स्कूल जा रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने अपने ही परिजनों पर लगाया हत्या का आरोप

- Advertisement -

बिहार
सहरसा/स्वराज टुडे: बिहार के सहरसा में शुक्रवार को स्कूल जा रहे एक शिक्षक की गोली मार हत्या कर दी गई। गोली शिक्षक के पसली में लगी है। मृतक की तथाकथित पत्नी ने गोली मारे जाने के पीछे घर में जमीन को लेकर भाई, बहन और माता-पिता के बीच विवाद को कारण बताया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया व हत्या के कारणों की जांच में जुट गई है। मृत शिक्षक की पहचान बरियाही बाजार के स्थायी निवासी सरोज कुमार (45) के तौर पर हुई है।

घात लगाए बदमाशों ने की हत्या

जानकारी के मुताबिक, शिक्षक सरोज कुमार पिछले कुछ दिनों से सहरसा शहर के पंचवटी स्थित एक किराए के घर में तथाकथित पत्नी के साथ रहता था। सरोज गांधी पथ पर घर का निर्माण भी करा रहा था। शुक्रवार की सुबह सरोज अपनी पत्नी को गांधी पथ के प्लॉट पर पहुंचाकर बाइक से बरियाही के सफावाद स्थित मिडल स्कूल जा रहा था। रहुआ नहर पहुंचते ही वहां पहले से घात लगाए बदमाशों ने उस पर दो फायर कर दिए। गोली लगते ही घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता बाल मुकुंद गुप्ता ने बताया कि सरोज की अभी शादी ही नहीं हुई है। वह रूपा के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था।

‘रोज करते थे फोन, आज नहीं किया’

मृतक की तथाकथित पत्नी रूपा ने बताया कि वह भी शिक्षिका है। उनके पति रोज की तरह शुक्रवार की सुबह भी स्कूल जा रहे थे। रूपा ने बताया कि सरोज प्रत्येक दिन स्कूल पहुंचने के साथ ही उन्हें फोन कर स्कूल पहुंचने की जानकारी देते थे। लेकिन आज कोई फोन नहीं आने के बाद उसने इधर से ही कॉल किया तो किसी दूसरे व्यक्ति ने फोन उठाया और कहा कि सरोज का एक्सीडेंट हो गया है। जब घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि सरोज के पंजरे (पसलियों) में गोली लगी है और उसकी बॉडी सड़क पर पड़ी है। रूपा ने बताया कि सरोज के घर में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। भाई, बहन और माता-पिता सब से दुश्मनी थी। उन्होंने आशंका जताते हुए कहा कि घर वालों ने ही हत्या करवाई है।

‘जमीन विवाद में हत्या का मामला’

थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि आज सुबह साढ़े छह बजे सरोज कुमार अपनी पत्नी को स्कूल छोड़कर खुद बरियाही स्कूल जा रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पत्नी का फर्द बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जमीनी विवाद में हत्या की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: मुस्लिम लड़के से हिंदू लड़की का निकाह! हाई कोर्ट ने कहा- धर्म परिवर्तन जरूरी, नहीं तो अवैध है शादी

यह भी पढ़ें: कुख्यात नट गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, राह चलती अकेली महिलाओं को ऐसे बनाते थे शिकार..

यह भी पढ़ें: दुष्कर्म पीड़िता के पैरों में गिर गईं महिला इंस्पेक्टर, मांगने लगी थी माफी, लेकिन अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चुग गई खेत

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -