Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    March 29, 2026

    ढपढप मे प्रारम्भ हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा, जबरदस्त भीड़ के साथ दिखा आस्था एवं भक्ति का समन्यवय

    March 29, 2026

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    March 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, March 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 30 जनवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 30 जनवरी 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 30, 2024No Comments7 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज मंगलवार 30 जनवरी को चंद्रमा का संचार उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र से कन्या राशि में होग। बुध की राशि में चलते हुए चंद्रमा बुध से दशम भाव में होंगे। जबकि आज चंद्रमा पर राहु की सप्तम दृष्टि बनी रहेगी। चंद्रमा और राहु के बीच बनने वाला यह दृष्टि योग प्रतिकूल फलदायी हो सकता है जिससे कन्या राशि के जातकों को आज बहुत सोच समझकर फैसला लेना होगा नहीं तो नुकसान हो सकता है। जबकि मेष राशि में बैठकर गुरु आज मेष राशि वालों को, मकर राशि में बैठकर सूर्य मकर राशि को लाभ दिलाएंगे। जबकि मीन राशि के जातकों को भी आज चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशि 

    मेष राशि के जातकों को आज अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए काम करना होगा। वैसे आज आप कमाई में वृद्धि के लिए रचनात्मक क्षमता का प्रयोग करेंगे और कुछ नई योजना पर काम कर सकते हैं। आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी और आप विपरीत लिंग के लोगों को आसानी से आकर्षित करेंगे। आपका जीवनसाथी सहयोगी और मददगार रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यों के लिए उत्तम दिन है, आपके हाथों कोई शुभ काम हो सकता है।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि किसी उलझन और तनाव की वजह से आप मानसिक परेशानी महसूस कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको बहुत ही संभलकर चलना होगा और खर्चों को नियंत्रित करना होगा नहीं तो बजट प्रभावित हो सकता है। आपके लिए यह जरूरी है कि आज आप अपने विचारों और सोच के साथ आगे बढें। कुछ करीबी लोग आपको गलत राह दिखा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आपको मेलजोल बनाकर चलना होगा नहीं तो आपका परेशानी हो सकती है, आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है।

    ​मिथुन राशि

    आपको आज पारिवारिक जीवन में मेलजोल बनाकर चलना होगा। परिवार में किसी की बात व्यवहार से आप क्रोधित और परेशान हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आज आपको संभलकर चलना होगा, तंग आर्थिक हालात के कारण कोई महत्वपूर्ण काम बीच में अटक सकता है। वैसे तनाव के बीच भी आप आज आसपास के माहौल को सकारात्मक बरकरार रखेंगे। आपकी बुद्धिमत्ता और हास्य की भावना आपके आस-पास के लोगों को प्रभावित करेगी। प्यार के मामले में जल्दबाजी में कदम उठाने से बचें। दफ्तर में हर कोई आपको चुनौती देने पर आमादा है, आपको बहुत ही गंभीर और धैर्य दिखाते हुए काम करना होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

    यह भी पढ़ें :  जिला अधिवक्ता संघ कोरबा में अत्यधिक नामांकन शुल्क पर रोक लगाने की मांग

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के लिए सितारे बताते हैं कि किसी मित्र के साथ गलतफहमी अप्रिय स्थिति पैदा कर सकती है, किसी भी निर्णय पर पहुंचने से पहले दोनों पक्षों को संतुलित नजरिए से तौलें। अटकलें नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। इसलिए किसी भी तरह का निवेश करते समय अत्यधिक सावधानी बरतें। आपको आज उदारता दिखाना चाहिए और दिल से लोगों की तारीफ करनी चाहिए इससे आपका भी सम्मान बढेगा। सहयोगी मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं। वैवाहिक जीवन आज आपका सुखद रहेगा।

    सिंह राशि 

    सिंह राशि के सितारे बताते हैं कि आज निवेश करने से पहले सभी पक्षों के बारे में अच्छे से विचार कर लें नहीं तो नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी जीवन में बदलाव लाने में मदद करेगा। लव लाइफ में आज प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा, प्यार आज कुछ रोमांचक प्लान बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र के मामले में आपके लिए सलाह है कि, अगर आप काम के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव देंगे तो आपके सहयोगी और सहकर्मी आपसे चिढ सकते हैं। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें। घर गृहस्थी में आपको जीवनसाथी से सहयो भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। किसी जरूरतमंदों को अन्न का दान करें।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए सितारे बताते हैं कि आज आप जिस भावुक मनोदशा में हैं, उससे बाहर निकलें, बीती बातों को दिल से निकाल दें। कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित होंगी और आर्थिक लाभ होगा। घर में कोशिश करें कि आपकी वजह से किसी को मानसिक कष्ट और ठेस न पहुंचे। आपको आज समझदारी और संयम से चलना होगा। करियर के मामले में सितारे बताते हैं कि आज आप अपनी कार्यक्षमता को बढ़ाकर अपने करियर में नए दरवाजे खोल सकते हैं। आपको अपने क्षेत्र में अपार सफलता मिलने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मुर्गियों के बाड़े में घुसा 8 फ़ीट लंबा धामिन सांप, 3 चूजों को बनाया शिकार, जितेंद्र सारथी की टीम ने किया रेस्क्यू

