Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Lucknow : एनकाउंटर वाले बयान पर यूपी में AIMIM के 3 दिग्गज नेता गिरफ्तार, फरार प्रदेशाध्यक्ष हाजी शौकत अली की तलाश जारी

    March 25, 2026

    Korba: मुर्गियों के बाड़े में घुसा 8 फ़ीट लंबा धामिन सांप, 3 चूजों को बनाया शिकार, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    March 25, 2026

    छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का तृतीय महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह 29 मार्च को कोरबा में

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने विवादित सहा. प्राध्यापिका के खिलाफ खोला मोर्चा, पत्रकार पर दर्ज फर्जी FIR रद्द कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन
    Featured

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति ने विवादित सहा. प्राध्यापिका के खिलाफ खोला मोर्चा, पत्रकार पर दर्ज फर्जी FIR रद्द कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 2, 2024Updated:August 2, 2024No Comments4 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: पत्रकारों के विरुद्ध हो रहे फर्जी एफआईआर के विरोध में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिलों के जिलाध्यक्षों की अगुवाई में संगठन के पत्रकारों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जा रहा है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के कोरबा जिलाध्यक्ष अरुण सांडे के नेतृत्व में संगठन के पत्रकारों द्वारा कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।

    संगठन को मिली जानकारी के मुताबिक अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक साहू और उनकी पत्नी के विरुद्ध फर्जी एफआईआर दर्ज कराई गई है ।

    IMG 20240802 170059

    दीपक साहू ने जानकारी दी कि उन्होंने कमला नेहरू महाविद्यालय की सहा. प्राध्यापिका खुशबू राठौर के विरुद्ध 30 मार्च 2022 को मान. मुख्यमंत्री एवं उच्च शिक्षा विभाग संचालनालय से शिकायत की थी जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उक्त महिला ने रंजिशवश उनके खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज कराई थी जो आज पर्यंत न्यायालय में लंबित है ।
    इस मामले में दीपक साहू की पत्नी की शिकायत पर 26 जुलाई 2024 को कोरबा जिले के जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में सुनवाई के बाद जैसे ही दीपक साहू अपनी पत्नी के साथ सभागार से बाहर निकले, सहा. प्राध्यापिका खुशबू राठौर अपने पिता दिलीप साव के साथ गाली गलौच करते हुए दीपक साहू को शारीरिक चोट पहुंचाया । जब उनके द्वारा इसकी सूचना महिला आयोग को दी गयी तो उन्होंने उक्त सहायक प्राध्यापिका और उसके पिता के खिलाफ तत्काल एफआईआर कराने का निर्देश दिया । सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए खुशबू राठौर ने भी दीपक साहू और उनकी पत्नी के खिलाफ काउंटर रिपोर्ट दर्ज करा दिया ।

    यह भी पढ़ें :  लोक अभियोजक राजेंद्र साहू के द्वारा 58 वीं बार किया गया रक्तदान, चैत्र और शारदीय नवरात्रि पर हर साल करते है महादान

    ज्ञात हो कि दीपक साहू ने खुशबू राठौर के पुरुष मित्र सहायक प्राध्यापक अभिषेक तिवारी के खिलाफ 7/11/2022 में और फिर 11/07/2024 को मानसिक प्रताड़ना एवं धमकी दिए जाने की शिकायत सिटी कोतवाली में की थी ।  इस संबंध में अभिषेक तिवारी के विरुद्ध पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और जैसा कि उसने दीपक साहू को पुनः फंसाने की धमकी दी थी, उसे पूरा करने के लिए यह काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। गंभीरता पूर्वक विवेचना करें तो यह स्पष्ट नजर आता है कि आयोग की बैठक स्थल के बाहर जो भी लड़ाई झगड़ा और मारपीट की घटना हुई इसकी रूपरेखा पहले से ही खुशबू राठौर और उसके पुरुष मित्र अभिषेक तिवारी के द्वारा तैयार कर ली गई थी।

