Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर का अब क्या होगा? भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बदल गए सुर

    May 5, 2026

    राशिफल 5 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 5, 2026

    प्रेग्नेंसी में भी एक्शन मोड में दीपिका पादुकोण ! ‘राका’ में दिखेगा दमदार अवतार

    May 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, May 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»‘कान खोलकर सुन लो यूनुस, जिस बांग्लादेश का हम…’, RSS ने दी चेतावनी
    Featured

    ‘कान खोलकर सुन लो यूनुस, जिस बांग्लादेश का हम…’, RSS ने दी चेतावनी

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 11, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n64284616417339164769858e6e5c6654eb079e1a25b126346048d8d735dfca5395e87d1d2697fa981ea1a0
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    झारखंड
    रांची/स्वराज टुडे: बांग्लादेश में हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मंगलवार को रांची की सड़कों पर सर्व सनातन समाज ने आक्रोश रैली निकाल कर प्रदर्शन किया।
    प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे। नारे लिखी तख्तियां और भगवा झंडे हाथ में लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान से राजभवन की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारी नारे लगते हुए चल रहे थे।

    सड़कों पर उमड़े इस विशाल जनसमूह ने लोगों का काफी देर तक ध्यान खींचे रखा। बाद में सभास्थल पर प्रमुख नेताओं का संबोधन हुआ। सभी ने एक स्वर से बांग्लादेश को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते संभल जाओ नहीं तो भारत जिस बांग्लादेश का निर्माण कर सकता है, उसे मिटा भी सकता है। रैली में शामिल हजारों लोग अनुशासित रूप से कतारबद्ध होकर मोरहाबादी मैदान से चलकर अलबर्ट एक्का चौक होते हुए राजभवन के पास पहुंचे, फिर कार्यक्रम का समापन हुआ।

    ‘1971 में भारत की सहायता से…’

    राजभवन के पास लोगों को संबोधित करते हुए सामाजिक कार्यकर्ता राकेश लाल ने कहा- 1971 में भारत की सहायता से जिस बांग्लादेश का उदय हुआ उसी देश के प्रमुख मोहम्मद यूनुस के सामने वहां के अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने युनूस को चेतावनी देते हुए कहा- समय रहते संभल जाओ नहीं तो भारत के साथ-साथ पूरे विश्व का हिंदू समाज अब जाग चुका है।

    ‘जब पश्चिमी पाकिस्तान में एक मुस्लिम दूसरे मुस्लिम को…’

    उन्होंने कहा कि मो. युनूस नरपिशाच है। जब पश्चिमी पाकिस्तान में एक मुस्लिम दूसरे मुस्लिम को मार रहे थे, पाकिस्तानी सेना मुस्लिम महिलाओं के साथ दुष्कर्म कर रहे थे, उस समय भारतीय सैनिकों ने अपना बलिदान देकर वहां के लोगों की रक्षा की, परंतु आज वही लोग हिंदुओं को मारने में लगे हैं।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 30 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    उन्होंने कहा, जिस इस्कॉन के लोगों ने उन्हें रोटी दी, बंग बंधु ने आजादी दिलाई, उन्हीं के कार्यकर्ताओं पर जिहादी लोग अत्याचार कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ भी चुप्पी साधे हुए है। अब समय आ गया है कि विश्व समुदाय बांग्लादेश पर डबाव डाले और नोबेल पुरस्कार समिति भी मो. युनूस का पुरस्कार वापस लेने की घोषणा करे।

    ‘सनातन समाज अहिंसा का पुजारी’

    विहिप के प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने कहा कि सनातन समाज अहिंसा का पुजारी है, परंतु जब उकसाया जाता है तो रणचंडी बनने से भी परहेज नहीं करता है। उन्होंने बांग्लादेश को चेतावनी देते हुए कहा कि समय रहते संभल जाओ नहीं तो अब युद्ध बड़ा भीषण होगा। प्रदर्शन को कई संगठनों से जुड़े लोगों ने संबोधित किया।

    राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन

    कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रपति के नाम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले रांची सहित पूरे झारखंड में तीन से लेकर पांच दिसंबर के बीच सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया गया था।

    यह भी पढ़ें: 118 लेक्चरर, 96 शिक्षक और 263 सहायक शिक्षकों, 40 पीवीटीजी सहित 500 से अधिक शिक्षकों की हुई नियुक्ति

    यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 12 दिसम्बर को रहेंगे जिले के प्रवास पर, 625.28 करोड़ के 284 विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन एवं लोकार्पण

    यह भी पढ़ें: निर्दोष पति और परिवार ना फंसे.दहेज कानून के गलत इस्तेमाल पर सुप्रीम कोर्ट चिंतित

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर का अब क्या होगा? भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बदल गए सुर

    May 5, 2026

    राशिफल 5 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 5, 2026

    प्रेग्नेंसी में भी एक्शन मोड में दीपिका पादुकोण ! ‘राका’ में दिखेगा दमदार अवतार

    May 5, 2026

    Kolkata: ममता बनर्जी बंगाल ही नहीं हारीं, बल्कि उनकी कई उम्मीदों पर भी फिर गया पानी, दिल्ली का सपना भी हुआ चूर-चूर

    May 5, 2026

    तीन राज्यों में ऐतिहासिक जीत, कोरबा में भाजपा का भव्य विजय उत्सव

    May 4, 2026

    Korba: बालको की सुरक्षा प्रणाली बनी उद्योग के लिए मिसाल

    May 4, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026948 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026853 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026815 Views
    Don't Miss

    बाबरी मस्जिद बनाने वाले हुमायूं कबीर का अब क्या होगा? भाजपा की प्रचंड जीत के बाद बदल गए सुर

    May 5, 2026

    कोलकाता/स्वराज टुडे: पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब लगभग साफ हो चुकी…

    राशिफल 5 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 5, 2026

    प्रेग्नेंसी में भी एक्शन मोड में दीपिका पादुकोण ! ‘राका’ में दिखेगा दमदार अवतार

    May 5, 2026

    Kolkata: ममता बनर्जी बंगाल ही नहीं हारीं, बल्कि उनकी कई उम्मीदों पर भी फिर गया पानी, दिल्ली का सपना भी हुआ चूर-चूर

    May 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.