Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 18 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 18 दिसंबर 2024 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241217 093013 3147
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल : 18 दिसंबर का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, कर्क और तुला राशि कै जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा के इस गोचर से आज मंगल और चंद्रमा के बीच युति संबंध बनेगा जिससे धन योग का निर्माण होगा। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।

    ​मेष राशि

    मेष राशि के जातकों को आज कारोबार व्यापार में परिश्रम अधिक करना होगा। नौकरी करने वाले लोगों को ऑफिस में कुछ नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आज के दिन आपको निवेश किए गए धन का लाभ मिल सकता है। फैमिली लाइफ में आज आपको जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता परेशानी हो सकती है। लेकिन माता की ओर से आपको सुख और लाभ मिलने का योग बना रहेगा। आप आज सुख साधनों पर धन खर्च कर सकते हैं। वाहन सुख मिलने का भी योग बना हुआ है।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि चंद्रमा के कर्क राशि में होने से आज आपका मनोबल और प्रभाव बढेगा। आज आप माता पिता से सहयोग पाएंगे जिससे किसी पारिवारिक समस्या का समाधान होगा। आज आप अपने परिवार के लिए कुछ जरूरी सामान खरीदने पर भी धन खर्च करेंगे। आज शाम के समय आप किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आनंद लेंगे। बच्चों के साथ भी आपको आज आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में आपको आज विपरीत लिंगी साथियों से सहयोग प्राप्त होगा, तालमेल बनाए रखें।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि से दूसरे भाव में आज धन योग बना हुआ है ऐसे में आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को कारोबार व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। साझेदारी के काम में आपको आज सफलता मिलेगी, साझेदारों से भी आज आप सहयोग पा सकेंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से भी सम्मान और लाभ प्राप्त होगा। यदि आपने किसी से कर्ज लिया है तो उसे चुकाने में सफल रहेंगे। पूर्व में किया गया निवेश आपको आर्थिक लाभ दिलाएगा। रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों को आज कुछ नए अवसर मिलेंगे।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न, श्रीमती अंकिता सोनी बनी जिला संयोजक

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके प्रभाव और प्रतिष्ठा में भी आज वृद्धि होगी। आपके हाथों आज कोई शुभ काम हो सकता है। आर्थिक मामलों में किया गया आपका प्रयास आज सफल होगा। आप आज भौतिक सुख साधन पाएंगे। भूमि अथवा वाहन खरीदने का प्रयास करने वाले जातकों को आज इस मामले में कामयाबी मिल सकती है। किसी पुराने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात हो सकती है।

    ​सिंह राशि

    आज सिंह राशि से चंद्रमा बारहवें भाव में मंगल के साथ विराजमान हैं। ऐसे में आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा। आपको आज सेहत और यात्रा पर धन खर्च करना पड़ सकता है। कुछ अनचाहे खर्च भी होंगे। वैसे आपका पारिवारिक जीवन आज सामान्य रहेगा, भाई-बहनों से कोई विवाद है तो वह आज समाप्त हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को आज टीम वर्क से काम करने का फायदा मिलेगा। आज ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी कहासुनी हो सकती है, इसलिए अच्छा होगा कि आज विवादित विषयों पर कुछ भी बोलने से बचें।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप भावुक रह सकते हैं,इसलिए आपको आज किसी की कही बात जल्दी बुरी लग सकती है। आज आपकी रुचि कला और संगीत में रहेगी। आपको आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आप कोई संपत्ति खरीदने का प्रयास कर रहे हैं तो इसमें आपको आज सफलता मिल सकती है। माता और मातृपक्ष से आपको आज स्नेह और सहयोग मिलेगा। कारोबार व्यापार में आज आपकी कमाई में वृद्धि होगी। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी तालमेल बना रहेगा।

    ​तुला राशि

    कारोबार व्यापार में किसी डील को फाइनल करने के लिए जो लोग प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी। आपकी राशि से आज कर्म भाव में चंद्रमा का संचार हो रहा है जो आपको कार्यक्षेत्र में लाभ और उन्नति दिलाने वाला रहेगा। नौकरी में आपको आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा तो घर पर आप भाइयों से सहयोग पाएंगे। वैवाहिक जीवन में आपका आज जीवनसाथी के साथ प्रेम और तालमेल बना रहेगा। लव लाइफ के मामले में भी आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। प्रेमी के साथ आप आनंद के पल बिता सकते हैं। छात्रों को शिक्षा में बाधा आने की आशंका है, पढ़ाई पर ध्यान दें।

