Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 24 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 24 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 24, 2024Updated:July 24, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल: आज 24 जुलाई बुधवार को चंद्रमा का संचार दिन रात कुंभ राशि में शतभिषा उपरांत पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र से होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान चंद्रमा और शनि की युति होने से शशि शश योग बनेगा जबकि आज चंद्रमा से छठे भाव में शुभ ग्रह शुक्र का संचार होने से वसुमती योग बन रहा है। इन स्थितियों में आज बुधवार के दिन सिंह, तुला और धनु राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से भाग्यशाली रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

    ​मेष राशि 

    मेष राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपके ऊपर काम का अधिक दबाव रहेगा। आपको अपना टारगेट पूरा करने के लिए अधिक प्रयास करना होगा लेकिन अच्छी बात यह है कि गुरु के साथ मंगल आपकी राशि से दूसरे घर में है जो आपको धैर्य और शक्ति प्रदान करेगा जिससे आप अपना टारगेट पूरा कर पाने में सफल होंगे। आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा आपको आज फंसा हुआ धन मिल सकता है। व्यापार में आज आपको कोई बड़ी डील मिल सकती है। वैवाहिक जीवन के मामले में आज का दिन अनुकूल रहेगा। लेकिन सेहत के मामले में आपको आज अपना ध्यान रखना होगा।

    ​वृषभ राशि 

    वृषभ राशि के जातक आज शिक्षा और साहित्य में रुचि लेंगे। सामाजिक कार्यों में भी आप आज भाग ले सकते हैं। आपको मान सम्मान भी आज प्राप्त होगा। विरोधियों को मात देने में आज आप सफल रहेंगे। आर्थिक मामलों में आपके प्रयास सफल होंगे। आप आज भविष्य के लिए भी आर्थिक प्लानिंग कर सकते हैं। लेकिन किसी की बातों में आकर कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आपके सितारे कहते हैं कि बच्चों के मामले में आज का दिन आपके लिए सुखद रहेगा। आपको बच्चों के साथ आनंददायक पल बिताने का मौका मिलैगा। दोस्तों के साथ आप आज पार्टी मनोरंजन का आनंद ले सकते हैं। छात्रों को शिक्षकों और मित्रों से सहयोग मिलेगा।

    ​मिथुन राशि 

    आज मिथुन राशि के सितारे बताते हैं कि व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। व्यापार में कुछ नई डील फाइनल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी के लिए आज कोई उपहार खरीद सकते हैं। आपको आज वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों को आज अचानक ही धन लाभ हो सकता है। आज आज अपनी बुद्धि और चतुराई से भी किसी काम में सफलता पाएगे और सरकारी क्षेत्र के काम भी आज आप सफलता पाएंगे। आज शाम का समय आप अपने परिवार वालों के साथ मौज मस्ती में बिताएंगे।

    यह भी पढ़ें :  15 अगस्त 2026 की सुबह 'अमृत' के दौर में लहूलुहान 'कलम': भारतीय लोकतंत्र के आहत प्रांगण से एक गद्य-क्रंदन

    ​कर्क राशि 

    कर्क राशि के लिए आज बुधवार का दिन मानसिक तनाव वाला रहेगा। आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहना होगा क्योंकि आपके खिलाफ साजिश कर सकते हैं। वैसे नौकरीपेशा में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा और कुछ नया करने का मौका मिलेगा। आपको आज आर्थिक मामलों में संभलकर चलना होगा, बेहतर होगा कि आज निवेश के मामले में सतर्क रहें क्योंकि नुकसान होने की आशंका है। सेहत को लेकर भी आज आपको सजग रहने की जरूरत है। वैसे कारोबार में आज आपको सहयोगियों और कर्मचारियों से पूरा सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन में भी अनुकूलता बनी रहेगी। अगर आपका काम आयात निर्यात से जुड़ा है तो आपको आज इसमें फायदा होगा।

    ​सिंह राशि 

    सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर कारोबार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आपको आज नौकरी और व्यवसाय में तरक्की का मौके मिलेगा। आपकी बनाई योजना आज सफल होगी। आपके काम के लिए आपको आज प्रोत्साहित किया जा सकता है, जिससे मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपका कोई अटका हुआ सरकारी काम भी आज पूरा हो सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। लव लाइफ में प्रेमी के साथ डेट पर जा सकते हैं।

    ​कन्या राशि 

    कन्या राशि के लिए आज का दिन भाग्य में वृद्धि करने वाला है। आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करते हुए चंद्रमा आपको आज विरोधियों और शत्रुओं पर विजय प्रदान कर रहे हैं। आप आज संतान की ओर से खुशी पाएंगे और वैवाहिक जीवन में आपके प्रेम बना रहेगा। बिजनेस में आज आपकी कमाई अच्छी होगी। आप आज दीर्घकालीन निवेश के बारे में भी प्लान कर सकते हैं और आपको इसमे अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। छात्रों को आज अपनी पढाई पर ध्यान देना होगा क्योंकि मानसिक भटकाव की वजह से आपकी पढ़ाई में परेशानी आ सकती है। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में आज सुधार होगा।

    यह भी पढ़ें :  अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) की आधिकारिक डिजिटल एवं सोशल मीडिया उपस्थिति का विस्तार

    ​तुला राशि 

    तुला राशि के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको आज शुक्र और सूर्य की युति का फायदा मिलेगा। आपका साहस और आत्मविश्वास बढेगा। आप आज अपने रुके हुए काम को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे जिससे आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में आपको आज बेहतर तालमेल बनाए रखने में सफलता मिलेगी। आपको सम्मान भी आज बढेगा। अप्रत्याशित रूप से आज आपकी कमाई बढ़ सकती है। अगर आज आप कोई निवेश करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए भी दिन अच्छा रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है। कृषि कार्य से जुड़े लोगों को आज विशेष लाभ मिलता नजर आ रहा है।

    ​वृश्चिक राशि

    आज बुधवार का दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सुख साधनों की वृद्धि करने वाला रहेगा। लेकिन आपके लिए यह भी जरूरी है कि आज आप कोई भी काम जल्दबाजी में करने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपको पिता से सहयोग और लाभ मिल सकता है। जो लोग वाहन खरीदने के लिए प्रयास कर रहे है उनको आज सफलता मिलेगी। आपका कोई अटका और फंसा हुआ काम अचानक ही बन सकता है। वैवाहिक जीवन में आज आपको जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा क्योंकि आपके बीच तनाव और कहासुनी होने की आशंका है। बाहरी खानपान पर आपको संयम रखना होगा, उदर रोग संबंधी समस्या होने की आशंका है।

    ​धनु राशि 

    आज धनु राशि के जातकों का सामाजिक प्रभाव बढेगा। अगर आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज इस मामले में आपको सफलता मिलेगा। आपको आज पारिवारिक जीवन मे भाइयों से सहयोग मिलेगा और जीवनसाथी की ओर से आपको खुशी भी मिलेगी। आपको आज कोई ऐसी खबर मिल सकती है जिसका आपको लंबे समय से इंतजार है। आपके सितारे यह भी कहते हैं कि आज का दिन अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए उत्तम है। आपको आज आलस्य को त्याग करके अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। सेल्स मार्केटिंग के काम से जुड़े जातकों को आज कोई बड़ी डील मिल सकती है। लव लाइफ में आज आपका प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा। आप अपने रिश्ते को आगे ले जाने के बारे में सोच सकते हैं।

    ​मकर राशि 

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कारोबार व्यापार के लिहाज से अनुकूल और लाभप्रद रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अच्छे मौके मिलेंगे और आप अपनी मेहनत और लगनशीलता से अवसर का लाभ ले पाएंगे। आपके मन मे आज किसी बात को लेकर उधेड़बुन चलता रहेगा ऐसे में आपको जल्दबाजी में निर्णय़ लेने से बचना चाहिए नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति से भी आपको मिलने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में संभलकर रहना होगा, नहीं तो विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। नौकरी के लिए प्रयास करने वाले जातकों को आज सफलता मिलेगी।

    यह भी पढ़ें :  अटल जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कोरबा ने किया नमन, कार्यकर्ताओ ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    ​कुंभ राशि 

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपकी राशि में शनि के साथ चंद्रमा के होने से आप मानसिक रूप से बेचैनी और विचलित महसूस कर सकते हैं। आपका मन आज कार्यक्षेत्र में नहीं लगेगा और आप काम को टालने की कोशिश करेंगे। वैसे जिन लोगों को काम का संबंध फाइनेंस और इंश्योरेंस है उनके काम में आज तेजी रहेगी और आपको अच्छी डील भी मिलेगी। महिलाओं को आज मायके की ओर से अच्छी खबर मिलेगी और भाइयों से सहयोग भी मिलेगी। सितारे कहते हैं कि काम के सिलसिले में आपको आज यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी की सलाह और सहयोग से आपको आज फायदा हो सकता है। निवेश के मामले मं भाग्य का साथ पा सकते हैं।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ तकनीकी समस्या की वजह से आज आपको परेशानी होगी। वाहन पर आज खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज आपसी प्रेम और तालमेल बना रहेगा लेकिन माता की सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। नौकरी में आज आपकी सफलता को देखकर प्रतिद्वंदी मन ही मन जलेंगे ऐसे में आपको आज अहंकार से बचना होगा। आपके सितारे बताते हैं कि आज लालच में आकर निवेश करने से बचें नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। लव लाइफ में आज का दिन सुखद रहेगा। आप प्रेमी के साथ डेट पर जाने का प्लान कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: वास्तु टिप्स: भूलकर भी दक्षिण दिशा में न करें ये गलतियां, परेशानी का बन सकते हैं कारण

    यह भी पढ़ें:चाणक्य नीति: आपके जान की दुश्मन बन सकती हैं ये चार परिस्थितियां, हमेशा रहें दूर

    यह भी पढ़ें: महिलाओं में दिख रहे ये 7 लक्षण हो सकते हैं बांझपन का कारण

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,489 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,343 Views
    Don't Miss

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    उत्तरप्रदेश मेरठ/स्वराज टुडे: सदर बाजार के थापरनगर स्थित रंजीत होटल के अंदर से हिंदू संगठनों…

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.