Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 14
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
    Featured

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260813 WA0034
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में 22 वां वर्ष लगातार छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम तिहार लोक पर्व हरेली महोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया।

    इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री चरण दास महंत शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जयसिंह  अग्रवाल जी ने की।

    IMG 20260813 WA0038 IMG 20260813 WA0030

    कार्यक्रम शुरू होने के पहले छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना के साथ कृषि उपकरणों की पूजा अर्चना की गई। फिर छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेलकूद गेड़ी प्रतियोगिता, फुगड़ी प्रतियोगिता एवं नारियल प्रतियोगिता में महिला पुरुष वर्ग ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उपरोक्त खेल को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आया।

    IMG 20260813 WA0031 IMG 20260813 WA0033

    प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों के द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा समिति के अध्यक्ष श्री मोहन सिंह प्रधान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित अपार जन समूह का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि हमारी समिति विगत 22 वर्ष से लगातार छत्तीसगढ़ की संस्कृति पारंपरिक खेलकूद छत्तीसगढ़ राजभाषा के उन्नयन पर्यावरण एवं सांस्कृतिक विरासत को बचाने का काम कर रही है और उसका यही कारण है कि इस उपस्थित अपार जन समूह ने कार्यक्रम के प्रति और हमारी सोच के प्रति और छत्तीसगढ़ की संस्कृति के विकास के मेरुदंड के रूप में हमारी समिति को नवाजा है।

    IMG 20260813 WA0037 IMG 20260813 WA0039

    पहले गांव और खलियानों में ही हमारे तीज त्यौहार पारंपरिक खेल कुंद और पर्व गांव तक ही सीमित थी जिसको हमने गांव से शहर की ओर लाने का काम किया।  आज खुशी इस बात की है कि आज अलग-अलग संगठन बनाकर छत्तीसगढ़ की रीति नीति परंपरा और सामाजिक एकता को और सांस्कृतिक पहचान को अग्रिम पंक्ति में पहुंचाने के लिए लोग सजग हो गए और लगातार गांव से शहर की तरफ भी छत्तीसगढ़  महतारी के बच्चे छत्तीसगढ़ के हर पर्व को बड़े उत्साह के साथ शहर में भी मानने लगे हैं जिसकी बुनियाद छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति संवर्धन सेवा समिति ने डाली है ।

    यह भी पढ़ें :  Korba: लुतरा शरीफ में पांच दिवसीय भव्य उर्स का आयोजन 28 सितंबर से, सर्व धर्म लोगों से शामिल होने की अपील

    IMG 20260813 WA0042 IMG 20260813 WA0041 IMG 20260813 WA0040

    उन्होंने कहा किसी भी देश राज्य या समाज उसकी पहचान उसकी संस्कृति होती है और यही संस्कृति उसकी आत्मा कहलाती है जिस दिन संस्कृति देश हो या राज्य हो या समाज हो चली जाएगी तो उसे देश राज्य और समाज को अपने अस्तित्व को भी बरकरार रखने में समस्या का सामना करना पड़ेगा इसलिए हम सभी छत्तीसगढ़ वासियों का पहला दायित्व है कि हम अपनी छत्तीसगढ़ की समृद्ध शाली संस्कृति को एवम इसके सम्मान एवं स्वाभिमान को बचाने का काम हर छत्तीसगढ़ के नागरिक एवं छत्तीसगढ़ियों का प्रथम कर्तव्य एवं दायित्व का बोध होना चाहिए।

    IMG 20260813 WA0034

    तत्पश्चात कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अति विशिष्ट अतिथि श्री पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा एवं समिति के 22 वर्षों से लगातार छत्तीसगढ़ के संस्कृति सांस्कृतिक धरोहर एवं परंपरागत खेल कूद तीज एवं लोगों में आपसी भाईचारा सहित अपनी परंपरा को जीवित रखने के लिए जो जागरूकता लगातार फैलाई है उसके लिए समिति को उन्होंने धन्यवाद एवं साधुवाद दिया और साथ में उन्होंने कहा की इन 22 वर्षों से लगातार इस समिति के साथ जुड़कर इनकी कार्यकर्तव्य एवं दूरगामी सोच जिसमें समिति की मांग पर छत्तीसगढ़ महतारी के मंदिर का निर्माण एवं एनटीपीसी की मदद से सभागार का निर्माण नगर पालिका निगम कोरबा की ओर से शेड का निर्माण कराया गया जिसका लाभ आज हर वर्ग को मिल रहा है और उन्होंने छत्तीसगढ़ के प्रथम तिहार लोक पर्व हरेली का कोरबा जिला सहित पूरे राज्य वासियों हरेली तिहार की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की एवं भविष्य में भी इस तरह का आयोजन जो समाज का जोड़ने का काम एवं अपनी सामाजिक परंपरा को सांस्कृतिक परंपरा को जोड़ने का काम करती है उसे हर संभव मदद की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, पति बोला- 'कोई अफ़सोस नहीं, जेल से निकलकर उसके शुगर डैडी को भी मारूंगा'...जानिए किसे कहते हैं शुगर डैडी