    यह भी पढ़ें :  Mungeli : भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर दलहन-तिलहन एवं प्राकृतिक खेती पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि, आपके लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। आपको आज भाग्य विभिन्न क्षेत्रों में लाभ दिलाएगा। कार्यस्थल और परिवार में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। व्यावसायिक मामलों में आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आज आप घर और कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियां को पूरा कर पाने में सफल होंगे। विपरीत लिंगी मित्र से आपको आज सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा का संयोग बन सकता है।

    ​धनु राशि

    आपको आज अपने कार्यक्षेत्र में आज टारगेट को पूरा करने के लिए काफी परिश्रम और लगन से काम करना होगा। वैसे आज अच्छी बात यह रहेगी कि आपको आज अधिकारियों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आप लोन लेना चाह रहे हैं तो आज आपको कम प्रयास में सफलता मिल जाएगी। वैवाहिक जीवन में आज का दिन आपका सुखद बीतेगा। दूर रहने वाले संबंधियों की ओर से आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके घर पर आज किसी मित्र या परिचित का आगमन हो सकता है जिससे घर में खुशी का माहौल बनेगा।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आज आपको भरपूर प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज खुशी और अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों के करियर और शिक्षा के ऊपर आपको आज धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी को पैसा उधार दे रहे हैं तो आज कागजी लिखा पढ़ी के बाद ही दें नहीं तो आपका दिया धन फंस सकता है। वाहन सुख का अच्छा संयोग बना हुआ है।

    यह भी पढ़ें :  बिहार में 32000 शिक्षक पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज के दिन सरकारी क्षेत्र के आपके काम बनेंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आज आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आज आपको घर और बाहर दोनों जगह अपनी वाणी कुशलता का लाभ मिलेगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कोई अच्छी डील मिलेगी। आज आप शुभ कार्यों पर भी कुछ धन खर्च करेंगे, जिससे आपको मानसिक संतु्ष्टि मिलेगी और प्रसिद्धि भी पाएंगे। जो लोग विदेश में शिक्षा पाने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सकारात्मक खबर मिल सकती है।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि,आपको आज आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरीपेशा लोग अगर नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो उनको आज प्रयास में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है और आप अधिकारियों से प्रोत्साहन भी पाएंगे। आज आपको मामा,मौसी और ननिहाल पक्ष के संबंधियों से लाभ और सहयोग मिल सकता है। धर्म कर्म के काम में आज आपकी रुचि रहेगी। घर की साज सज्जा और व्यवस्था पर भी आज आप ध्यान देंगे।

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: बाजरे की रोटी के साथ भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, स्वास्थ्य के लिए होता है हानिकारक

    यह भी पढ़ें: चाणक्य नीति: बच्चे के पैदा होने से पहले ही तय हो जाती हैं ये चीजें, आपके लिए भी ये जानना है बेहद जरूरी

    यह भी पढ़ें: मौत के बाद कमरे में अकेले क्यों नहीं छोड़ा जाता शव? जानिए क्या कहता है गरुड़ पुराण

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    September 26, 2026

    वेदांता के चीफ अनिल अग्रवाल बने अफ्रीका के ‘माइनिंग किंग’, यहां बना रहे तांबा गलाने वाली सबसे बड़ी फैक्ट्री, चीन भी करेगा मदद

    September 26, 2026

    जमुई कांड: समाज की प्रबुद्ध महिलाओं ने दी अपनी प्रतिक्रिया, एक नहीं पूरे समाज को बताया जिम्मेदार

    September 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,963 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,524 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,396 Views
    Don't Miss

    गुवाहाटी के होमस्टे में 22 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत, ब्वॉयफ्रेंड आसिफ अली गिरफ्तार, माँ से जाहिर की थी अपनी हत्या की आशंका, हिन्दू संगठनों ने किया प्रदर्शन

    September 26, 2026

    गुवाहाटी/स्वराज टुडे: गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की 22 वर्षीय सोशियोलॉजी की छात्रा निमिषा ठाकुरिया की शहर के…

    कोरबा की बेटी संजू देवी ने एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश-प्रदेश का गौरव – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, दूरभाष पर दी शुभकामनाएं

    September 26, 2026

    कटा हुआ प्राइवेट पार्ट, कमरे में खून भरा ग्राइंडर! कैसे हुई प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत?

    September 26, 2026

    Hyderabad:12 वीं पास झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार, गुप्त रोग और सीने की बीमारी का करता था इलाज, मां-भाई भी आरोपी

    September 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.