Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 25 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Swaraj rashi
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज चंद्रमा का गोचर धनु राशि से मकर राशि में होने जा रहा है जिससे गजकेसरी योग बनेगा। साथ ही चंद्रमा का यह राशि-परिवर्तन उत्तराषाढा नक्षत्र में रहते हुए ही होगा और रात करीब पौने ग्यारह बजे नक्षत्र भी बदलकर श्रवण हो जाएगा। मकर में चंद्रमा सम-राशि की तटस्थ स्थिति में रहेंगे, जिससे आज व्यावहारिकता और अनुशासन की ऊर्जा प्रबल रहेगी। वहीं, सूर्यदेव अपनी ही राशि सिंह में बुधदेव और केतु के साथ विराजमान हैं, लेकिन बुधदेव सूर्यदेव के अत्यंत करीब आने से अस्त अवस्था में और गहरे उतर चुके हैं, इसलिए आज संचार और महत्वपूर्ण निर्णयों में सावधानी जरूरी रहेगी। दोपहर करीब पौने एक बजे शुक्र ग्रह भी मंगल के स्वामित्व वाले चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका असर प्रेम और धन से जुड़े मामलों पर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    मेष राशिफल

    आज दफ्तर या कामकाज से जुड़े मामलों में आपका नजरिया व्यावहारिक और अनुशासित रहेगा, कोई अटका हुआ काम आज आगे बढ़ सकता है। खुद को अभिव्यक्त करने में आत्मविश्वास तो बना रहेगा, लेकिन कोई जरूरी बात या दस्तावेज आज जल्दबाजी में फाइनल मत कीजिए, एक बार दोबारा पढ़कर ही आगे बढ़ें। भाई-बहन या करीबी दोस्तों से बातचीत में आज तीखापन आ सकता है, बहस से जितना बच सकें उतना अच्छा रहेगा। दोपहर बाद प्रेम और आकर्षण से जुड़े मामलों में मन थोड़ा उलझा हुआ महसूस हो सकता है, ऐसे में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला मत लीजिए। पैसों के मामले में आज सामान्य सावधानी बरतें, बड़ा निवेश फिलहाल टाल दीजिए तो बेहतर रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों की सलाह आज काम आ सकती है। सेहत ठीक रहेगी, बस नींद पूरी लीजिए।

    वृषभ राशिफल

    आज आस्था या किसी पुराने विश्वास के भरोसे काम करेंगे। मन को सुकून मिलेगा, सोच व्यावहारिक बनी रहेगी। घर-परिवार के मामलों में आज आत्मविश्वास से बात रखिए, पर जरूरी बात कहते वक्त थोड़ा संभलकर बोलिए क्योंकि गलतफहमी हो सकती है। अपनी शक्ल-सूरत या आकर्षण को लेकर आज खुद के प्रति कठोर मत बनिए, जो भी कमियां लगें उन्हें सहजता से लीजिए। दोपहर बाद प्रेम-प्रसंग या पैसों के मामले में मन थोड़ा अनिश्चित महसूस हो सकता है, कोई बड़ा वित्तीय फैसला आज मत लीजिए। करियर में प्रगति सामान्य रहेगी, धैर्य बनाए रखिए। भाई-बहन से आज सुलझी हुई बातचीत होगी। मानसिक तौर पर आज आप पहले से ज्यादा स्थिर महसूस करेंगे। शाम के वक्त घर में कोई नया सामान भी आ सकता है, जिससे माहौल और सुखद बनेगा।

    मिथुन राशिफल

    आज अपने विचारों और आइडियाज को लेकर आपके भीतर खासा आत्मविश्वास रहेगा, कोई बात लोगों के सामने रखने का यह अच्छा मौका है। आप अपने विचारों को लेकर आज कोई समझौता नहीं करेंगे। मगर, बातचीत में शब्दों को जांच-परखकर चुनिए, क्योंकि गलतफहमी की गुंजाइश बनी हुई है। स्वभाव में आज तीव्रता महसूस हो सकती है, इसलिए किसी बहस में उलझने या जल्दबाजी में कोई कदम उठाने से पूरी तरह बचिए। भावनाओं की गहराई में उतरने का आज मन करेगा, किसी पुराने रिश्ते को लेकर मन में स्पष्टता आ सकती है, प्रेम से जुड़े मामलों में धैर्य रखिए। दोपहर बाद पैसों को लेकर कोई जल्दबाजी वाला फैसला मत लीजिए। ऊर्जा में आज उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए काम में जल्दबाजी दिखाने से बचिए। शाम को परिवार के साथ बिताया गया समय मन को हल्का महसूस कराएगा।

    यह भी पढ़ें :  श्री सप्तदेव मंदिर में 10 सितंबर को सजेगी कविता, संस्कृति और भक्ति की विराट महफिल...अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर के ख्यातिप्राप्त कवि बिखेरेंगे हास्य, व्यंग्य, वीर एवं श्रृंगार रस के रंग

