Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba breaking: कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, एक्टिवा और बाइक में टक्कर के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

    November 4, 2026

    Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    November 4, 2026

    Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    November 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, November 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा गठित सामाजिक जाँच टीम पहुँची ग्राम लोहारीडीह, ग्रामीणों ने किया बड़ा खुलासा
    Featured

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ द्वारा गठित सामाजिक जाँच टीम पहुँची ग्राम लोहारीडीह, ग्रामीणों ने किया बड़ा खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 22, 2024Updated:September 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कवर्धा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ राज्य के बॉर्डर में स्थित ग्राम लोहारीडीह थाना रेंगाखार जिला कबीरधाम में विगत दिनों जो आगजनी और प्रशांत साहू की न्यायिक हिरासत में मौत हुई , इस विषय को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के द्वारा एक उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया था जिसमें प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू के नेतृत्व में जांच समिति ग्राम लोहारीडीह पहुंचकर वस्तु स्थिति का अवलोकन किया।

    IMG 20240922 WA0050

    एक ही समाज के दो परिवारों के बीच आपसी रंजिश का खुलासा

    IMG 20240922 WA0047

    ग्राम लोहारीडीह जाने से पता चला कि यह विवाद दो परिवारों के बीच का था । शिवप्रसाद साहू उर्फ़ कचरू साहू और रघुनाथ साहू के परिवार में आपसी रंजिश थी । इस बीच 15 सितंबर को शिवप्रसाद उर्फ कचरू साहू की मृत्यु हो गयी । दरअसल गांव से दूर उसका शव फांसी के फंदे में लटका हुआ मिला था । उसने आत्महत्या की अथवा उसकी हत्या हुई इसकी जांच अभी भी चल रही है । लेकिन शिव प्रसाद के परिजन इसे हत्या मानते हैं और उसकी हत्या करने वाले का सुराग अभी तक नहीं मिला है।

    एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर बोल दिया धावा

    IMG 20240922 WA0048

    उधर गांव में अफवाह फैल गया कि रघुनाथ साहू के द्वारा उसका मर्डर किया गया है और इस बीच सुबह 10:00 बजे रघुनाथ साहू के घर में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष घुसकर उनके घर में आग लगा दी ।रघुनाथ साहू को घर में बंद कर दिये जाने से आग से झुलसकर उसकी भी मृत्यु हो गई। साथ ही उसकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। आक्रोशित भीड़ ने केवल इंसानों पर ही हमला नहीं किया बल्कि उप सरपंच रघुनाथ साहू के घर मवेशियों को भी मार मार कर अधमरा कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 से सम्मानित होने पर अशोक मोदी ने बाबूलाल अग्रवाल को दी हार्दिक शुभकामनाएँ

    दिल दहला देंगी घटना की ये तस्वीरें

    IMG 20240922 WA0051 IMG 20240922 WA0052 IMG 20240922 WA0053 IMG 20240922 WA0054 IMG 20240922 WA0055

    पुलिस ने 70 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

    इसके पहले विवाद की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी भीड़ ने झूमा झटकी और मारपीट की । आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस कर्मियों को वहां से खदेड़ने के बाद आगजनी की घटना को अंजाम दिया। वही बाद में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक एक बड़ी घटना घट चुकी थी । गाँव के उप सरपंच रघुनाथ साहू की मौत हो चुकी थी और उसकी सरपंच पत्नी भी गंभीर रूप से घायल थी । उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया । फिर एक्शन में आई पुलिस ने 70 लोगों को हिरासत में लेकर उन्हें जेल में डाल दिया ।

    पुलिस अभिरक्षा में प्रशांत साहू की मौत का प्रदेश साहू संघ ने की कड़ी निंदा

    पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों में प्रशांत साहू भी शामिल था । आरोप है कि पुलिस हिरासत में पुलिस की मार से उसकी मृत्यु हो गई है । यह बहुत ही भयावह और दर्दनाक है । यह निश्चित ही निंदनीय है । छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ की जांच समिति ने इसकी कड़ी निंदा की।  प्रदेश साहू संघ ने सरकार से मांग की है कि मृतक प्रशांत साहू के परिवार में उनका एक छोटा सा बेटा है । उनके परिवार में और कोई नहीं है । सरकार उसकी शिक्षा और भविष्य में उसे शासकीय नौकरी उपलब्ध कराने का वचन दे। साथ ही उस परिवार को कम से कम 50 लाख रुपया मुआवजा अनुग्रह राशि दें ताकि उनके परिवार का पालन पोषण हो सके।

