की शादी रह गई थी. मुझे कोई खर्चा नहीं देता था. मैंने कई जगह भीख मांगी. भाई-बहन से मदद मांगी. हमें बहुत खुशी हो रही है. हम भोले बाबा से हमेशा उनके लिए प्राथना करते थे. उन्होंने ही मेरे पति को वापस भेजा है.’

    यह भी पढ़ें: दिल्ली की नई CM होंगी रेखा गुप्ता, जानिए पार्षद से लेकर सीएम तक उनकी राजनीतिक सफर की कहानी

    यह भी पढ़ें: सिर्फ फोन कॉल करके कैसे खाते से पैसे उड़ा देते हैं साइबर अपराधी? जानिए क्या है ‘कॉल मर्जिंग टेक्नीक’

    यह भी पढ़ें: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के चीन के सम्मान वाले बयान पर बिफरे सीएम साय, कहा – कांग्रेस का हाथ अलगाववादी, देश के दुश्मनों के साथ

    यह भी पढ़ें :  भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में भव्य सेवा ज्योति यात्रा, हजारों कार्यकर्ताओं ने मशाल थामकर दिया सेवा, संकल्प और राष्ट्रभक्ति का संदेश
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.