Featuredदेश

महाराष्ट्र में केंद्रीय मंत्री की बेटी के साथ छेड़छाड़, वीडियो भी बनाया, आग-बबूला फडणवीस ने दिया ये आदेश

Spread the love

मुंबई/स्वराज टुडे:  महाराष्ट्र के जलगांव में केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़छाड़ हुई है। बताया जा रहा है कि जलगांव के मुक्ताई नगर इलाके में एक मेले के दौरान कुछ बदमाश लड़कों ने केंद्रीय मंत्री की बेटी और उसकी सहेलियों को छेड़ा है। खुद मंत्री रक्षा खडसे ने इस मामले की शिकायत मुक्ताई नगर थाने में जाकर की है।

वीडियो बना रहे थे बदमाश

पुलिस ने बताया कि कुछ लड़कों ने मेले के दौरान रक्षा खडसे की बेटी के साथ छेड़खानी की है। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद पुलिस सुरक्षाकर्मी का कॉलर भी पकड़ा और उसे भी जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि लड़के मेले के दौरान लगातार रक्षा खडसे की बेटी और उसकी सहेलियों का वीडियो बना रहे थे।

पुलिस ने दी ये जानकारी

पुलिस ने आगे बताया कि अनिकेत घुई नामक लड़के और उसके 7 दोस्तों ने मेले के दौरान 3-4 लड़कियों का पीछा किया और फिर उनके साथ छेड़छाड़ भी की। पुलिस ने कहा कि हमने इस मामले POCSO (प्रिवेंशन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट और IT (इन्फॉर्मेशन) एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगा दी गईं हैं।

CM फडणवीस ने ये कहा

मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान भी आ गया है। सीएम फडणवीस ने कहा कि आरोपियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही सीएम देवेंद्र फडणवीस ने इसे घटिया हरकत बताया है।

यह भी पढ़ें :  भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महतो विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमो में हुए शामिल

यह भी पढ़ें:पत्नी से परेशान पूर्व MLA के बेटे ने खाया जहर, सुसाइड नोट में लिखा- बेटी बचाना-पढ़ाना बंद करो

यह भी पढ़ें:बेरहमी से पीटा, हड्डियां तोड़ीं और चुन्नी से घोंटा गला; सूटकेस में कांग्रेस नेता की लाश मिलने से हड़कंप

यह भी पढ़ें:थप्‍पड़ मारे… दांतों से काटा… बाल नोचें: प्रॉपर्टी के लिए सगी बेटी ने की मां के साथ क्रूरता

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button