    कर्क राशिफल

    आज आपके व्यक्तित्व में गहरा ज्ञान और शुभता झलकेगी, लोग आपकी बात को गंभीरता से सुनेंगे और मानेंगे। किसी साझेदारी या रिश्ते में आज व्यावहारिक नजरिया अपनाइए, बहुत ज्यादा भावुक होने से बचें तो रिश्ता और मजबूत होगा। पैसों के मामले में आज आत्मविश्वास रहेगा, कोई नया मौका भी सामने आ सकता है। दोपहर बाद प्रेम-प्रसंग या रिश्तों में हल्की नाजुकता महसूस हो सकती है, कोमलता से बात कीजिए। जीवनसाथी के साथ आज बातचीत सुलझी हुई और व्यावहारिक रहेगी। सेहत को लेकर आज ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी। धार्मिक कामों में मन लगेगा, आत्म-चिंतन के लिए भी समय निकालिए। रक्षाबंधन नजदीक होने से भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास बढ़ाने की दिशा में आज कोई अच्छी पहल की जा सकती है।

    सिंह राशिफल

    आज आपके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास और नेतृत्व की ऊर्जा साफ झलकेगी, लोग आपकी बात को तवज्जो देंगे और आपके पीछे चलने को तैयार रहेंगे। नई शुरुआत के लिए आज का दिन खासा अच्छा है। मगर, बुधदेव की स्थिति की वजह से कोई जरूरी बातचीत या दस्तावेज आज जल्दबाजी में पूरा मत कीजिए। दिनचर्या और सेहत को सुधारने के लिए आज अच्छा मौका है, कोई नई आदत भी शुरू की जा सकती है। अकेले में कुछ वक्त बिताने से मन को गहराई मिलेगी, आत्म-चिंतन के लिहाज से यह फायदेमंद रहेगा। दोपहर बाद आकर्षण और प्रेम से जुड़े मामलों में मन थोड़ा नाजुक हो सकता है। पैसों के मामले में आज स्थिति शुभ रहेगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा।

    कन्या राशिफल

    आज आपके भीतर एक अलग तरह का आत्मविश्वास महसूस होगा, भले ही यह आपके हाव-भाव से सामने वाले को न दिखे। कोई पुरानी उलझन को सुलझाने का आज सही समय है, पर जरूरी बातचीत में शब्दों का चुनाव सोच-समझकर कीजिए। अपनी शक्ल सूरत या आकर्षण को लेकर आज खुद पर सवाल मत उठाइए, आत्मसंदेह से जितना दूर रहेंगे उतना अच्छा रहेगा। रचनात्मक कामों में आज मन खूब लगेगा, कोई नया विचार भी सामने आ सकता है। दोपहर बाद प्रेम प्रसंग और आर्थिक मामले में उलझन एवं बैचैनी महसूस हो सकती है। करियर में प्रगति सामान्य रहेगी, बड़े फैसले सोच-समझकर लीजिएगा। सेहत के मामले में ऊर्जा अच्छी रहेगी। दोस्तों से आज सहयोग मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BCCI ने किया भारतीय A टीम का ऐलान, हार्दिक पांड्या की हुई वापसी

    तुला राशिफल

    आज करियर के मोर्चे पर आत्मविश्वास बना रहेगा, मेहनत का असर धीरे-धीरे दिखने लगेगा। कोई फैसला आज जल्दबाजी में मत लीजिए, स्पष्टता आने के बाद ही कोई कदम उठाएं। घर-परिवार के मामलों में आज व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़िए, कोई पुरानी बात भी सुलझ सकती है। निजी और अकेले वक्त में आज मन में हल्का संदेह या असंतोष महसूस हो सकता है। दोपहर बाद प्रेम और आकर्षण से जुड़े मामलों में थोड़ी नाजुकता रह सकती है, धैर्य से काम लीजिए। पैसों के मामले में सामान्य सावधानी रखें, बड़ा खर्च आज टाल दीजिए। सेहत को लेकर स्थिति स्थिर रहेगी, घर के माहौल से मन को राहत मिलेगी। सामाजिक दायरे में आज आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे कोई नया मौका भी हाथ लग सकता है।

    वृश्चिक राशिफल

    आज करियर के मामलों में आत्मविश्वास बना रहेगा, मेहनत के अच्छे नतीजे दिखने की उम्मीद है। बातचीत में आज व्यावहारिकता रहेगी, अपनी बात को सलीके से रखिए। मन के भीतर आज एक गहरी ऊर्जा महसूस होगी, पर इसे तीव्रता या गुस्से में मत बदलने दीजिए, संयम बनाए रखना जरूरी है। दोपहर बाद प्रेम-प्रसंग में भावनाएं गहरी रहेंगी, लेकिन आवेग में कोई फैसला मत लीजिए। पैसों के मामले में लंबी अवधि के लिए स्थिरता के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि आज कोई बड़ा कदम उठाने से पहले सोच लीजिए। सेहत को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी, बातचीत में स्पष्टता बनी रहेगी। घर लौटते ही आज मन को खासा सुकून मिलेगा, परिवार के साथ बिताया गया समय राहत देगा।

