Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    जिन IPS के खौफ से अपराधियों ने किया सरेंडर, उनको घसीटने का ख्वाब देख रही TMC: जानिए- कौन हैं अजय पाल शर्मा, जिन्हें बंगाल में ECI ने बनाया पर्यवेक्षक

    April 28, 2026

    Korba: कार चालक की एक झपकी….और खत्म हो गयी 3 जिंदगियां, 3 अन्य की हालत गंभीर, दिल दहला देगी दुर्घटना की तस्वीरें

    April 28, 2026

    ‘कलमा’ न सुना पाने पर जैब जुबैर अंसारी ने सुरक्षा गार्डों को चाकू से गोदा, डेढ़ घंटे के भीतर हमलावर गिरफ्तार, ATS ने संभाला मोर्चा !

    April 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»राशिफल 14 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन
    Featured

    राशिफल 14 जून 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 14, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    आज का राशिफल:14 जून शुक्रवार को ग्रह नक्षत्रों की गणना से मालूम होता है कि मेष, सिंह और मकर राशि सहित कई राशियों को बुधादित्य योग से लाभ मिलेगा। दरअसल आज दिन भर सूर्य और बुध वृषभ राशि में गोचर करने के बाद रात में मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जो कई राशियों के लिए शुभ फलदायी है साथ ही आज चंद्रमा उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र पर संचार करते हुए सिंह उपरांत कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें अपना आज का राशिफल।

    मेष राशि

    मेष राशि पर आज देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। सितारे कहते हैं कि आज नौकरी में आपको पद प्रतिष्ठा का फायदा मिल सकता है। लेकिन आपके कुछ काम पूरे न होने के कारण आपके स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन आ सकता है, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखने की जरूरत है। आज मातृपक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं, अगर माती की सहेत बीते दिनों सही नहीं चल रही है तो उनकी सेहत में सुधार भी दिखेगा। शाम को किसी मांगलिक कार्यक्रम में आप शामिल सकते हैं। आज संतान के भविष्य को लेकर चिंता कम होगी, बच्चों की ओर से खुशी पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अगर आज आप कोई नया काम करना चाहते हैं तो इसमें भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

    ​वृषभ राशि

    वृषभ राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन सुखद रहेगा। राशि से दूसरे भाव में शुक्र का गोचर इनको आज धन लाभ दिला सकता है। आज आपके परिवार में सुख-शांति का माहौल भी बना रहेगा। परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है। आज आपको किसी बुजुर्ग व्यक्ति से धन की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आज ऐसा करने में आपको भाग्य भी मदद करेगा। शाम का समय आप अपने दोस्तों के साथ मनोरंजन में बिताएं। कलात्मक और रचनात्मक कार्यों से जुड़े जातकों को आज भाग्य विशेष रूप से लाभ दिला सकता है।

    ​मिथुन राशि

    मिथुन राशि में आज बुध का प्रवेश होने जा रहा है जबकि शुक्र यहां पहले से विराजमान हैं ऐसे में इन्हें आज लाभ का बेहतर मौका मिलेगा। आपको आज बच्चों के किए गए कामों से खुशी मिलेगी। आज आपके जीवन स्तर में भी सुधार होगा, भौतिक साधनों की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती दिख रही है। शौक श्रृंगार की चाहत भी आज बलवती रहेगी, और अपने लिए कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। नौकरी और व्यापार में आपको अपने साझेदारों और सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आज आपको आलस्य त्याग कर सक्रियता से आगे बढ़ना होगा।

    यह भी पढ़ें :  Bilaspur: डाॅ.सीवी रमन विश्वविद्यालय बॉयज़ हॉस्टल से गायब हुए छात्र को कोटा पुलिस ने नागपुर से किया बरामद, हुआ बड़ा खुलासा

    ​कर्क राशि

    कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में गोचर करते हुए आपके लिए लाभदायक स्थिति बना रहे हैं लेकिन आपकी राशि से बारहवें भाव में शुक्र का गोचर आपको सुख दिलाएगा लेकिन जेब भी हल्की करवाएगा। आपको अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। संतानी पक्ष से आज आपको खुशी मिलेगी। आपको आज किसी रिश्तेदार से उपहार स्वरूप वस्त्र आदि मिल सकते हैं। कार्यव्यापार के सिलसिले में आज आपको यात्रा करनी होगी। छात्र आज शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। मित्रों से आपको सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में आपको संतुलन बनाकर चलना होगा।