    यह भी पढ़ें :  इण्डिया ब्लाॅक के तत्वाधान में एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 01 नवम्बर को आयोजित महारैली में कोरबा से पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी हुए शामिल

    इसके अलावा मृतक उप सरपंच रघुनाथ साहू की आगजनी में मौत हुई है उसको भी सरकार मुआवजा दे और शिव प्रसाद उर्फ कचरू साहू की मृत्यु का निष्पक्ष जांच कर उनके परिवार को भी को भी राहत राशि प्रदान करें। सरकार तीनों परिवारों को मुआवजा दे और उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करें ।

    प्रदेश साहू संघ ने सरकार से मांग की है कि इस घटना में मुख्य रूप से आरोपित व्यक्ति को सरकार न्यायिक जांच बैठा कर अपराधी को सामने लाएं और उचित न्याय दिलाए। समाज को संरक्षण दे ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो ।

    इस घटना के चलते बहुत सारे निर्दोष लोग खासकर महिलाएं एवं छोटे बच्चे थाना में और जेल में बंद हैं। उनको सरकार तत्काल निशर्त रिहा करे ।

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के इस प्रतिनिधि मंडल में ये रहे शामिल

    छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के इस प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू,  उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, मालक राम साहू , महामंत्री हलधर साहू, दयाराम साहू ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष थानेश्वर साहू , कार्यकारी अध्यक्ष विष्णु साहू,  उपाध्यक्ष भीखम साहू,  प्रमोद साहू , महिला प्रकोष्ठ के सहसंयोजक अंजनी साहू , युवा प्रकोष्ठ के संयोजक पवन साहू,  सहसंयोजक दुलीकेशन साहू , साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के अध्यक्ष लाला साहू , संरक्षक मनोहर साहू , पिथौरा प्रदेश संयुक्त सचिव पंचम साहू,  जिला साहू संघ बेमेतरा के उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह साहू,  हरीश साहू,  घनश्याम साहू , प्रकाश साहू,  बेमेतरा जिला साहू संघ मुंगेली के पूर्व अध्यक्ष बलदाऊ साहू,  अध्यक्ष पुहुप राम साहू एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रफुल्ल साहू, विक्की साहू , कामत साहू सहित ग्राम वासी एवं सामाजिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें :  अवैध कच्ची महुआ शराब के विरूध्द जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कस्टमर्स सावधान! 3.1 करोड़ लोगों का डेटा, मेडिकल रिपोर्ट और मोबाइल नंबर लीक

    यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में श्रद्धा वाल्कर जैसा मर्डर! पुलिस ने फ्रिज से बरामद किए बॉडी के 32 टुकड़े

    यह भी पढ़ें: दो युवक आसानी से पटाते थे लड़कियां, पुलिस ने पूछा- कैसे फंसाते थे? तरीका जानकर चौंके अफसर….

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba breaking: कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, एक्टिवा और बाइक में टक्कर के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

    November 4, 2026

    Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    November 4, 2026

    Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    November 4, 2026

    लखनऊ में ट्रैफिक का ‘सिस्टम फेल’: रैलियों और साप्ताहिक बाजारों से रोज थम रही रफ्तार, एम्बुलेंस भी जाम में फंसी

    November 4, 2026

    एमपी में कांग्रेस का बड़ा एक्शन: 9 जिलाध्यक्ष और 14 महासचिव समेत 60 पदाधिकारी सस्पेंड, सामने आई ये वजह, देखें पूरी सूची

    November 4, 2026

    Korba: रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने के विवाद में दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष, 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    November 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,070 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,559 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Korba breaking: कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, एक्टिवा और बाइक में टक्कर के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

    November 4, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले में सड़क हादसे का दौर थमने का नाम नहीं ले…

    Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    November 4, 2026

    Sagar: देवरी में अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भाजपा के वरिष्ठ नेता को थाने लाने पर भड़के कार्यकर्ता, विधायक बृज बिहारी पटेरिया पहुंचे थाना

    November 4, 2026

    लखनऊ में ट्रैफिक का ‘सिस्टम फेल’: रैलियों और साप्ताहिक बाजारों से रोज थम रही रफ्तार, एम्बुलेंस भी जाम में फंसी

    November 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.