    IMG 20260813 WA0035 IMG 20260813 WA0036

    मुख्य अतिथि के आसंदी से अपने उद्बोधन में नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा दो चरण दास महंत जी ने आयोजक मंडल को बधाई देते हुए अपनी उद्बोधन में विचार प्रकट करते हुए विस्तार से छत्तीसगढ़ की समृद्ध शाली एवं वैभवपूर्ण परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के संबंध में अपने विचार रखें उन्होंने कहा हरेली केवल कृषि उपकरणों की पूजा का पर्व नहीं है बल्कि छत्तीसगढ़ की माटी जल जंगल जमीन प्रकृति पशुधन और लोक जीवन की अटूट रिश्ते का प्रतीक है उन्होंने कहा कि अपनी संस्कृति को बचाना अपनी पहचान को बचाना है उन्होंने पुणे का नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने में ऐसे लोक पर्वों की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्होंने आयोजन के लिए छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के पदाधिकारी को इस बेहतरीन आयोजन के लिए एवं सतत 22 वर्षों की छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को बचाने की कार्य को अहम भूमिका निभाने के लिए बधाई प्रेषित की और उन्होंने कहा कि यह समिति बिना कुछ कहे निशब्द होकर एवं अपनी बात को अपनी समस्याओं को पृथक रखकर हर परिस्थिति में इस सांस्कृतिक विरासत को बचाने की मिसाल को नित निरंतर अनवरत चलाया जा रहे हैं यह छत्तीसगढ़ वासियों के लिए वास्तव में बेहद सुखद एहसास है। यह ज्योति अनवरत जलती रहनी चाहिए। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल को भी बधाई दी कि इस समिति से लगातार 22 वर्षों से जुड़कर उन्होंने जो कार्य किया और सहयोग प्रदान की उसके लिए धन्यवाद प्रेषित की।
    अंत में कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति के महासचिव श्री प्यारेलाल चौधरी ने पधारे सभी अतिथियों का एवं अपार् जन समूह का एवं उनके भागीदारी के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया इस विशाल कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए किसी के पदाधिकारी श्री मोहन सिंह प्रधान श्री प्यारेलाल चौधरी श्री हरिश्चंद्र निषाद श्री रजनीश निषाद श्री निर्मल सिंह राज दिगंबर कर्ष रामाधार पटेल रामू पांडे सुरेश द्विवेदी एवं महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्रीमती गीता देवी महान श्रीमती कुसुम द्विवेदी श्रीमती लता केवट श्रीमती अमृता निषाद श्रीमती ममता कटाक्वार श्रीमती ममता अग्रवाल सहित भारी संख्या में पदाधिकारी एवं सभी प्रकोष्ठों के सदस्यों मैं अपने महतीभूमिका निभाई।

    यह भी पढ़ें :  महिला के साथ तांत्रिक ने किया दुष्कर्म! पति की शराब छुड़ाने का झांसा देकर बनाए संबंध, पीड़िता ने सहेली को सुनाई आपबीती..

    इस कार्यक्रम में पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद श्री मुकेश राठौर श्रीपालूराम साहू श्री मनोज चौहान श्री हरीश परसाई सभी पार्षदगण  विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी लोगों ने छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच के कलाकारों की प्रस्तुति को काफी सराहा एवं उपरोक्त हुए बेहतरीन कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की।

    यह भी पढ़ें: नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    यह भी पढ़ें: कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    यह भी पढ़ें: पहले दोनों मासूमों का माथा चूमा सीने से लगाया …. फिर एक-एक कर कुएं में फेंकने के बाद मां भी कूद गई, बड़वानी में रूह कंपा देने वाला मामला

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026

    मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    September 13, 2026

    योगासन के महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पंचवटी में जुटे राज्य एवं जिले के पदाधिकारी, 18 से 20 सितंबर तक कोरबा में होगा 3-दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    September 13, 2026

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन विस्तार को नई मजबूती, मनोज राठौर बने RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

    September 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,933 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,512 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,384 Views
    Don't Miss

    राशिफल 14 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 14, 2026

    आज का राशिफल: वैदिक पंचांग अनुसार, आज भाद्रपद शुक्लपक्ष की तृतीया सुबह 07 बजकर 06…

    Kolkata: बंगाल में 252 मदरसे बंद, 100 को नोटिस, शुभेंदु सरकार ने इतना बड़ा ऐक्शन क्यों लिया?

    September 14, 2026

    Korba: निहारिका गणेशोत्सव समिति द्वारा प्रथम बार दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य आयोजन 14 सितम्बर से

    September 14, 2026

    मासूम बेटे के शव के पास बैठ रात भर बिलखती रही मां, जब पुलिस की जांच शुरू हुई तो माँ ही संदेह के घेरे में आ गयी

    September 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.