Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का रहस्य गहराया, नूडल्स खाने से फूड पॉइजिंग या ज़हर ? जाँच में जुटी पुलिस

    October 17, 2026

    Korba: पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत

    October 17, 2026

    कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 25 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 25 जनवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJanuary 25, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : आज शनिवार 25 जनवरी का राशिफल बता रहा है कि, आज का दिन सिंह, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार आज वृश्चिक राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र से होगा और चंद्रमा पर मंगल की सप्तम दृष्टि होने से गजकेसरी एवं चंद्राधि योग बनेगा। साथ ही आज शश राजयोग भी प्रभाव में रहेगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के लोगों के जीवन में आज प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आप आज प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं। आपको आज दोस्तों और रिश्तेदारों से भी सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले जातकों की आज कमाई में वृद्धि होगी। आज आज किसी सामाजिक काम को लेकर भी सक्रिय रहेंगे। नौकरी में आपको आज अनुकूल माहौल मिलने से आपका काम समय पूर पूरा होगा। क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना जरूरी है नहीं तो किसी से अचानक ही विवाद हो सकता है।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि वालों को आज कामकाज में अपनी मेहनत और निर्णय का लाभ मिलेगा। व्यवसाय में कोई नई योजना शुरू करते हैं तो यह आपके लिए फलदायी होगी। लेकिन आपको आज अपने प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों से भी सतर्क रहना होगा। शाम को यात्रा की प्रबल संभावना रहेगी। वाहन में खराबी के कारण धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको आज पारिवारिक जीवन में जीवन में जीवनसाथी को शॉपिंग के लिए लेकर जाना होगा। प्रेम संबंध में मधुरता बनी रहेग।

    ​मिथुन राशि

    आपके लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा। लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपका हर काम आज सफलतापूर्वक पूरा होगा। आपका रुका हुआ पैसा भी आज आपको मिल सकता है। छात्रों को आज शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपको आज सतर्कता से काम करना होगा, किसी सहकर्मी के व्यवहार से आपका नुकसान हो सकता है। आप आज किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में भी शामिल हो सकते हैं। मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि बने अशोक मोदी.....विवाह, पारिवारिक विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान एवं प्रदेशव्यापी समाजसेवा पर दिया जोर

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के जातक आज अपने किसी पारिवारिक उलझनों की वजह से तनाव महसूस करेंगे। वैसे आप संयम पूर्वक स्थिति को संभालने में सफल रहेंगे। आपके परिवार में किसी सदस्य की शादी की बात चल रही है तो आज इस मामले में शुभ मंगल कार्यक्रम बनेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी के साथ तालमेल बनाकर रखें क्योंकि बातों बातों में आप कुछ ऐसा कह सकते हैं जिससे आपका प्रेमी नाराज हो सकता है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का भी प्लान बना सकते हैं।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के जातकों का कामकाज आज तेजी से और सुचारू रूप से चलेगा। आपको आज कोई लाभदायक डील भी मिल सकती है। आपको आज प्रॉपर्टी के काम काम में फायदा होगा। जो लोग गृह निर्माण के काम से जुड़े हुए हैं उनकी भी आज अच्छी कमाई हो सकती है। आपके सितारे बताते हैं कि आज आपको सामाजिक संपर्क और पूर्व परिचय का लाभ मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आप जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई गिफ्ट दे सकते हैं। ससुराल पक्ष के संबंधियों से सहयोग मिलेगा।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। आपको आज घर के बड़ों से स्नेह और सहयोग मिलेगा। कोई कमाई का नया अवसर भी आपको आज मिलेगा। आप आज किसी स्थायी संपत्ति या दीर्घकालिक निवेश में धन लगाएंगे तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा। बिजनेस में आपको आज साझेदारों से लाभ मिल सकता है। ससुराल पक्ष के साथ संबंधों में कोई मनमुटाव चल रहा था तो आज उसमें सुधार होगा।

    तुला राशि

    तुला राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आपकी किसी प्रिय वस्तु को पाने की चाहत पूरी होगी। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है,तो आज आपको इस मामले में शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने का विचार करना चाहिए। बातचीत से बात बनने की संभावना है। कारोबारी जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। वस्त्र और खानपान संबंधी वस्तुओं का कारोबार करने वाले जातक आज अच्छी कमाई कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: बालको ने चलाया जन स्वास्थ्य अभियान, टीबी मुक्त चुहिया पंचायत को मिला सम्मान