    धनु राशिफल

    आज पैसों से जुड़े मामलों में सोच व्यावहारिक रहेगी, कोई पुराना निवेश या रुका हुआ फैसला आज सुलझ सकता है। कोई ऐसा काम जो आप लंबे समय से चुपचाप कर रहे थे, आज उसमें गहराई और शुभता का अनुभव होगा, भले ही यह अभी बाहर पूरी तरह दिख न रहा हो। कामकाज या व्यापार में आज गहन सोच का फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आज थोड़ी सावधानी जरूरी है, जल्दबाजी में कोई शारीरिक काम मत कीजिए, चोट लगने की आशंका से बचिए। दोपहर बाद प्रेम-प्रसंग में स्थिति सामान्य रहेगी, धैर्य बनाए रखिए। भाई-बहन के साथ आज बातचीत सुखद रहेगी। कोई शुभ खबर भी मिल सकती है। धार्मिक कामों में आज मन लगा रहेगा, इससे भीतर से राहत मिलेगी। करियर के मोर्चे पर आज आप थोड़ा रिलैक्स महसूस करेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Gurugram News: 'तू गंदी हो गई अब, नहीं छू सकता मैं' टीबी का इलाज कराने के बहाने रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथों पकड़ा!

    मकर राशिफल

    आज आपके व्यक्तित्व में व्यावहारिकता, अनुशासन और दीर्घकालिक सोच की ऊर्जा साफ दिखेगी। स्थिर और व्यवस्थित फैसलों के लिए आज का दिन खासा अनुकूल है। भीतरी शक्ति और आत्मबल आज बढ़ेगा, पर कोई जरूरी बातचीत या दस्तावेज आज जल्दबाजी में मत निपटाइए, स्पष्टता की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। बातचीत से जुड़ा कोई पुराना विषय आज दोबारा सामने आ सकता है, बोलने से पहले एक बार सोच लीजिए। दोपहर बाद प्रेम या रिश्तों से जुड़े मामलों में व्यावहारिक और स्थिर बातचीत रहेगी। पैसों के मामले में आज सामान्य सावधानी बरतें। सेहत को लेकर ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी। कुल मिलाकर आज का दिन स्थिरता और अनुशासन का दिन है। जीवनसाथी या किसी करीबी के साथ आज बातचीत सुखद और भरोसेमंद रहेगी, रिश्ता और मजबूत होगा।

    कुंभ राशिफल

    आज रिश्तों और साझेदारी से जुड़े मामलों में आत्मविश्वास बना रहेगा, आपसी समझ भी बेहतर होगी। पर कोई अहम बातचीत या करार आज जल्दबाजी में फाइनल मत कीजिए, स्पष्टता में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। पैसों के मामले में आज गंभीर समीक्षा जरूरी है। पुरानी बचत या खर्च का हिसाब-किताब एक बार ठीक से देख लीजिए। निजी भावनाओं में आज व्यावहारिक स्पष्टता रहेगी, अकेले में कुछ वक्त बिताना फायदेमंद रहेगा। दोपहर बाद प्रेम-प्रसंग या आकर्षण से जुड़े मामलों में हल्की नाजुकता महसूस हो सकती है, धैर्य रखिए। करियर में साझेदारी को लेकर सावधानी बरतें। सेहत को लेकर स्थिति सामान्य रहेगी, मन को शांत रखने की कोशिश कीजिए। बच्चों या प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामलों में आज उत्साह बना रहेगा, खुद के लिए भी थोड़ा वक्त निकालना मत भूलिए।

    मीन राशिफल

    आज रचनात्मक कामों और अभिव्यक्ति के मामले में दिन खासा शुभ रहने वाला है। कोई नया विचार भी जन्म ले सकता है, इसे आगे बढ़ाने का यह अच्छा समय है। सामाजिक दायरे में आज व्यावहारिक संतुलन बना रहेगा, नए रिश्ते बन सकते हैं या मौके भी सामने आ सकते हैं। दिनचर्या और सेहत को लेकर आज आत्मविश्वास रहेगा। कोई जरूरी बातचीत आज जल्दबाजी में मत कीजिए, स्पष्टता की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। खुद को लेकर आत्म-मूल्यांकन का सिलसिला जारी रहेगा, कोई बड़ा फैसला आज सोच-समझकर ही लीजिए। दोपहर बाद प्रेम-प्रसंग में सामाजिक दायरे से जुड़ा व्यावहारिक संतुलन दिखेगा। पैसों के मामले में आज कुल मिलाकर स्थिति शुभ बनी हुई है। सेहत के लिए आत्म-अनुशासन बनाए रखिए। नींद और आराम का आज खास ध्यान रखिए। विदेश से जुड़ा कोई काम या पढ़ाई का मामला आगे बढ़ सकता है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026

    पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 16, 2026

    गुजरात के वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल, अब भारत भी बना सकेगा अपना ‘आर्टिफिशियल सन’ ! सबसे पहले चीन को मिली थी ये उपलब्धि

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,938 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हिंदू नारायणी सेना के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और उनकी टीम के पंडित…

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.