    जानकारी के मुताबिक कमला नेहरू महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर द्वारा सहा. प्राध्यापिका खुशबू राठौर और सहा.प्राध्यापक अभिषेक तिवारी के अनैतिक कार्यों को खुला समर्थन दिया जाता है। ऐसे अयोग्य प्रभारी प्राचार्य के कारण महाविद्यालय की गरिमा पूरी तरह मिट्टी में मिल चुकी है ।

    अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति माननीय मुख्यमंत्री महोदय से विनम्र अपील करती है कि खुशबू राठौर द्वारा दीपक साहू के विरुद्ध कराए गए काउंटर रिपोर्ट को फर्जी मानते हुए उसे तत्काल रद्द करने और साजिश में शामिल अभिषेक तिवारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की अनुमति प्रदान करें। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति यह भी मांग करती है कि महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य के लिए दोनों सहायक प्राध्यापकों के साथ प्रभारी प्राचार्य की सेवा समाप्त कर दी जाए।

    प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने कहा कि अगर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कमला नेहरू महाविद्यालय प्रबंधन के विरुद्ध प्रदेश स्तरीय आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी ।

    यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर वसूले लाखों रुपए, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: पहले पति ने लगाई फांसी, फिर पत्नी को सर्प ने डसा, नव दंपति की मौत से इलाके में सनसनी

    यह भी पढ़ें: भिलाई में आयोजित शिव महापुराण कथा के आखिरी दिन पंडित प्रदीप मिश्रा का संदेश –जूता, कपड़ा और रिश्ता जब कष्ट देने लगे तो उसे तत्काल त्याग दो

    यह भी पढ़ें: आखिरी सांस तक बेटे की उंगली पकड़े रही मां…खोड़ा के नाले में बहे दोनों, जब लाशें मिलीं तो रो पड़ा हर दिल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Lucknow : एनकाउंटर वाले बयान पर यूपी में AIMIM के 3 दिग्गज नेता गिरफ्तार, फरार प्रदेशाध्यक्ष हाजी शौकत अली की तलाश जारी

    March 25, 2026

    Korba: मुर्गियों के बाड़े में घुसा 8 फ़ीट लंबा धामिन सांप, 3 चूजों को बनाया शिकार, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    March 25, 2026

    छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का तृतीय महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह 29 मार्च को कोरबा में

    March 25, 2026

    खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु टीम रवाना, जिले के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के 5 खिलाड़ियों का हुआ है चयन, चेन्नई में शिरकत कर दिखाएंगे किक्स पंच के दांवपेंच

    March 25, 2026

    Korba: नगर निगम का बजट भारी बहुमत से हुआ पारित, बजट सहित कुल 03 प्रस्ताव बहुमत से किये गये पारित, 05 प्रस्ताव सर्वसम्मति से किये गये पारित, 01 प्रस्ताव को रखा गया होल्ड पर

    March 25, 2026

    Korba: हाइड्रोलिक जैक टूटने से ट्रैलर पलटा-एक की मौत, निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में गिट्टी खाली करते हुआ हादसा

    March 25, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026715 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026610 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026498 Views
    Don't Miss

    Lucknow : एनकाउंटर वाले बयान पर यूपी में AIMIM के 3 दिग्गज नेता गिरफ्तार, फरार प्रदेशाध्यक्ष हाजी शौकत अली की तलाश जारी

    March 25, 2026

    उत्तरप्रदेश लखनऊ/स्वराज टुडे: यूपी में हाल ही में दिए बयान के चलते ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल…

    Korba: मुर्गियों के बाड़े में घुसा 8 फ़ीट लंबा धामिन सांप, 3 चूजों को बनाया शिकार, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    March 25, 2026

    छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ का तृतीय महासम्मेलन एवं सम्मान समारोह 29 मार्च को कोरबा में

    March 25, 2026

    खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता हेतु टीम रवाना, जिले के सीएमए किकबॉक्सिंग एकेडमी के 5 खिलाड़ियों का हुआ है चयन, चेन्नई में शिरकत कर दिखाएंगे किक्स पंच के दांवपेंच

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.