Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एसएचएम शिपकेयर ने ओएनजीसी के लिए भारत का पहला तेज रफ्तार से चलने वाला समुद्री जहाज- सी स्टैलियन-1 लॉन्च किया
    Featured

    एसएचएम शिपकेयर ने ओएनजीसी के लिए भारत का पहला तेज रफ्तार से चलने वाला समुद्री जहाज- सी स्टैलियन-1 लॉन्च किया

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे : भारतीय जहाजों के निर्माण, समुद्री और अपतटीय क्षेत्र में अग्रणी ताकत और जीवनरक्षक नौकाओं की मशहूर प्रदाता, एसएचएम शिपकेयर ने आधुनिक फीचर्स से लैस समुद्री जहाज लॉन्च किया। यह देश की महत्वपूर्ण तेल एवं गैस इंडस्ट्री मे “विंग्स टू वेव्स” बदलाव की शुरुआत का संकेत है। कंपनी ने बेहद गर्व से अपनी तरह का पहला तेज रफ्तार से चलने वाला समुद्री जहाज सी-स्टैलियन लॉन्च किया। 42 मीटर का समुद्री जहाज विशेष रूप से ओएनजीसी के लिए बनाया गया है। इसे 2022 में डायरक्‍टरेट जनरल ऑफ शिपिंग (डीजीएस) के ऑर्डर 20 के तहत बनाया है। इस जहाज पर 60 यात्री बैठ सकते हैं, इसमें तीन टन से ज्यादा सामान का परिवहन किया जा सकता है। इस जहाज में कई आधुनिक फीचर्स हैं, जिसमें गतिशील पोजशिनिंग सिस्टम (डीपी-1) , स्टेबलाइजिंग गायरो, मोशन-कंपन्‍सेटेड गैंगवे और इंटरसेप्‍टर सिस्टम जैसी विशेषताएं हैं।

    IMG 20240414 WA0014

    एसएचएम शिपकेयर और ओएनजीसी की यह साझेदारी समुद्री तकनीक में अग्रणी छलांग का प्रतीक है, जिससे जहाज पर बैठे यात्रियों की सुरक्षा तो बढ़ी ही है, साथ ही जहाज के चालक दल की संचालन और क्रू ट्रांसफर की क्षमता में भी बढ़ोतरी हुई है।

    मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण के डोमेस्टिक क्रूज टर्मिनल पर सी-स्टैलियन-1 के भव्य उद्घाटन समारोह में कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस कार्यक्रम में ओएनजीसी में टेक्‍नोलॉजी एंड फील्ड सर्विसेज के डायरेक्‍टर श्री ओ. पी. सिंह, ओएनजीसी में प्रोडक्‍शन में डायरेक्‍टर श्री पंकज कुमार, डायरेक्‍टर जनरल ऑफ शिपिंग श्री श्याम जगन्नाथन (आईएएस), भारतीय शिपिंग रजिस्टर के प्रबंध निदेशक श्री विजय अरोड़ा, मुंबई बंदरगाह ट्रस्ट के डिप्‍टी कंजर्वेटर कैप्टन भाबातोष चंद के साथ ओएनजीसी और मुंबई बंदरगाह प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित थे। एसएचएम शिपकेयर के डिप्‍टी चेयरमैन अली असगर हाजी के साथ एसएचएम प्रबंधन की टीम भी इस अवसर पर उपस्थित थी।

    यह भी पढ़ें :  शादीशुदा असलम के साथ लिव इन में रह रहीं आप नेता नंदिनी ने की आत्महत्या, पिता ने हत्या का लगाया आरोप

    एसएचएम शिपकेयर प्राइवेट लिमिटेड के क्रांतिकारी सी स्टैलियन-1 समुद्री जहाज ने ओएनजीसी की परिवहन क्षमता को प्रभावी ढंग से बढ़ाया है। इसके अलावा समुद्री जहाज में अपग्रेड किए गए सुरक्षा फीचर्स और आधुनिक तकनीक से सुरक्षा की गंभीर चिंताओं का हल किया गया है। इससे यात्रियों को कम कीमत पर बेमिसाल सुरक्षा मानक प्रदान करना सुनिश्चित किया जाता है। इससे प्रति यात्री खर्च में करीब 50 फीसदी की बचत होती है। विमान से की जाने वाली यात्रा की तुलना में इसमें 6 गुना ज्यादा यात्रियों को उनकी मंजिल पर पहुंचाया जा सकता है। इसमें दो डेक क्षेत्र है, जिसमें एक विशाल मेन डेक और आकर्षित करने वाला ब्रिज डेक शामिल है। इस समुद्री जहाज में ओएनजीसी के यात्रियों को लक्जरी से भरपूर क्रूज यात्रा जैसा अनुभव मिलता है। इस जहाज पर मिलने वाली सुविधाओं में सुसज्जित पैंट्री, मनोरंजन की सुविधाएं, शॉवर्स और अन्य सुविधाएं मिलती हैं, जिससे जहाज पर बैठे सभी यात्रियों के लिए उनका सफर सुहाना हो जाता है।

    एसएचएम शिपकेयर के डिप्‍टी चेयरमैन श्री अली असगर हाजी ने इस विकास पर अपनी बात रखते हुए कहा, “भारतीय तेल एवं गैस इंडस्ट्री में “विंग्स टु वेव्स” बदलाव की शुरुआत “समुद्र में स्वतंत्रता को सक्षम बनाने” के एसएचएम ग्रुप के सिद्धांतों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस बात से हमें और अधिक गर्व महसूस हो रहा है कि यह पल कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के क्षेत्र में भारत की सबसे बड़ी कंपनी ओएनजीसी के बदलाव का भी क्षण है। एक जैसी सोच रखने वाली संस्थाओं से रणनीतिक साझीदारी और भागीदारी कर बड़ी से बड़ी सफलता अर्जित की जा सकती है, स्टैलियन-1

    यह भी पढ़ें :  भारत की सबसे रहस्यमयी और भूतिया जगह, जहां जाने की सोचते ही काँप जाती है लोगों की रूह, आजतक विज्ञान भी नहीं सुलझा सका रहस्य

    हाजी ने कहा, “हम अपने नए समुद्री जहाज की विशेषताओं को सामने लाकर बेहद उत्साहित हैं। यह तेल और गैस इंडस्ट्री में यात्रियों के स्थानांतरण की दिशा में क्रांतिकारी बदलाव लाने का वादा करता है। हमारा लक्ष्य अपने इस आधुनिक जहाज को देश और हितधारकों के साथ साझा करना है। यात्रियों के स्थानांतरण के क्षेत्र में बदलाव लाने और सकारात्मक असर डालने में इस जहाज की क्षमता पर जोर देती है। इंडस्ट्री में नया मानक स्थापित कर हमारा उद्देश्य यात्रियों के सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाना और इस क्षेत्र में आधुनिक तकनीक की पेशकश करना है।’’

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026

    “अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस” ब्रह्माकुमारीज का व्यापक जनजागरण अभियान, हजारों लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

    June 29, 2026

    भोपाल में डिलीवरी बॉय बनकर ‘मौत’ बांटता था HIV पॉजिटिव साइको किलर, अब तक 100 पुरुष और 15 महिलाओं से सम्बन्ध बनाने का दावा, चौंका देगी कहानी

    June 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,685 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,094 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026939 Views
    Don't Miss

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विश्व हिन्दू परिषद, जिला कोरबा के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने अपने वक्तव्य…

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.