Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    फिर एक तरबूज ने उजाड़ दिया परिवार! पिता की मौत, बेटा वेंटिलेटर पर लड़ रहा जिंदगी की जंग

    May 16, 2026

    Pali: ‘नरबलि देगा तो शादी हो जाएगी’, तांत्रिक के कहने पर युवक ने काट दिया 11 साल के मासूम का गला

    May 16, 2026

    New Delhi: भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत

    May 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, May 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 8 फरवरी 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 8 फरवरी 2025: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 8 फरवरी दिन शनिवार को चंद्रमा का संचार दिन रात मिथुन राशि में हो रहा है। यहां चंद्रमा का मंगल के साथ युति संबंध बन रहा है जिससे धन योग भी बन रहा है। इसके साथ साथ आज चंद्रमा से द्वादश भाव में गुरु के होने से अनफा नामक शुभ योग भी बना है, ऐसे में आज मीन राशि के जातकों के लिए दिन उलझन भरा रहेगा लेकिन भाग्य कर्क, कन्या और मकर राशि वालों को लाभ देने में कमी नहीं करेगा। तो आइए जानते है आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्तता में बीतने वाला है। आज आपके ऊपर कुछ नए काम की जिम्मेदारी रहेगी। अगर आप बच्चों का दाखिला करवा चाहते हैं तो इसके लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज शाम के समय आप मौसमी बीमारियों से प्रभावित हो सकते हैं। व्यापार में आपका लंबे समय से रुका हुआ पैसा आपको मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों की चाहतों को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। व्यापारी वर्ग के लिए समय अनुकूल है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। कोई योजना बनकर टल सकती है।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके कामकाज में आज कुछ परेशानी और उलझन रह सकती है। आपको बहुत ही धैर्य और संयम से स्थिति को संभालना होगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना है, अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। वैसे आज दिन के दूसरे भाग में आप अपने सभी कामकाजी कामों को पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थियों की शिक्षा में अगर कुछ रुकावट आ रही थी तो दूर हो जाएंगी। आज आप अपने पारिवारिक खर्चों में बढ़ोतरी से थोड़े चिंतित हो सकते हैं। परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।

    यह भी पढ़ें :  Bhopal: मुस्लिम प्रेमी के साथ होटल में पकड़ाई हिंदू युवती, बजरंग दल ने युवक को अर्धनग्न कर पीटा, मुंह पर भी पोता गोबर

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि में आज चंद्रमा मंगल का शुभ योग बना है। ऐसे में आज परिवार में कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह आज समाप्त हो जाएगा। लेकिन आज आपको अपने जीवनसाथी की बात सुननी और समझनी होगी, अन्यथा वह आपसे नाराज हो सकता है। आपको आज अपनी योजना बहुत ही सावधानी से बनानी होगी नहीं तो सफलता की संभावना कम होगी। आज कार्यक्षेत्र में भी परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी, जिससे आपको काम करने में आसानी होगी। लव लाइफ में नयापन और मधुरता आएगी। आज अगर आपको किसी काम के लिए जोखिम उठाना पड़े तो बहुत सोच-विचार लें। आपके घर आज मित्र या मेहमान का आगमन हो सकता है।

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नये प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यस्तता के कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। लेकिन आपका जीवनसाथी आपकी परिस्थिति को समझेगा और आपको उनसे पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज शाम को आपकी मुलाकात किसी ऐसे मित्र से होगी जिससे आप काफी समय से मिलने का इंतजार कर रहे थे। आज परिवार में किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की भी योजना बन सकती है।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। कुछ नई जिम्मेदारी भी आपके ऊपर आज रहेगी ऐसे में जरूरी है कि आप आज अपनी कार्ययोजना के लिए बेहतर प्लानिंग बनाकर काम करें, इससे आप नए और पुराने काम को बेहतर तरीके से मैनेज कर पाएंगे। किसी मीटिंग में जा रहे हैं तो समय लेकर निकलें नहीं तो परेशानी होगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के आज अपने वरिष्ठों के साथ अच्छे संबंध का फायदा मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपका दिन खर्चीला होगा। कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 15 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। आपका कोई पुराना काम आपको आज लाभ दिला सकता है। लव लाइफ के मामले में भी आज आप भाग्यशाली रहेंगे। लव लाइफ में आपने अगर प्रेमी को अब तक जीवनसाथी से नहीं मिलवाया है तो आप आज प्रेमी को परिवार से मिलवा सकते हैं। कारोबार व्यापार में आज आपको कुछ परेशानी और तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको अनुशासन और सावधानी से काम करना होगा, क्योंकि आपके विरोधी मौके की ताक में बैठे हैं।

