Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ब्रेकिंग: QLOF ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी हुई रातों-रात बंद, निवेशकों में मचा हड़कंप
    Featured

    ब्रेकिंग: QLOF ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी हुई रातों-रात बंद, निवेशकों में मचा हड़कंप

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 29, 2024Updated:June 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: साइबर फ्रॉड करने वाले हर वक्त कोई ना कोई नया तरीका निकालते रहते हैं. कभी आधार के नाम पर फ्रॉड, तो कभी लोन देने के नाम पर फ्रॉड, तो कभी गिफ्ट के नाम पर फ्रॉड । पिछले 6-7 माह से QLOF नामक ऑन लाइन ट्रेडिंग कंपनी के द्वारा लोगों को पैसा डबल करने का झांसा दिया जा रहा था और लोग आंख बंद कर इस कंपनी पर विश्वास कर रहे थे और बिना सोचे समझे लालच में आकर इस कंपनी में पैसा लगा रहे थे और अपने परिचितों को भी कंपनी में पैसा लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे।

    कंपनी के जाल में फंसने की ये रही सबसे बड़ी वजह

    इसके पीछे सबसे बड़ी वजह ये थी कि जिन लोगों ने पहले पैसा लगाया उन्हें काफी कम समय में भारी भरकम रिटर्न मिला जिसका वे स्वयं साक्षी बने । साथ ही अन्य लोगों को भी ट्रेडिंग कंपनी से जोड़ने पर उन्हें ज्यादा इंटरेस्ट मिलने लगा । इसके चलते निवेशकों ने न केवल अपना पैसा इन्वेस्ट किया बल्कि अपने रिश्तेदारों, मित्रों और परिचितों को भी कंपनी के फायदे की जानकारी देकर उन्हें भी QLOF कंपनी से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया । नतीजा ये हुआ कि इस नेटवर्किंग के जरिए हर गली मोहल्ले से लोग लालच में आकर कंपनी से जुड़ते चले गए । अब हालात ऐसे थे कि कोरबा जिला समेत पूरे देश प्रदेश से लाखों करोड़ों लोग कंपनी में पैसा इन्वेस्ट कर चुके थे।

    लालच में डूबे लोगों ने एक पल भी नही सोचा कि..

    ये QLOF कंपनी कहां की थी ,  कौन मालिक है, उनका पैसा कहां लग रहा है ,  कंपनी उन्हें इतना भारी भरकम रिटर्न के साथ पैसे कैसे वापस कर रही है,  इसकी किसी को किसी प्रकार की जानकारी नहीं थी । लेकिन भारी मुनाफे के लालच में लोग निवेश करते चले गए । वैसे सूत्रों से जानकारी मिली है कि इस कंपनी को इंग्लैंड से ऑपरेट किया जा रहा है और फिलहाल इस कंपनी से जुड़े लोगों के बारे में किसी भी तरह की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है ।

    यह भी पढ़ें :  Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    शुरुआत में 3000 फिर 6000 और अब केवाईसी की मांग

    QLOF ऑन लाइन ट्रेडिंग कंपनी द्वारा शुरुआत में 3 हजार रुपए लोगों से इन्वेस्ट कराया गया जो बाद में बढ़कर 6 हजार तक हो गया था। 6 हजार बड़ी रकम नहीं होने के चलते लोगों ने एक बार कंपनी की विश्वसनीयता परखने के लिए रिस्क लेना चाहा । राशि इन्वेस्ट करने के बाद कंपनी द्वारा निवेशकों के मोबाइल पर सिग्नल भेजा जाता था । जिसके बाद निवेशकों को कॉल के ऑप्शन को प्रेस करना होता था। इस कार्य के लिए निवेशकों को निर्धारित समय दिया जाता था । इसी अवधि में स्विच करने पर उनके ऐप्प के खाते में बढ़ी हुई राशि आ जाती थी । अब कंपनी ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया है । अब कंपनी द्वारा निवेशकों को केवाईसी के नाम पर पुनः 6 हजार रुपए जमा करने को कहा जा रहा है । उक्त शुल्क जमा करने के बाद ही उनके द्वारा जमा किए गए संपूर्ण राशि को निकालने के लिए वे सक्षम होंगे अन्यथा उनकी जमा राशि लेप्स हो जाएगी । इसके लिए भी कंपनी ने केवल 30 जून तक का समय दिया है ।

