Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, June 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आरती हत्याकांड: अनाथ लड़के को मिला प्यार में जबरदस्त धोखा…इसलिए बन गया प्रेमिका के खून का प्यासा
    Featured

    आरती हत्याकांड: अनाथ लड़के को मिला प्यार में जबरदस्त धोखा…इसलिए बन गया प्रेमिका के खून का प्यासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे: मुंबई के पास वसई में एक सिरफिरे आशिक ने 20 साल की लड़की की सरेआम सड़क पर स्पैनर से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी थी। अब इस मामले में जो खुलासा हुआ है उसकी सच्चाई जानकर अगर आपका भी खून खौल उठे तो ये हैरानी वाली बात नही होगी।

    मृतक आरती का रोहित से था 6 साल से प्रेम संबंध

    बताया जा रहा है कि मृतक लड़की आरती यादव आरोपी रोहित के साथ पिछले 6 साल से रिलेशनशिप में थी, लेकिन एकाएक उसने रोहित से बातचीत करना बंद कर दिया था। आरती के व्यवहार में अचानक आयी इस बेरुखी का रोहित ने पड़ताल की पता चला कि आरती उसे धोखा दे रही है। उसकी लाइफ में किसी दूसरे युवक की एंट्री हो चुकी है।

    आरती के परिवार को अपना परिवार मानता था अनाथ रोहित

    रोहित और आरती ना केवल एक दूसरे के पड़ोसी थे बल्कि सजातीय भी थे। आरती के परिवार को भी दोनों के रिलेशनशिप के बारे में अच्छे से पता था। रोहित का इस दुनिया में कोई नहीं था। वो अनाथ था। लिहाजा वो आरती के परिवार को ही अपना परिवार मानता था और इसीलिए वह अपनी पूरी सैलरी मृतक लड़की के परिवार को दे देता था। वह अपनी 12000 की सैलरी में से सिर्फ 1000 ही अपने खर्च के लिए रखता और बाकी आरती के परिवार को दे देता था।

    आरती को नौकरी लगवाने में भी रोहित की अहम भूमिका

    आरती को नौकरी की ज़रूरत थी इसलिए रोहित ने उसकी मदद की और उसे नौकरी दिला दी। लेकिन उसे क्या पता था कि आरती की ये नौकरी उसकी जिंदगी में तूफान लेकर आ जायेगा । नौकरी मिल जाने के बाद धीरे-धीरे आरती में बदलाव आने लगा और वह रोहित को इग्नोर करने लगी। इससे रोहित परेशान हो उठा। वह सोचने लगा कि आखिर उसने क्या गलती कर दी जो आरती उससे बेरुखी से पेश आ रही है। ना ढंग से बात करती है और ना मिलती है । इस तरह रोहित को संदेह हो गया कि आरती उसे धोखा दे रही है और हो न हो वो किसी और लड़के के साथ रिश्ते में है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बीच-बचाव करने पहुँचे युवक की जघन्य हत्या, त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    आरती पर नजर रखने पर हुआ बड़ा खुलासा

    इस बात को लेकर दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। रोहित आरती की हर हरकत पर नजर रखने लगा। आरती का ऑफिस का दोस्त उसे छोड़ने जाता था। रोहित उन दोनों का पीछा करता था। एक दिन रोहित ने कुछ ऐसा देखा जिसके बाद उसने आरती को मारने का फैसला कर लिया लेकिन रोहित ने ऐसा क्या देखा जिससे वो 6 सालों के प्यार को भूलकर आरती के खून का प्यासा हो गया ?

    रोहित ने आरती को किसी और को चूमते हुए देख लिया

    एक बार रोहित आरती को अपने ऑफिस के साथी को चूमते हुए देख लिया , जिसके बाद दोनों में जमकर झगड़ा हुआ। रोहित ने आरती से उस लड़के का नंबर लिया और उसे फोन कर धमकी दी। रोहित यादव ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने आरती के पिता को अपने और आरती के रिश्ते में आई खटास की जानकारी दी थी। उसने उसके पिता को बताया था कि आरती का ऑफिस में किसी और लड़के से अफेयर चल रहा है। इसके बाद भी उन्होंने कुछ नही किया और आरती अपने ऑफिस में काम करने वाले उस लड़के से बात करती रही। आरती ने उसे जीने लायक नहीं छोड़ा, उसका सब कुछ बर्बाद कर दिया । उसकी ये बेवफाई वो बर्दास्त नही कर सका और उसने आरती को मारने की योजना बना ली।

    मृतका के परिजनों ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप

    हत्या से कुछ दिन पहले रोहित गुस्से में आरती के घर जाता है और उसके साथ मारपीट करता है, जिसके बाद आरती रोहित के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराती है, लेकिन पुलिस ने रोहित के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। लेकिन आरती द्वारा पुलिस कंप्लेन किये जाने से रोहित का गुस्सा और नफरत और भड़क उठा था ।  इसके बाद उसने आरती पर सड़क पर सरेआम स्पैनर से हमला कर दिया। वह उस पर तब तक वार करता रहा जब तक वह मर नहीं गई। मृतक आरती के परिजनों का आरोप है कि अगर पुलिस रोहित के खिलाफ शुरू में ही सख्त कार्रवाई की होती तो आरती की जान बच सकती थी ।

    यह भी पढ़ें :  प्रबुद्धजन सम्मेलन में गूंजा मोदी सरकार के 12 वर्षों के विकास, सुशासन और विकसित भारत का संकल्प

    यह भी पढ़ें: फिर एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को दी बेवफाई की खौफनाक सजा, सरेआम स्पैनर से पीट-पीटकर ले ली जान, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो

    यह भी पढ़ें: पहली बीवी के रहते दूसरी से किया निकाह.. फिर दो बच्चे हो जाने के बाद अब दे दिया तीन तलाक

    यह भी पढ़ें: यूरिन इन्फेक्शन से हैं परेशान..तो इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026

    Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    June 27, 2026

    बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026

    June 27, 2026

    समान नागरिक संहिता (UCC): क्या यह वास्तव में देश की प्राथमिकता है? – महफ़ूज खान (वरिष्ठ पत्रकार)

    June 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,670 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,090 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026929 Views
    Don't Miss

    खनिज विभाग कोरबा ने सघन अभियान चला 14 जगह मारा छापा, बरमपुर और पाली में रेत का अवैध परिवहन कर रहे एक टीपर और एक ट्रेक्टर को किया जप्त

    June 27, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश तथा उप संचालक, खनि प्रशासन के मार्गदर्शन…

    बालको की वजह से क्षेत्र का संपूर्ण विकास संभव : लखन लाल देवांगन

    June 27, 2026

    नारी राग रंग महोत्सव 2026 : नारी शक्ति, सृजनात्मक सांस्कृतिक अभिव्यक्ति का भव्य मंच

    June 27, 2026

    Raipur: तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का आयोजन 28 जून को

    June 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.