Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, September 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही पर कलेक्टर ने पटवारी श्री विमल सिंह को किया निलंबित
    Featured

    शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता एवं लापरवाही पर कलेक्टर ने पटवारी श्री विमल सिंह को किया निलंबित

    Deepak SahuBy Deepak SahuSeptember 19, 2024Updated:September 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    पटवारी हल्का नंबर 11 कोरकोमा के संबंध में शिकायत के बाद की गई जांच

    कोरबा/स्वराज टुडे:  कलेक्टर ने पटवारी हल्का नंबर 11-कोरकोमा तहसील भैंसमा के पटवारी श्री विमल सिंह को कारण बताओ सूचना पत्र के संबंध में जवाब पत्र संतोष प्रद नहीं होने के फलस्वरूप शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता एवं घोर लापरवाही एवं छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की नियम-3 (1) नियम (क) (ख) (ग) का उल्लंघन मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय राजस्व निरीक्षण मण्डल जटगा तहसील पसान नियत किया गया है।

    निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। इस संबंध में बताया गया कि नवभारत अखबार ने दिनांक 31.08.2024 को ‘कलेक्टर साहब ! फौती के लिए पटवारी मांग रहे 80 हजार’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें ग्राम कोरकोमा निवासी अरजन सिंह चौधरी पिता स्व. ठंडाराम द्वारा शपथ पूर्वक बयान में बताया गया कि उसके व उसकी पत्नी रूकमणी के नाम पर ग्राम कोरकोमा में भूमि है। दोनों के किसान किताब जीणशीर्ण होकर फट रहें हैं इसलिए पटवारी विमल सिंह के पास जाकर नया किसान किताब बनाने के लिए बोलने पर उनके द्वारा 10 हजार रूपए की मांग की गई।

    इसी प्रकार ग्राम कोरकोमा निवासी कमलाबाई पटेल, भेषलाल पटेल द्वारा अपने शपथ पूर्वक बयान में बताया गया कि सह खातेदार गंगाबाई, शिवनारायण, भेषकुमारी, भेषलाल, मेतकुमारी, धनीराम अन्य के संयुक्त खाते में 16.54 एकड़ भूमि है। सह खातेदार रोशन की मृत्यु 30 मई 2023 को हो गई थी। जिसका फौती दर्ज करने के लिए पटवारी श्री विमल सिंह को माह अगस्त 2023 में मृत्यु प्रमाणपत्र, वंशवृक्ष की जानकारी, शपथ पत्र, जमीन का दस्तावेज दिया गया था। फौती नामांतरण दर्ज कर खाता विभाजन कर किसान किताब देने के लिए पटवारी विमल सिंह के द्वारा 80 हजार रूपए की मांग की गई थी और कहा गया था कि 15 दिवस के भीतर फौती नामांतरण व खाता विभाजन कर दूंगा।

    यह भी पढ़ें :  योगासन के महाकुंभ की तैयारियों को लेकर पंचवटी में जुटे राज्य एवं जिले के पदाधिकारी, 18 से 20 सितंबर तक कोरबा में होगा 3-दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    इस कार्य के लिए जब दस्तावेज दिए उसी दिन ग्राम कोरकोमा गौठान के पास भेष लाल पटेल ने पटवारी विमल सिंह को एडवांस में नगद 40 हजार रूपए दिए गए थे। पटवारी ने कार्य भी नहीं किया और रूपए भी वापस नहीं दिए। पैसे देने के समय शिवनारायण पटेल व सुरेन्द्र पटेल उपस्थित थे। पटवारी के द्वारा पैसे की मांग एवं पैसे लिए जाने संबंधी दोनों प्रकरणों की जांच तहसीलदार भैंसमा द्वारा की गई।

    तहसीलदार भैंसमा के जांच प्रतिवेदन में प्राप्त निष्कर्ष के अनुसार हल्का पटवारी के द्वारा फौती नामांतरण, खाता विभाजन के लिए आवेदकों से दस्तावेज प्राप्त करने के बाद काफी लंबे समय तक अपने पास रखने व ऑनलाइन फौती नामांतरण एमडी सिरीज में दर्ज नहीं करने और न ही तहसील न्यायालय में प्रस्तुत करने आपत्ति जनक स्थिति को प्रस्तुत करता है।

    हल्का पटवारी द्वारा किसी कार्य के नाम पैसे की मांग करना तथा गुमराह करने वाला कथन छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 में उल्लेखित प्रावधानों के विपरीत होने से दण्डनीय है। कलेक्टर कोरबा के द्वारा भैंसमा तहसीलदार के जांच प्रतिवेदन के आधार पर कोरकोमा पटवारी हल्का नंबर 11 को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

    यह भी पढ़ें: जानिए दिल्ली की सबसे कम उम्र की नई सीएम आतिशी मार्लेना के लाइफ के बारे में….कितनी है उनकी शिक्षा, संपत्ति और उनका राजनीतिक सफर

    यह भी पढ़ें: दोस्त आफताब पर भरोसा करके हिन्दू लड़की ने गंवाई अस्मत, लोगों ने की आरोपी की जमकर पिटाई

    यह भी पढ़ें: CAF जवान ने अपने ही साथियों पर कर दी अंधाधुंध फायरिंग, 2 जवानों की मौत

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026

    Bhopal: MP में लेडी RTO इंस्पेक्टर की जघन्य हत्या, आरोपी प्रेमी ने भी फाँसी लगाकर दे दी जान, पढ़िए पूरी खबर

    September 21, 2026

    Raipur: करोड़ों की ठगी मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह के 02 अन्य आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 9 आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार

    September 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,954 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,516 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,387 Views
    Don't Miss

    राशिफल 22 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 22, 2026

    आज का राशिफल : आज दिन में भद्रा का साया रहेगा, इसलिए कोई भी नया…

    छत्रपति संभाजीनगर में इंसानियत शर्मसार! 80 वर्षीय पिता की मौत के बाद बेटे ने कहा- हमारे पास समय नहीं

    September 22, 2026

    बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    September 22, 2026

    Jabalpur: खुद को छात्रा बताकर बिज़नेसमैन को हनीट्रैप में फंसा ली बार डांसर दो बच्चों की माँ, 20 लाख की डिमांड कर बुरी तरह फंसी

    September 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.