Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 18 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 18, 2026

    Purniya: छोटे भाई ने केरोसिन बेचकर पढ़ाया, अब नोटों की गड्डी पर सो रहे थे पटना के इंजीनियर; संघर्ष से काले कारनामे तक का सफर

    May 18, 2026

    Indore: अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 74 लाख की अवैध बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बेटे की बजाय महिला ने दिया दो जुड़वा बच्चियों को जन्म, नाखुश पति ने कर दिया बड़ा कांड
    Featured

    बेटे की बजाय महिला ने दिया दो जुड़वा बच्चियों को जन्म, नाखुश पति ने कर दिया बड़ा कांड

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 25, 2024Updated:June 25, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    दिल्ली/स्वराज टुडे: आज के सभ्य और शिक्षित  समाज में दकियानूसी सोच रखने वाले की कोई कमी नही है। कन्या भ्रूण हत्या पर रोक लगाने के लिए संविधान में सख्त कानून बनाए गए हैं जिसके तहत भ्रूण परीक्षण को अपराध माना गया है । यही वजह है कि किसी भी अस्पताल अथवा नर्सिंग होम में भ्रूण  परीक्षण नही किये जाने का नोटिस चस्पा किया हुआ मिल जाता है । लेकिन अब जन्म के बाद भी कन्या नवजात को मार देने की घटना सामने आती है जो आधुनिक समाज को कलंकित करती है।

    ताजा मामला दिल्ली से सामने आया है जहां सुल्तानपुरी अंतर्गत पूठ कलां गांव में एक पिता पर अपनी दो नवजात जुड़वां बच्चियों की हत्या का आरोप लगा है। बच्चियों की मां यानी आरोपी की पत्नी का कहना है कि उनके ससुराल वाले दो बेटियां पैदा होने से नाखुश थे।

    आरोप है कि पति सहित ससुराल वालों ने बच्चियों को मारकर दफना दिया है। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मृतक बच्चियों के दादा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता फरार है। नवजात जुड़वां बच्चियों को जहां दफनाया गया था, वहां से उनके शव निकाल कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए हैं।

    पूरा मामला क्या है?

    पुलिस ने बताया कि 3 जून को उन्हें कॉल पर दो नवजात बच्चियों को दफनाए जाने की सूचना मिली थी। जांच करने पर पता चला कि बच्चियों का जन्म 30 मई को रोहतक में हुआ था। आरोप है कि बच्चियों का पिता उन्हें 1 जून को रोहतक से दिल्ली के पूठ कलां गांव ले गया। वहीं बच्चियों की मां यानी अपनी पत्नी को रोहतक में ही छोड़ दिया था। इसके बाद 2 जून को बच्चियों को दफना दिया गया।

    यह भी पढ़ें :  IBPS में डिप्टी मैनेजर और CFO पदों पर भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी; अंतिम तिथि 20 मई 2026

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बच्चियों को जन्म देने वाली महिला का नाम पूजा सोलंकी है। 1 जून को पूजा अपनी बच्चियों के साथ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुई थीं। पूजा रोहतक में अपने मायके जाना चाहती थीं। इस दौरान उसका पति नीरज सोलंकी दोनों बच्चियों को लेकर अलग कार में बैठ गया।

    नीरज ने पूजा से कहा कि वो बच्चियों के साथ उनकी कार के पीछे-पीछे आ रहा है। आरोप है कि बीच रास्ते में नीरज ने रास्ता बदल लिया। इस बीच पूजा के भाई जुगनू ने नीरज को फोन किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। जुगनू ने इसके बाद नीरज के पिता विजेंद्र को फोन किया तो उन्होंने कहा कि अगर नीरज पूठ कला गांव आएगा तो वो उन्हें बता देंगे। हालांकि, बाद में पूजा को बताया गया कि बच्चियों की मौत हो गई है और उन्हें दफना दिया गया है।

    दादा गिरफ्तार, पिता फरार

    रिपोर्ट के मुताबिक बच्चियों को पूठ कलां गांव में मृतक बच्चों को दफनाने वाली जगह पर दफनाया गया था। इस श्मशान की देखरेख करने वाले शिव कुमार ने बताया कि दोनों नवजात बच्चियों को उनके पिता ने दफनाया था, साथ में बच्चियों के दादा भी थे। पुलिस ने 5 जून को मृतक बच्चियों का शव जमीन से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

    पुलिस बच्चियों की मां पूजा सोलंकी का बयान दर्ज कर चुकी है। जानकारी के मुताबिक नीरज और पूजा की शादी 2 फरवरी, 2022 को हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज के लिए भी पूजा को परेशान करता था।

    पूजा ने अपने पति और ससुराल वालों पर अपनी नवजात बच्चियों की हत्या कर उन्हें दफना देने का आरोप लगाया है। उनके मुताबिक बेटियां पैदा होने से उनका पति और ससुराल वाले खुश नहीं थे। इस मामले में मृतक बच्चियों के दादा को गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी पिता अब तक फरार चल रहा है।

    यह भी पढ़ें :  Prayagraj : प्रयागराज में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए 6 लोग

    यह भी पढ़ें: पापा को मैसेज किया- आई एम सॉरी…फिर बीसीएम हाइट्स की 8वीं मंजिल से कूद गईं TCS की प्रोजेक्ट मैनेजर, मौके पर दर्दनाक मौत

    यह भी पढ़ें: खाते में दिखती थी रकम, लेकिन निकलती नहीं.. ऐसे हुई 16 लाख की ठगी, तरीका देख पुलिस भी रह गयी हैरान

    यह भी पढ़ें: वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रियंका गांधी को BJP देगी कड़ी टक्कर, केरल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के.सुरेंद्रन का ऐलान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 18 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 18, 2026

    Purniya: छोटे भाई ने केरोसिन बेचकर पढ़ाया, अब नोटों की गड्डी पर सो रहे थे पटना के इंजीनियर; संघर्ष से काले कारनामे तक का सफर

    May 18, 2026

    Indore: अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 74 लाख की अवैध बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 18, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में “हील योर माइंड, हील योर लाइफ” का शुभारंभ

    May 17, 2026

    दिल्ली के बाद अब यूपी में भी वर्क फ्रॉम होम लागू, हफ्ते में दो दिन घर से करना होगा काम, शिफ्ट टाइमिंग में भी बदलाव

    May 17, 2026

    Love jihad: रहीम शेख ने रोहन बनकर महिला वकील को फंसाया, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध, शिकायत के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला

    May 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,328 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026984 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026877 Views
    Don't Miss

    राशिफल 18 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    May 18, 2026

    आज का राशिफल :आज 18 मई 2026 का दिन आपके व्यक्तित्व और रिसोर्सेज के बीच…

    Purniya: छोटे भाई ने केरोसिन बेचकर पढ़ाया, अब नोटों की गड्डी पर सो रहे थे पटना के इंजीनियर; संघर्ष से काले कारनामे तक का सफर

    May 18, 2026

    Indore: अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 74 लाख की अवैध बीयर जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

    May 18, 2026

    Korba: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं रोटरी क्लब कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में “हील योर माइंड, हील योर लाइफ” का शुभारंभ

    May 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.