Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, May 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Lucknow : एनकाउंटर वाले बयान पर यूपी में AIMIM के 3 दिग्गज नेता गिरफ्तार, फरार प्रदेशाध्यक्ष हाजी शौकत अली की तलाश जारी
    Featured

    Lucknow : एनकाउंटर वाले बयान पर यूपी में AIMIM के 3 दिग्गज नेता गिरफ्तार, फरार प्रदेशाध्यक्ष हाजी शौकत अली की तलाश जारी

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260325 222314
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: यूपी में हाल ही में दिए बयान के चलते ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के नेताओं की मुश्किल बढ़ गई है। पुलिस ने 3 बड़े नेताओं को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत की तलाश में जुटी है। ईद के बाद एक सभा में नेताओं ने विवादित बयान दिया था।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर वायरल हो रहा विवादित बयान

    दरअसल, गत 23 मार्च को मेरठ में ‘ईद मिलन समारोह’ का आयोजन किया गया था। इसमें एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। इस दौरान शौकत ने विवादित बयान दिया। उन्होंने सपा पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि आपने जिन्हें 111 सीटें दीं, वे खामोश हैं। मुझे सिर्फ 11 विधायक दे दो, मैं वादा करता हूं कि अगर यूपी में किसी मुसलमान का एनकाउंटर होगा, तो एनकाउंटर करने वाले का भी एनकाउंटर होगा। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई।

    AIMIM के इन तीन बड़े नेताओं को किया गया गिरफ्तार

    भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस सक्रिय हो गई। एएसपी कोतवाली अंतरिक्ष जैन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो की जांच कराई और इसे भड़काऊ पाया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोहिया नगर थाने में हाजी शौकत अली और आयोजकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद देर रात छापेमारी कर पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष महताब चौहान, महानगर अध्यक्ष इमरान अंसारी और महानगर सचिव राजी सिद्दीकी को गिरफ्तार किया।

    मुख्य आरोपी प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली को गिरफ्तार करने पुलिस की कई टीमें सक्रिय

    इसके अलावा मुख्य आरोपी और प्रदेश अध्यक्ष हाजी शौकत अली पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। एनकाउंटर के अलावा हाजी शौकत ने मेरठ के SSP के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें सड़क पर नमाज पढ़ने पर पासपोर्ट जब्त करने और लाइसेंस निरस्त करने की बात कही गई थी। इस पर बात करते हुए शौकत अली ने कहा कि पुलिस को रामनवमी के जुलूस के दौरान मस्जिदों के सामने ‘नागिन डांस’ करने वालों के पैरों में भी गोली मारने की बात कहनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें :  बालको का ‘ब्लैक मेज़' महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    यह भी पढ़ें:

    यह भी पढ़ें:

    यह भी पढ़ें:

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय “heal your mind heal your life” एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

    May 21, 2026

    “राजनांदगांव मड़ई – हमर माटी के मड़ई तिहार” : छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का भव्य उत्सव

    May 21, 2026

    शोक संदेश: पत्रकार शेख असलम की सुपुत्री का आकस्मिक निधन, प्रेस क्लब में शोक की लहर

    May 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,512 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026990 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026882 Views
    Don't Miss

    भाजपा के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” का भव्य समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा राष्ट्र निर्माण का संकल्प

    May 21, 2026

    दो दिवसीय भाजपा प्रशिक्षण महाभियान संपन्न, कार्यकर्ताओं ने संगठन विस्तार और जनसेवा का लिया संकल्प…

    पत्रकारों हेतु क्षेत्रीय संवाद एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, “स्वास्थ्य विषयों पर संवेदनशील एवं तथ्यात्मक पत्रकारिता से समाज में सकारात्मक बदलाव संभव”

    May 21, 2026

    बालको का ‘ब्लैक मेज़’ महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल, 6 हजार से ज्यादा महिलाएं लिख रही हैं आत्मनिर्भरता और आजीविका की नई गाथा

    May 21, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित एक दिवसीय “heal your mind heal your life” एवं त्रिदिवसीय कार्यक्रम “खुशियों का पासवर्ड” कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न

    May 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.