Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026

    कोरबा की जंगल कॉलोनी में अलमारी के नीचे छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, समय रहते हुआ रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी

    November 21, 2026

    राशिफल 21 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, November 21
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»बालको में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस धूमधाम से मनाया गया
    Featured

    बालको में अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस धूमधाम से मनाया गया

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241120 220759 9922
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा-बालकोनगर/स्वराज टुडे: पुरुष को अकसर ताकत एवं हर परिस्थितियों में डटे रहने का प्रतीक माना जाता हैं हालांकि उनकी कहानियाँ इन पारंपरिक धारणाओं से कहीं ज़्यादा व्यापक हैं। घर के भरण-पोषण के साथ-साथ वे देखभाल, मार्गदर्शक, कला से जुड़ाव और खुद को बेहतर करने वाले भी हैं। अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस पर बालको अपने संयंत्र से जुड़े सभी पुरुषों की विविध पहचान का सम्मान करता है। ऐसे व्यक्ति जिनकी करुणा, रचनात्मकता और समर्पण न केवल रूढ़ियों को तोड़ते हैं बल्कि एक संतुलित और न्यायसंगत दुनिया बनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

    बालको अस्पताल के मरीज अटेंडर विकास महंत देखभाल को अपने उद्देश्य की तरह देखते हैं। उन्होंने कहा कि मरीज की सेवा करने में मुझे खुशी मिलती है। हर दिन लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहता हूँ। मरीजों की मदद करना, ख्याल रखना और उनकी मुस्कान देखना मुझे याद दिलाता है कि देखभाल मरीज के उपचार को आसान बना देता है। उन्होंने कहा कि मेरा काम, मुझे जीवन में आगे बढ़ने में मदद तथा परोपकारी बनाता है। इसी तरह प्लांट कैंटीन के सुपरवाईजर आर. प्रदीप पांडिकर ने कहा कि आतिथ्य सिर्फ खाना परोसना या रहने की व्यवस्था करना नहीं वरन आपसी जुड़ाव एवं मानव सेवा के बारे में है। मैं यह सुनिश्चित करता हूं कि बालको में आने वाले आगंतुकों को एक सहज अनुभव मिले। उनके चेहरों पर मुस्कान देखना मेरे लिए सबसे बड़ी संतुष्टि है।

    बालको में ऑपरेशन एडं मेंटेनेंस असिस्टेंट मैनेजर अंकुर सरकार अपने पालतू जानवरों के साथ बेहद जुड़ाव रखते हैं। उन्होंने कहा कि मेरे माता-पिता ने मुझे सभी जीवों का सम्मान करना सिखाया। मेरी मछलियाँ, पक्षी और कुत्ता काम के लंबे दिन के बाद मुझे बिना शर्त प्यार देते हैं। वे मुझे मधुर संबंधों की याद दिलाते हैं। बालको में सीनियर प्रोसेस टेक्नीशियन हरीश देवांगन के लिए कला सच्चे साथी जैसा है। वह याद करते हैं कि बचपन से ही उन्हें पेंटिंग में सुकून मिला है। मेरी रचनाएँ मुझसे बात करती हैं जो मुझे जीवन में आगे बढ़ने एवं धैर्य रखना सिखाती हैं। इस शौक ने मुझे पहचान भी दिलाई है जिसके लिए मैं बालको का बहुत आभारी हूँ।

    यह भी पढ़ें :  बहुचर्चित मधुबनी गोलीबारी मामले में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, जानिए क्या है पूरा मामला

    बालको जीईटी हॉस्टल की रसोई में चीफ शेफ जीत सिंह नेगी अपने हुनर पर गर्व करते हुए बताते हैं कि जैसे-जैसे मेरे मसालों की खुशबू फैलती है, वैसे-वैसे मेरी खुशी भी फैलती है। रोजाना 200 से अधिक लोगों को घर जैसा खाना परोसना, भागदौड़ के बावजूद भी खुशी मिलती है। बालको पॉटलाइन में कार्यरत हीरामणि वैष्णव ने अपनी कविता के बारे में बताते हुए कहते है कि मेरी कुछ कविताएं मेरे काम से प्रेरित हैं। शुरू में कविता सिर्फ मेरे लिए थी लेकिन मेरे साथियों से मिले प्रोत्साहन ने इसे कुछ ऐसा बना दिया जिसे मैं अब दुनिया के साथ साझा करता हूं।

    अपने कार्यबल में बहुमुखी पुरुषों का जश्न मनाते हुए बालको ने अपने संयंत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया। सभी कार्य क्षेत्रो के पुरुषों को मान्यता दी गई और उनकी सराहना की गई। इस उत्सव ने पुरुषों द्वारा निभाई जाने वाली विविध भूमिकाओं को उजागर किया, चाहे वे काम पर हों या उसके अलावा रूढ़ियों को तोड़ने तथा खुद को परिभाषित करते हुए।

    बालको एक समावेशी कार्यस्थल बनाने के लिए अपने समर्पण की पुष्टि करता है, जहां हर इंसान बिना किसी लैंगिग भेदभाव के समग्र रूप से विकसित हो सकता है। पुरुषों की बहुमुखी पहचान को स्वीकार और सम्मान देकर बालको आपसी सम्मान, संतुलन और समानता पर आधारित संस्कृति को बढ़ावा देता है।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026

    कोरबा की जंगल कॉलोनी में अलमारी के नीचे छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, समय रहते हुआ रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी

    November 21, 2026

    राशिफल 21 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 21, 2026

    मां की अर्थी को कंधा देते छलक पड़े CM योगी के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो, आज हरिद्वार के चंडीघाट पर करीब 11:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

    November 21, 2026

    सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बनेगी फिल्म, TPCC के कार्यकारी अध्यक्ष जग्गा रेड्डी ने किया ऐलान

    November 21, 2026

    ट्रेन में मोबाइल के तेज रिंगटोन बजने पर जुर्माना; रेलवे ने जारी किया नया नियम

    November 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,100 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,570 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,430 Views
    Don't Miss

    Korba: स्कूल एवं शैक्षणिक संस्थाओं के आस पास तंबाकू उत्पाद बेचने वाले 15 दुकानदारों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    November 21, 2026

    ▪️*🚭 तंबाकू नियंत्रण अभियान में कोरबा पुलिस की कार्रवाई, 15 प्रकरणों में चालान ▪️*चार थाना…

    कोरबा की जंगल कॉलोनी में अलमारी के नीचे छिपा मिला जहरीला कॉमन करैत, समय रहते हुआ रेस्क्यू, टली बड़ी अनहोनी

    November 21, 2026

    राशिफल 21 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 21, 2026

    मां की अर्थी को कंधा देते छलक पड़े CM योगी के आंसू, भावुक कर देगा ये वीडियो, आज हरिद्वार के चंडीघाट पर करीब 11:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

    November 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.