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज शनिवार का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहैगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ तीर्थ स्थान की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। वैसे आपको आज यात्रा के दौरान सतर्क रहना होगा। आपकी किसी पसंदीदा वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना हुआ है। यदि विद्यार्थी किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं तो उन्हें सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से आज आपको कोई सकारात्मक समाचार सुनने को मिल सकता है। व्यापार में आज धन लाभ से खुशी होगी। वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखे।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बातते हैं कि आप आज अपने कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं। भाइयों के मार्गदर्शन और सहयोग से आप कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से पूरा कर पाएंगे इसलिए आज परिवार में आपसी सामंजस्य बनाए रखें। यदि आप पर कोई पिछला कर्ज चल रहा है तो आज आप उसे चुकाने में भी सफल रहेंगे। जीवनसाथी को बाहर घुमाने ले जा सकते हैं, आपके बीच प्रेम बढेगा। विद्यार्थियों को साथियों से सहयोग मिलेगा।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको कारोबार में लाभ का मौका मिलेगा। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो अपने पिता से सलाह जरूर लें, पिता का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आप काम के तनाव को दूर करके कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत बिगड़ने से आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। लव लाइफ में वाणी संयमित रखें।

    यह भी पढ़ें :  Korba: रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शासकीय ई. वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में "लू प्रबंधन एवं बचाव" विषय पर जागरूकता कार्यक्रम

    ​मकर राशि

    आज का दिन मकर राशि के लिए कुल मिलाकर सकारात्मक रहेगा। आज आपको जीवनसाथी से हर मामले में सहयोग प्राप्त होगा और आपके जीवन में प्रेम का संचार भी बना रहेगा। आज आप सरकारी योजनाओं का भी लाभ पा सकते हैं। आज आपको अपने परिवार या बच्चों से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। जो लोग वस्त या शौक श्रृंगार की चीजों का कारोबार करते हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आपका स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है।

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज का दिन शनिदेव की कृपा से अनुकूल रहेगा। आप शिक्षा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। कार्यस्थल पर वातावरण उनके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपके विचारों और सुझावों को आज मान्यता मिलेगी। आज अधिकारियों से भी आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा। आपको आज आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा। शाम के समय आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको मनपसंद मिलने का भी संयोग बना हुआ है। लव लाइफ में आप आज प्रेमी के साथ किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। कुछ अनअपेक्षित सूचना मिलने से मानसिक परेशानी और चिंता बढ़ सकती है। आज आपको कुछ ऐसे खर्चों का सामना करना पड़ेगा जिन्हें आपको न चाहते हुए भी मजबूरी में करना पड़ेगा। वैसे आपके सितारे आज यह भी कहते हैं कि आप किसी वरिष्ठ सदस्य की सहायता से कोई कार्य करेंगे तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। नौकरी कारोबार में कोई परेशानी चल रही है तो इसमें आपको सहूलियत मिलेगी। लव लाइफ में आज एक नई ऊर्जा का संचार होगा।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    फिर एक तरबूज ने उजाड़ दिया परिवार! पिता की मौत, बेटा वेंटिलेटर पर लड़ रहा जिंदगी की जंग

    May 16, 2026

    Pali: ‘नरबलि देगा तो शादी हो जाएगी’, तांत्रिक के कहने पर युवक ने काट दिया 11 साल के मासूम का गला

    May 16, 2026

    New Delhi: भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत

    May 16, 2026

    राशिफल 16 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 16, 2026

    Korba: विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु आवेदन आमंत्रित

    May 15, 2026

    अफवाहों पर ध्यान न दे, जिले में पेट्रोल-डीजल व एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता-कलेक्टर कुणाल दुदावत

    May 15, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026973 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026869 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026825 Views
    Don't Miss

    फिर एक तरबूज ने उजाड़ दिया परिवार! पिता की मौत, बेटा वेंटिलेटर पर लड़ रहा जिंदगी की जंग

    May 16, 2026

    मध्यप्रदेश श्योपुर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है,…

    Pali: ‘नरबलि देगा तो शादी हो जाएगी’, तांत्रिक के कहने पर युवक ने काट दिया 11 साल के मासूम का गला

    May 16, 2026

    New Delhi: भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत

    May 16, 2026

    राशिफल 16 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.