छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: दिनाँक 28/06/2026 दिन रविवार को दानवीर भामाशाह जयंती एवम सम्मान समारोह का आयोजन तैलिक समाज एसोसियेशन द्वारा वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में 11 बजे से प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम के संयोजक श्री नारायण लाल साहू ने बताया कि परम पवित्र तैलिक वंशीय साहू समाज के दानदाताओं का सम्मान दानवीर भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया जायेगा। प्रमुख डॉ सोमनाथ साहू वरिष्ठ एक्स रे चिकित्सक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, स्व मेघराज साहू जिला अध्यक्ष को मृत्यु उपरांत , स्व अजय कुमार साहू पूर्व जिला अध्यक्ष को मृत्यु उपरांत, श्री टेमन सिंह साहू बोर्झरा वाले को दानवीर भा मा शाह सम्मान से सम्मानित किया जाना है। इसके अतिरिक्त पर्यावरन संरक्षा, जल बचाव और वृक्ष लगाओ अभियान के लिए श्री के पी साहू वरिष्ठ समाज सेवक, समाज सेवा हेतु श्री रामलखन साहू के अतिरिक्त समाज हित मे काम करने वाले वरिष्ठ समाज सेवियो का भा मा शाह सेवा सम्मान किया जाना है। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ डॉ, वरिष्ठ इंजि, वरिष्ठ प्रो के साथ साथ छ ग राज्य के सामाजिक विचारक, चिंतक शामिल होंगे।
दानवीर भामा शाह के जीवन दर्शन पर ब्याख्यान, होगा। सामाजिक कार्यो को गति प्रदान करने के लिए शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित है।
यह भी पढ़ें: बिना परीक्षा RCFL में नौकरी का मौका, 2.20लाख तक मिलेगा वेतन, आवेदन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026
यह भी पढ़ें: चेतन तो सिर्फ मुहरा था, एक साथ कई लड़कों को डेट कर रही थी 12वीं फेल सिया, केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा






