Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, October 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»झारखंड से लेकर एमपी तक फैल रहा बर्ड फ्लू, जानवर भी हो रहे संक्रमित, ये है कारण
    Featured

    झारखंड से लेकर एमपी तक फैल रहा बर्ड फ्लू, जानवर भी हो रहे संक्रमित, ये है कारण

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n651804959173944286474573f86dbb2c8c24efcae74187f5d78a5010949800460fc8b450ae121228cf56bc
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    भोपाल/स्वराज टुडे: भारत के कई राज्यों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. झारखंड की राजधानी रांची में इसी महीने 6 फरवरी को बिरसा वेटनेरी कॉलेज के पोल्ट्री फार्म के मुर्गों में H5N1 एनफ्लएंजा की पुष्टि हुई थी.

    वहीं, मध्यप्रदेश के भोपाल में पोल्ट्री फॉर्म के संक्रमित मुर्गों के सैंपल की जांच में पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है. छिंदवाड़ा में भी बिल्लियों में H5N1 की पुष्टि होने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए प्रभावित घरों के 1 किमी के दायरे में चिकेन और मटन की दुकानों को सील कर दिया है.

    पहले यह बीमारी सिर्फ पक्षियों में होती थी, लेकिन अब कुछ जानवर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं. इस वजह से लोग डर रहे हैं और सरकार भी सतर्क हो गई है. केंद्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर बचाव करने का निर्देश जारी किया है. आइए जानते हैं कि बर्ड फ्लू के कारण, लक्षण और बचाव.

    बर्ड फ्लू क्या है?

    बर्ड फ्लू एक वायरस (विषाणु) से फैलने वाली बीमारी है, जो ज्यादातर मुर्गियों, कबूतरों और दूसरे पक्षियों को होती है. कई बार यह इंसानों और जानवरों तक भी पहुंच जाता है, जिससे बड़ी परेशानी हो सकती है.

    अब जानवर भी हो रहे हैं बीमार

    पहले यह बीमारी सिर्फ पक्षियों तक सीमित थी, लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि गाय, भैंस और सूअर जैसे जानवर भी इससे संक्रमित हो रहे हैं. वैज्ञानिक मानते हैं कि यह वायरस धीरे-धीरे और खतरनाक हो रहा है.

    यह भी पढ़ें :  पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    बर्ड फ्लू क्यों फैल रहा है?

    ● प्रवासी पक्षी:- सर्दियों में कई पक्षी दूसरे देशों से भारत आते हैं. अगर वे पहले से वायरस लेकर आते हैं, तो यह और पक्षियों में फैल जाता है.

    ● संक्रमित पक्षियों का संपर्क:- अगर कोई स्वस्थ पक्षी बीमार पक्षी के साथ रह जाता है, तो वह भी बीमार हो सकता है.

    ● गंदगी और लापरवाही:- पोल्ट्री फार्म और खुले बाजारों में सफाई न होने से यह बीमारी तेजी से फैलती है.

    ● कच्चे मांस और अंडे से खतरा:- अगर अधपका या संक्रमित मुर्गी का मांस या अंडा खा लिया जाए, तो इंसानों को भी बीमारी हो सकती है.

    बर्ड फ्लू के लक्षण

    ◆ पक्षियों में: थकान, खाना न खाना, अंडे कम देना और अचानक मर जाना.

    ◆ इंसानों में: तेज बुखार, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत.

    ◆ जानवरों में: सुस्ती, खाने में कमी और कभी-कभी अचानक मौत.

    कैसे करें बचाव ?

    सर्दियों के मौसम में बर्ड फ्लू के मामले बढ़ने लगते हैं. ऐसे में जिन इलाकों में बर्ड फ्लू फैला हुआ है वहां पर जाने से बचे और संक्रमित पक्षियों और जानवरों से दूर रहें. चिकन और अंडे को अच्छे से पकाकर ही खाएं. पोल्ट्री फार्म और आसपास की जगहों को साफ-सुथरा रखें. अगर किसी पक्षी या जानवर में बीमारी दिखे, तो तुरंत प्रशासन को बताएं.

    यह भी पढ़ें: वेलेंटाइन डे के लिए हिन्दू संगठन ने किया लट्ठ पूजन, जहां मिलेंगे बाबू सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना

    यह भी पढ़ें: सर्वे: नरेंद्र मोदी का विकल्प बीजेपी में कौन? जानें अमित शाह और योगी आदित्यनाथ में से कौन निकला आगे

    यह भी पढ़ें :  भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    यह भी पढ़ें: NCTE का बड़ा फैसला, फिर से आएगा इतने साल का B.Ed और M.Ed कोर्स, जानिए कौन कर पाएगा यह कोर्स

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026

    राशिफल 9 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 9, 2026

    स्कूल से लौट रही छात्रा की जबरन भरी मांग. मनचलों ने रास्ता रोककर छेड़खानी की, फिर में डाल दिया सिंदूर

    October 9, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,007 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,541 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,407 Views
    Don't Miss

    नशे में धुत यात्रियों का वीडियो बनाकर असम की छात्रा ने किया शेयर, अगले दिन रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

    October 9, 2026

    आंध्रप्रदेश श्रीकाकुलम/स्वराज टुडे: शाखापट्टनम से गुवाहाटी के लिए ट्रेन में चढ़ने के बाद 20 साल…

    Mumbai: बॉलीवुड अभिनेत्री मोनिका बेदी ने डॉ. कृष्णा चौहान को “इंडियन सितारे बॉलीवुड अवॉर्ड” से किया सम्मानित

    October 9, 2026

    Surajpur: हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बेटी के चारों हत्यारों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, दरिंदों ने माँ बेटी को दी थी बेहद खौफनाक मौत, 725 दिन बाद पीड़ित परिवार को मिला न्याय

    October 9, 2026

    विश्व दृष्टि दिवस पर विद्यार्थियों को दिया नेत्र स्वास्थ्य का संदेश : “अपनी आंखों से प्यार करें” थीम पर जागरूकता कार्यक्रम एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

    October 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.