    कहीं खुशी कहीं गम

    सूत्र बताते हैं कि कंपनी रातों-रात बंद हो गई जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया है । लोगों के करोड़ों रुपए कंपनी में फ्रीज हो चुके हैं ।  अब उन्हें साइबर ठगी के शिकार होने का एहसास हो रहा है । जिन लोगों को नुकसान हुआ वे सदमे में नजर आ रहे हैं वहीं जिन लोगों ने निवेश की गई राशि से कई गुना ज्यादा रिटर्न निकलवा चुके थे उनके चेहरे पर खुशी नजर आ रही है और वे राहत की सांस ले रहे हैं ।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: टाटा माजदा वाहन में 05 गाय एवं 05 बछड़ों को अमानवीय एवं क्रूरतापूर्वक ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार

    क्या कहते हैं जानकर ?

    समाज के प्रबुद्ध एवं जानकर लोगों का कहना है कि कोई भी कंपनी अल्पसमय में पैसे डबल कर कर नहीं दे सकती, पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर क्राइम के प्रति लोगों को हर संभव जागरूक किया जा रहा है परंतु फिर भी लोग लालच में आकर कम समय में ज्यादा पैसा कमाने के उद्देश्य से ऐसी ठगी का शिकार होते हैं.

    कंपनी द्वारा केवाईसी के नाम पर जो ₹6000 जमा करने की मांग की जा रही है यह ठगी का नया पैंतरा हो सकता है, इसलिए केवाईसी करवाने में अब बड़ा रिस्क है। लोगों को इससे बचने की जरूरत है ।

    यह भी पढ़ें: एक साथ 20 मुसलमानों ने बदला अपना धर्म, खजराना गणेश मंदिर में हिन्दू धर्म अपनाकर बने सनातनी

    यह भी पढ़ें: माता वैष्णो देवी के दरबार जाने से डर रहे श्रद्धालु, सामने आई ये बड़ी वजह

    यह भी पढ़ें: बिलासपुर की डॉ पूजा ने नहीं की थी सुसाइड, हुई थी गला घोंटकर कर हत्या ! इस वजह से बदल गयी पुलिस की थ्योरी…

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026

    Breaking: कोरबा के जिला अस्पताल में 13 वर्ष से नाबालिग ने बच्चे को दिया जन्म, हरकत में आया प्रशासन

    August 24, 2026

    जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की विशेष उपस्थिति में बैठक सम्पन्न; स्‍मार्ट मीटर बदली, महंगी बिजली बिल, 400 युनिट पर हॉफ बिजली बिल, सड़कें और शुद्ध पेयजल की माँग को लेकर आंदोलन की बनाई गई रणनीति

    August 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,874 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,497 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    Korba: रानी धनराज कुँवर देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाथरूम में मिला मानव भ्रूण, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    August 24, 2026

    कोरबा के रानी धनराज कुंवर देवी अस्पताल (PHC) के बाथरूम में मानव भ्रूण मिलने से…

    Korba: वर्ल्ड चैंपियन बनी श्रमिक की बेटी अब एशियन गेम्स 2026 में दिखाएंगी दम, छत्तीसगढ़ की पहली महिला कबड्डी वर्ल्ड कप खिलाड़ी का मिल चुका है खिताब

    August 24, 2026

    Korba: हर-हर महादेव से गूंजा कनकेश्वर धाम, कांवरियों की सेवा में समर्पित रहा कोरबा कांवरिया संघ, कनकेश्वर धाम में आयोजित भव्य भंडारा में हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

    August 24, 2026

    Korba: आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बालको की बढ़ती भूमिका

    August 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.