    तुला राशि 

    तुला राशि वालों को आज की खुशी को जीना चाहिए, भविष्य को लेकर अधिक चिंतित और परेशान होने की जरूरत नहीं है। अपनी सोच और धारणा को सकारात्मक बनाए रखिए इससे आपको लाभ और खुशी मिलेगी। सितारे कहते हैं कि आज आप थोड़े तुनक मिजाज भी हो सकते हैं, अगर किसी की बात आपको नहीं पसंद होगी तो तुरंत क्रोधित होकर जवाब दे सकते हैं। वरिष्ठ लोगों से आज आपकी मुलाकात हो सकती है। लव लाइफ के मामले में दिन आपका आनंददायक रहेगा, वैवाहिक जीवन आपका सुखद रहेगा।

    ​वृश्चिक राशि 

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, स्वयं को आशावादी और सकारात्मक बनाकर रखें इससे न केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि आपका व्यवहार भी लचीला होगा। डर, ईर्ष्या और नफरत जैसी नकारात्मक भावनाएं कम होंगी। बच्चों के साथ आप मनोरंजक समय बिताएंगे, ज्यादा भावुक होना हानिकारक हो सकता है। नई योजनाओं को लागू करने और उन पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा है। आपमें से कुछ लोग भविष्य की योजनाओं के बारे में गहराई से सोच सकते हैं। जीवनसाथी की किसी मांग को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं।

    ​धनु राशि 

    धनु राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन मंगलकारी रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में लाभ और सहकर्मियों से सहयोग मिेलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको सही निर्णय और योजना से लाभ मिलेगा। गैर जरूरी खर्चों पर आप नियंत्रण रख पाएंगे। दिन की शुरुआत से लेकर अंत तक आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। अगर आप आज यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान का खास ख्याल रखने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन के मामले में आपको संभलकर चलना होगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद और किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

    यह भी पढ़ें :  पादप कार्यिकी, कृषि जैव रसायन तथा औषधीय- सगंध फसल विभाग द्वारा कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    ​मकर राशि

    मकर राशि के सितारे बताते हैं कि आज मौज मस्ती और खेलकूद में आपकी रुचि रहेगी। वालों को आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। इनसे आपको ऊर्जा और नया उत्साह भी प्राप्त होगा। किसी मित्र या परिचित की मदद से आपको आय के नए स्रोत मिलेंगे। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे की बातों को समझकर व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान करें। अपनी समस्या और पारिवारिक विषयों को दूसरों के सामने जाहिर न करें नहीं तो लोग इसका गलत फायदा उठा सकते हैं। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है।

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। परिवार की जिम्मेदारियों को लेकर आपकी चिंता बनी रह सकती है। किसी बात को लेकर घर के लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपको अपनी योजनाओं को इस तरह क्रियान्वित करना चाहिए कि वह दूसरों के लिए प्रेरणा का काम करे। आर्थिक सुधार के चलते आपके लिए ज़रूरी चीज़ें खरीदना आसान होगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी कहासुनी हो सकती है। किसी पुरानी बातों को सोचकर आप ख्यालों में खोए रह सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय न लें नहीं तो नुकसान हो सकता है।

    ​मीन राशि 

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में आज सुधार होगा। आप खुद को ऊर्जा और जोश से भरपूर महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में किए गए आपके सभी प्रयास आज सफल होंगे। मित्रों और सगे संबंधियों से आपकी मुलाकात हो सकती है। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपको प्रोत्साहन मिलेगा और पद प्रभाव में वृद्धि का लाभ मिलेगा। आज अधिकांश समय अटके कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। कोई फंसा हुआ काम आज पूरा होगा। शाम को आप शॉपिंग के लिए जा सकते हैं।

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    March 29, 2026

    ढपढप मे प्रारम्भ हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा, जबरदस्त भीड़ के साथ दिखा आस्था एवं भक्ति का समन्यवय

    March 29, 2026

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    March 29, 2026

    Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

    March 29, 2026

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026

    चलती मोटरसाइकिल में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाले 06 लोगों पर कार्रवाई, 01 व्यस्क और 05 विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता

    March 29, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026749 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026625 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026521 Views
    Don't Miss

    CG news: एक्सीडेंट से पीड़ित परिवार को राहत राशि देने के नाम पर राजस्व निरीक्षक ने की आरोपी के पिता से डेढ़ लाख की वसूली

    March 29, 2026

    जीपीएम जिले के मरवाही अनुभाग मैं पदस्थ राजस्व निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी के खिलाफ मरवाही थाने…

    ढपढप मे प्रारम्भ हुआ पं. धीरेन्द्र शास्त्री जी की हनुमंत कथा, जबरदस्त भीड़ के साथ दिखा आस्था एवं भक्ति का समन्यवय

    March 29, 2026

    IAS बनना है जितना मुश्किल, उससे भी कठिन है आईएएस की नौकरी छोड़ना, जानें क्या है नियम-कायदे

    March 29, 2026

    Noida International Airport ने बदल दी किसान की किस्मत, खुद की हेलीकॉप्टर से थाईलैंड जाने की तैयारी !

    March 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.