Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ की चेतावनी के मद्देनजर 29 अक्टूबर को शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026

    आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का DMF घोटाला: तत्कालीन जनपद CEO समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    October 28, 2026

    Sakti: मनरेगा (बी.बी. रामजी) कार्य में सरपंच धनंजय कुमार राठौर पर लाखों के फर्जीवाड़े का आरोप, शिकायत के बाद जाँच की औपचारिकता पूरी, अब ग्रामीणों ने मामले को दबाने लाखों के बंदरबांट का लगाया आरोप

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, October 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कैंसर उपचार को उत्कृष्ट बनाने के लिए बालको मेडिकल सेंटर में वैश्विक कैंसर कॉन्क्लेव
    Featured

    कैंसर उपचार को उत्कृष्ट बनाने के लिए बालको मेडिकल सेंटर में वैश्विक कैंसर कॉन्क्लेव

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    • मध्य भारत में पहली बार माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस 2 का उपयोग जटिल कैंसर सर्जरी के दौरान 3डी विज़ुअलाइज़ेशन प्रदान करने के लिए किया गया।
    • टाटा मेमोरियल अस्पताल के शीर्ष कैंसर रोग विशेषज्ञों ने पैनक्रिएटिक एंड गैस्ट्रिक कैंसर के उपचार के लिए उन्नत तकनीकों का उपयोग करते हुए लाइव सर्जिकल का किया प्रदर्शन।

    रायपुर/स्वराज टुडे: भारत के अग्रणी कैंसर देखभाल सुविधाओं में से एक बालको मेडिकल सेंटर (बीएमसी) में वार्षिक छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव आयोजन किया जा रहा है जिसमें देश भर के कैंसर विशेषज्ञों के लिए एक लाइव सर्जिकल प्रदर्शन किया गया। मुंबई के टाटा मेमोरियल अस्पताल के प्रमुख कैंसर विशेषज्ञों के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जटिल कैंसर सर्जरी के लिए कैंसर की उन्नत तकनीक ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) के उपयोग पर प्रकाश डाला गया। कॉन्क्लेव में 120 से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया जिससे अत्याधुनिक ऑन्कोलॉजी क्षेत्र में विचार साझा करने के लिए एक मंच तैयार हुआ।

    सम्मेलन में विशेषज्ञों ने माइक्रोसॉफ्ट होलोलेंस 2 ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) हेडसेट का उपयोग करके पैनक्रिएटिक एंड गैस्ट्रिक कैंसर के उन्नत तकनीक का प्रयोग करते हुए लाइव सर्जरी किया। यह तकनीक पारंपरिक 2डी इमेजिंग जैसे कि सीटी और एमआरआई स्कैन को इंटरेक्टिव 3डी होलोग्राम में परिवर्तित करती है जो कैंसर सर्जरी में 3डी ऑपरेटिव प्लानिंग प्रदान करती है। यह ट्यूमर और आसपास की शारीरिक रचना के बारे में सर्जन की समझ को भी बढ़ाता है जिससे उन्हें ट्यूमर की विशेषताओं और वैस्कुलर वेरिएशन का बेहतर मूल्यांकन करने में मदद मिलती है। विशेषज्ञों ने प्रीऑपरेटिव प्लानिंग और सर्जिकल सटीकता को बेहतर बनाने में इसके महत्व पर जोर दिया जो कैंसर की देखभाल में एक आवश्यक भूमिका निभाते हैं।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: अब और सख्त हुई ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया ! ऑनलाइन परीक्षा में लाने होंगे 75 फीसदी अंक

    इस नवाचार से पैनक्रिएटिक कैंसर के जटिल सर्जरी करने के तरीके में तकनीकी बदलाव पर बोलते हुए टाटा मेमोरियल अस्पताल, मुंबई के उप निदेशक और कैंसर सर्जरी प्रमुख डॉ. शैलेश वी. श्रीखंडे ने कहा कि पैन्क्रियाटोड्यूओडेनेक्टॉमी (व्हिपल प्रक्रिया) का ऑपरेशन सबसे जटिल माना जाता है। उन्होंने आगे कहा कि जटिल शारीरिक संरचना को देखते हुए पैनक्रिएटिक की सर्जरी चुनौतीपूर्ण होती है। जटिलताओं को कम करने और रोगी के उपचार बेहतरी प्रदान करना होलोलेंस की तकनीक को महत्वपूर्ण बनाती है। 3डी होलोग्राफिक इमेजिंग के उपयोग से हम युवा पैनक्रिएटिक विशेषज्ञ को सिखा सकते हैं कि उन्हें चुनौतिपूर्ण परिस्थितियों से निपटने के लिए बेहतर ढंग से तैयार कर सकते हैं। यह तकनीक रोगियों के उपचार महत्वपूर्ण है जिससे उन्हें लंबी दूरी की यात्रा करने की आवश्यकता कम हो जाएगी।

    टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल, मुंबई के गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल एवं हेपाटो-पैनक्रिएटो-बिलियरी सर्जन एवं प्रोफेसर मनीष भंडारे ने गैस्ट्रिक कैंसर मरीज का ऑपरेशन किया और लाइव सर्जरीके महत्व पर प्रकाश डाला। ये सत्र देश भर के विशेषज्ञों के लिए कैंसर प्रबंधन में अत्याधुनिक तकनीकी उपयोग के लिए एक मंच तैयार करता हैं। वास्तविक समय की जानकारी साझा करने से रोगियों को उन्नत देखभाल प्रदान करने की हमारी सामूहिक क्षमता में सुधार होता है।
    बालको मेडिकल सेंटर में कंसल्टेंट सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. श्रवण नादकर्णी ने भारत में सर्जिकल परिणामों को बदलने में ऑगमेंटेड रियलिटी (एआर) की क्षमता पर जोर दिया। यह मध्य भारत में ऑन्कोलॉजिकल सर्जरी में होलोलेंस 2 के इस्तेमाल के पहले उदाहरणों में से एक है। यह हमें असाधारण सटीकता के साथ ट्यूमर मार्जिन और संवहनी संरचनाओं का मूल्यांकन करना आसान करता है जिससे सुरक्षित सर्जरी और बेहतर रोगी परिणाम मिलते हैं।
    बालको मेडिकल सेंटर के सर्जिकल और क्लिनिकल ऑन्कोलॉजी के निदेशक डॉ. मौ रॉय ने कहा कि इस तकनीक का पश्चिम में बड़े पैमाने पर उपयोग किया गया है और अब यह भारत में भी अपनी छाप छोड़ने लगी है। सर्जिकल तकनीकों के साथ ऑगमेंटेड रियलिटी को एकीकृत करके सर्जन जटिलताओं को कम कर सकते हैं और सर्जिकल सटीकता को बढ़ा सकते हैं जिससे छत्तीसगढ़ जैसे क्षेत्रों में रोगियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित हो सकेगी।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: आगामी त्योहारों के मद्देनजर नॉर्थ जोन पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, एक ही दिन में 10 व्यक्तियों के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

    बालको मेडिकल सेंटर की चिकित्सा निदेशक डॉ. भावना सिरोही ने सम्मेलन के सफल शुभारंभ के अवसर पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के सर्जन और ऑन्कोलॉजिस्ट के ऐसे समूह का बीएमसी में आना इस क्षेत्र में कैंसर देखभाल में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम लोगों के लिए किफायती, उच्च गुणवत्ता वाले उपचार विकल्प प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह आयोजन उस यात्रा में एक मील का पत्थर है।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ की चेतावनी के मद्देनजर 29 अक्टूबर को शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026

    आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का DMF घोटाला: तत्कालीन जनपद CEO समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    October 28, 2026

    Korba: संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 नवंबर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में होगा आयोजित, रिक्त पदों की जानकारी 6 नवंबर तक उपलब्ध कराने नियोजकों से अपील

    October 28, 2026

    New Delhi: पत्नी को लोकसभा टिकट दिलाने के खातिर प्रियंका गांधी को दिए थे 7 करोड़!” गौरव कुमार ने फुल रिफंड की मांग करते हुए आत्मदाह की दी चेतावनी

    October 28, 2026

    जिला पशु चिकित्सालय कोरबा में मिलेंगी आधुनिक जांच सुविधाएं, एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ने सीएसआर मद से 49.35 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की

    October 28, 2026

    Hyderabad: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से पत्नी का गैंगरेप करवाता था फयाज, मकान मालिक को लगा पता तो…

    October 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,050 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,556 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,422 Views
    Don't Miss

    चक्रवाती तूफान ‘ARNAB’ की चेतावनी के मद्देनजर 29 अक्टूबर को शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जारी किया आदेश

    October 28, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग द्वारा बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान…

    आत्मानंद स्कूल के नाम पर 1.32 करोड़ का DMF घोटाला: तत्कालीन जनपद CEO समेत 9 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

    October 28, 2026

    Sakti: मनरेगा (बी.बी. रामजी) कार्य में सरपंच धनंजय कुमार राठौर पर लाखों के फर्जीवाड़े का आरोप, शिकायत के बाद जाँच की औपचारिकता पूरी, अब ग्रामीणों ने मामले को दबाने लाखों के बंदरबांट का लगाया आरोप

    October 28, 2026

    Korba: संभाग स्तरीय रोजगार मेला 27 नवंबर को लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में होगा आयोजित, रिक्त पदों की जानकारी 6 नवंबर तक उपलब्ध कराने नियोजकों से अपील

    October 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.