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज अपनी व्यावसायिक योजना का लाभ मिलेगा। लाभ के मौके आपको दिन भर मिलते रहेंगे। पारिवारिक जीवन में भी आपके सुख आनंद बना रहेगा। धर्म आध्यात्म की ओर आपकी रुचि आज बनी रहेगी। लव लाइफ में आपको आज प्रेमी से उपहार और सम्मान मिल सकता है। आर्थिक मामलों में आप आज आय व्यय में संतुलन बनाए रख पाएंगे। लेकिन आपके लिए सलाह है कि आज किसी की बातों में आकर निवेश करने से बचें। किसी करीबी की सेहत को लेकर चिंता होगी।

    ​धनु राशि

    धनु राशि के लिए आज शनिवार का दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। आपको आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज आपको जीवनसाथी से भरपूर सहयोग मिलेगा। अगर आज आप अपने किसी रिश्तेदार से पैसों का लेन-देन करेंगे, तो यह आपके लिए आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है। आपको आज लव लाइफ में प्रेमी के साथ रोमांटिक टाइम बिताने का मौका मिलेगा। आप आज घरेलू जरूरतों को लेकर शॉपिंग भी कर सकते हैं जिस पर धन खर्च होगा।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के लोगों को आज अपने काम पर फोकस करना चाहिए क्योकि मानसिक चंचलता की वजह से इनका काम आज अटक सकता है। किसी कारण से आर्थिक चिंता में हैं तो आपकी समस्या का समाधान निकल आएगा, धन की कमी से आपका काम नहीं रुकेगा। आपको आज मित्रों और पड़ोसियों से भी सहयोग मिलेगा। किसी पूर्व परिचित अथवा मित्र से मिलकर आपका मन आनंदित हो जाएगा। आज आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं। शाम का समय आपका आज मनोरंजक बीतेगा।

    यह भी पढ़ें :  Korba: अवैध रूप से पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने वाले आरोपी पर कोतवाली पुलिस की कार्यवाही: पुलिस ने अवैध पटाखों का जखीरा किया बरामद, लगभग ₹2 लाख कीमत के विभिन्न प्रकार के पटाखे जप्त

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोगों के लिए आज शनिवार का दिन शनि महाराज की कृपा से सुखद रहेगा। आप आज परिवार के सदस्यों से पूरा सहयोग पाएंगे। किसी काम को लेकर आज आपकी व्यस्तता भी बनी रहेगी। अगर आप किसी प्रॉपर्टी को खरीदने या बेचने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आपको इसमें सफलता मिलेगी। आपके लिए सलाह है कि आज आप वाहन सावधानी से चलाएं और जोखिम वाले काम में हाथ डालने से बचें।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज का दिन कारोबार व्यवसाय में लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको आज कुछ नया और रचनात्मक काम करने का मौका मिलेगा। आप परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। घर के बड़ों से सहयोग और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। संतान पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। आज अचानक धन लाभ होने का भी संयोग बना हुआ है। विवाह की बात चल रही है तो आज इस मामले में आपको खुशी मिलेगी। लव लाइफ में भी आपके प्रेम और रोमांच बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें: ‘काट दी जाती है चोटी, पूरी संपत्ति का दान’, आसान नहीं महामंडलेश्वर बनना, ममता कुलकर्णी को करने होंगे ये सारे काम

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: Hair growth के लिए जादुई औषधि है यह चीज,इन तरीकों से करें इस्तेमाल,मिलेंगे घने और चमकदार बाल

    यह भी पढ़ें: घर में चाहते हैं सुख और शांति का आगमन, तो वास्तु की इन टिप्स को अपनाएं

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का रहस्य गहराया, नूडल्स खाने से फूड पॉइजिंग या ज़हर ? जाँच में जुटी पुलिस

    October 17, 2026

    Korba: पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत

    October 17, 2026

    कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 17, 2026

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026

    Safety Tips : UPI से पैसा भेजने से पहले बस एक बार ये जांच कर लें, वरना ठगी में डूब सकता है आपका पैसा

    October 17, 2026

    शारदीय नवरात्रि पर जयसिंह अग्रवाल ने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना, माता रानी से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना — डॉ. चरणदास महंत भी रहे साथ

    October 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,022 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,546 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,412 Views
    Don't Miss

    ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत का रहस्य गहराया, नूडल्स खाने से फूड पॉइजिंग या ज़हर ? जाँच में जुटी पुलिस

    October 17, 2026

    ग्रेटर नोएडा/स्वराज टुडे: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत…

    Korba: पारंपरिक वस्तुओं से सजा बालकोनगर का दुर्गा पूजा पंडाल, अतीत की यादों को करेगा जीवंत

    October 17, 2026

    कोरबा के मां सर्वमंगला मंदिर परिसर में निकला नाग, नवरात्रि के दौरान दिखे कोबरा को देख श्रद्धालुओं में कौतूहल, वन विभाग और RCRS टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 17, 2026

    New Delhi: बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो देख भड़की BJP

    October 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.