    ​सिंह राशि

    सिंह राशि के लिए आज का दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। जिन लोगों को पेट संबंधी कोई समस्या है उनकी परेशानी आज दूर होगी। आज घर में कोई शुभ कार्यक्रम आयोजित हो सकता है, जिससे परिवार के सभी सदस्य और छोटे बच्चे प्रसन्न नजर आएंगे। मित्रों के सहयोग से आज नए व्यापार के सूत्र बनेंगे। आर्थिक मामलों में आज आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। आपका पैसा कहीं फंसा है तो आज आपको वापस मिल सकता है। नौकरी में आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। सहयोगियों से पूरा सहयोग प्राप्त कर सकेंगे।

    ​कन्या राशि

    कन्या राशि के लिए आज सितारे कहते हें कि, आज कार्यक्षेत्र में आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन अच्छी बात यह रहेगी कि आपके सभी काम बनते नजर आएंगे। आय में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बौद्धिक कार्यों में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। लोग आपकी सलाह और सुझा का सम्मान करेंगे। जो लोग शिक्षण-लेखन के व्यवसाय से जुड़े हैं, उनकी आय में आज वृद्धि होगी, लेकिन आपको क्रोध करने से बचना होगा। आज संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

    यह भी पढ़ें :  कोरबा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया विस्तार: शिवाय हॉस्पिटल का CSEB से करार, 2D ECHO सुविधा शुरू

    ​तुला राशि

    तुला राशि के लिए आज का दिन उलझन भरा हो सकता है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं ऐसे में परिवार में सब ठीक-ठाक चलने पर आपका मनोबल बढ़ता हुआ नजर आएगा, जिसमें भाग्य भी आपका साथ देगा। लेकिन आपको आज बढते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। यदि आप नौकरी करते हैं, तो अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलने की संभावना है। शाम के समय विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी और रात का समय आपकी योजना बनाने में बीतेगा। वैसे आज कुछ काम आपकी इच्छा के विरुद्ध होने से आपका मन अशांत और परेशान हो सकता है।

    ​वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज परिवार और मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई बड़ा काम भी पूरा होने की उम्मीद है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। माता का आशीर्वाद आज आपके लिए विशेष रूप से फलदायी रहेगा इसलिए जरूरी काम से निकलते समय माता के चरण स्पर्श जरूर करें। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद से अटका हुआ पैसा प्राप्त होगा। आप आज निवेश द्वारा भी कमाई कर सकते हैं। आज संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे।

    ​धनु राशि

    आपका दिन आज व्यस्तता भरा रहेगा आपको आज कामकाज के सिलसिले में अधिक परिश्रम करना होगा। राशि स्वामी गुरु वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं ऐसे में आपको आज परिश्रम का पूरा प्रतिफल भी प्राप्त होगा। वैसे आज आपके सितारे कहते हैं कि आपको आज वाणी क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा नहीं तो किसी करीब व्यक्ति के साथ आपका विवाद हो सकता है। संपत्ति को लेकर कोई विवाद में उलझे हैं तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लेनी चाहिए। आज शाम से देर रात तक छोटी यात्रा के योग हैं, लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना होगा।

    ​मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपका भाग्य आज आप पर मेहरबान रहेगा। धन वृद्धि के प्रयास आपके सफल होंगे। साथ ही आज कार्यक्षेत्र में आपके प्रगति होगी और कुछ नई जिम्मेदारी भी आपको दी जा सकती है। आपको आज मान सम्मान की भी प्राप्ति होगी। ग्रहों की मजबूत स्थिति के प्रभाव से आज आपके विरोधी और शत्रु भी शांत रहेंगे। काम में मनचाही सफलता मिलेगी। अगर आप लंबे समय से कोई काम करने की योजना बना रहे हैं तो उसे शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कोरबा जिले के 37 क्षेत्रों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर

    ​कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको आज अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो आपके सारे काम बनते-बनते बिगड़ सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ आपक वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, जीवनसाथी को मनाने के लिए आपको उन्हें कोई गिफ्ट भी देना पड़ सकता है। आप धार्मिक आयोजनों में भी भाग ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए थोड़ा व्यस्तता भरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में आज आपको जोखिमपूर्ण निवेश से बचना चाहिए।

    ​मीन राशि

    मीन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप घर की व्यवस्था और रखरखाव पर धन खर्च करेंगे, जिसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आज परिवार से मिलने के लिए दोस्त और रिश्तेदार आ सकते हैं। आपको आज निकट संबंधियों से कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिल सकती है। आय के नए स्रोत भी आज आपको मिल सकते हैं। राजनीति में संपर्क बढ़ने का लाभ आपको मिलेगा। आज का दिन आपके लिए निवेश के मामले में भी फायदेमंद रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी आज आपकी आस्था बढेगी। लव लाइफ में प्रेम और विश्वास बना रहेगा।

    यह भी पढ़ें: सपने में नजर आएं ये 5 घटनाएं तो किसी से न करें शेयर, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

    यह भी पढ़ें: प्लास्टिक की बोतल का लगातार इस्तेमाल बन सकता है इनफर्टिलिटी और थायरॉइड का कारण, पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: अगर आप भी करते हैं पैरासिटामोल का सेवन, तो हो जाएं अलर्ट! एक गलती जान पर पड़ सकती है भारी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    जिन IPS के खौफ से अपराधियों ने किया सरेंडर, उनको घसीटने का ख्वाब देख रही TMC: जानिए- कौन हैं अजय पाल शर्मा, जिन्हें बंगाल में ECI ने बनाया पर्यवेक्षक

    April 28, 2026

    Korba: कार चालक की एक झपकी….और खत्म हो गयी 3 जिंदगियां, 3 अन्य की हालत गंभीर, दिल दहला देगी दुर्घटना की तस्वीरें

    April 28, 2026

    ‘कलमा’ न सुना पाने पर जैब जुबैर अंसारी ने सुरक्षा गार्डों को चाकू से गोदा, डेढ़ घंटे के भीतर हमलावर गिरफ्तार, ATS ने संभाला मोर्चा !

    April 28, 2026

    Bilaspur: डाॅ.सीवी रमन विश्वविद्यालय बॉयज़ हॉस्टल से गायब हुए छात्र को कोटा पुलिस ने नागपुर से किया बरामद, हुआ बड़ा खुलासा

    April 28, 2026

    राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर 30 अप्रैल को कोरबा में करेंगी जनसुनवाई

    April 28, 2026

    ₹16 हजार के लिए बैंक ने मांगा डेथ सर्टिफिकेट, भाई ने बहन का शव खोदा फिर कंकाल लेकर पहुंच गया बैंक, मैनेजर और कर्मचारियों के उड़ गए होश

    April 28, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026901 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026845 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026803 Views
    Don't Miss

    जिन IPS के खौफ से अपराधियों ने किया सरेंडर, उनको घसीटने का ख्वाब देख रही TMC: जानिए- कौन हैं अजय पाल शर्मा, जिन्हें बंगाल में ECI ने बनाया पर्यवेक्षक

    April 28, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट नाम से मशहूर IPS अफसर अजय पाल शर्मा को बंगाल…

    Korba: कार चालक की एक झपकी….और खत्म हो गयी 3 जिंदगियां, 3 अन्य की हालत गंभीर, दिल दहला देगी दुर्घटना की तस्वीरें

    April 28, 2026

    ‘कलमा’ न सुना पाने पर जैब जुबैर अंसारी ने सुरक्षा गार्डों को चाकू से गोदा, डेढ़ घंटे के भीतर हमलावर गिरफ्तार, ATS ने संभाला मोर्चा !

    April 28, 2026

    Bilaspur: डाॅ.सीवी रमन विश्वविद्यालय बॉयज़ हॉस्टल से गायब हुए छात्र को कोटा पुलिस ने नागपुर से किया बरामद, हुआ बड़ा खुलासा

    April 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.