Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    शोक संदेश: कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 23, 2026

    Sambalpur: सैनिक स्कूल में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    August 23, 2026

    Raipur: प्रोफेसर ही निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड, सील को तोड़े बिना एंडोस्कोपी कैमरे से चुराया पेपर, जानिए कितने में छात्रों को बेचा प्रश्नपत्र

    August 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, August 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रिंसिपल ही निकली 4 वर्षीय छात्र की हत्यारिन, वजह जान सन्न रह गई पुलिस
    Featured

    प्रिंसिपल ही निकली 4 वर्षीय छात्र की हत्यारिन, वजह जान सन्न रह गई पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 18, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    पटना/स्वराज टुडे: बिहार के पटना में टिनी टॉट एकेडमी स्कूल में 4 साल के छात्र आयुष के नाले में मिले शव वाले मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की पूछताछ में स्कूल की प्रिंसिपल वीणा झा ऊर्फ पुतुल झा ने बच्चे को नाले में फेंकने की बात कबूल कर ली है.

    प्रिंसिपल ने पुलिस को बताया कि स्कूल में खेलते समय आयुष स्लाइडर से गिर गया था. गिरने से वो बेहोश हो गया था और उसके सिर में भी चोट लगी थी.  खून ज्यादा बहने के चलते वह डर गई थीं. उन्होंने अपने 21 वर्षीय बेटे धनंजय झा को इसकी जानकारी दी. इसके बाद मां-बेटे ने मिलकर खून के धब्बे साफ किए और फिर आयुष को गटर में फेंक दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि किसी को कुछ भी पता नहीं चलेगा और वे बच जाएंगे.

    शुक्रवार मिला था छात्र का शव

    शुक्रवार की देर रात पुलिस ने आयुष का शव गटर से बरामद किया था. इसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. इस मामले में पुलिस ने स्कूल की प्रिंसिपल और उसके बेटे को हिरासत में लिया था. पूछताछ में प्रिंसिपल ने पूरी घटना बताई.

    आयुष की 5 साल की बहन ने भी बताई आंखों देखा हाल

    आयुष की 5 साल की बहन प्रिया भी इसी स्कूल में पढ़ती थी. उसने बताया था कि ‘धनराज सर आयुष को गटर में रखकर ऊपर से लकड़ी का पटरा रख रहे थे. इसके बाद उस पर प्लास्टिक का बोरा रख दिया और वहां से निकलकर मेन गेट को बंद कर दिया. हम लोग आयुष का खोजने लगे. हम लोगों ने कहा कि आपने ही मेरे भाई को रखा है. मेरे भाई को वापस कीजिए. इस पर धनराज सर ने क्लास की ओर जाने से मना कर दिया. मैंने कहा कि घर जाकर पापा को बताऊंगी तो धनराज सर ने धमकी भी दी थी. उन्होंने कहा कि अगर तुमने किसी को बताया तो देखना कि तुम्हारा क्या हाल होता है. इसके कारण मैंने किसी से कुछ नहीं कहा.’

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद के ‘बिना प्याज-लहसुन की मछली शाकाहारी’ बयान पर सोनू त्यागी और गो स्पिरिचुअल की दो टूक प्रतिक्रिया

    आरोपियों ने कबूल किया जुर्म

    सिटी एसपी सेंट्रल चंद्र प्रकार ने बताया कि आयुष को खेलने के दौरान चोट लग गई थी. ज्यादा खून निकल गया था तो स्कूल की प्रिंसिपल और उसका बेटा डर गये. उन्होंने बच्चे को अस्पताल भेजने की जगह गटर में डाल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

    भीड़ ने लगाई स्कूल में आग

    गटर में मासूम का शव मिलने से गुस्साए लोगों ने स्कूल कैंपस में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी. इसके बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाकर वहां से हटाया. स्कूल प्रशासन से जुड़े तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. आयुष की मौत के मामले में दीघा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. इसमें एक मामला हत्या और दूसरा तोड़फोड़ व आगजनी का है.

    यह भी पढ़ें: सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच जमकर मुठभेड़, एक नक्सली के मारे जाने की खबर

    यह भी पढ़ें: मुंबई जनता एक्सप्रेस में टॉयलेट के पास एक सूटकेस में मिली महिला की सिर कटी लाश, दुर्गंध उठने पर हुआ खुलासा

    यह भी पढ़ें: रुक-रुक के चल रहा है स्मार्ट फोन या हो जाता है कभी भी हैंग ? तो मिनटों में ऐसे बढ़ाएं स्पीड

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    शोक संदेश: कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 23, 2026

    Sambalpur: सैनिक स्कूल में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    August 23, 2026

    Raipur: प्रोफेसर ही निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड, सील को तोड़े बिना एंडोस्कोपी कैमरे से चुराया पेपर, जानिए कितने में छात्रों को बेचा प्रश्नपत्र

    August 23, 2026

    Chhapra : मुस्लिम समुदाय ने हिन्दू के घर के सामने दफना दी लाश, विवाद की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

    August 23, 2026

    सॉफ्टवेयर इंजीनियर मर्डर केस में नया खुलासा, पत्नी ने बंद किए CCTV कैमरे, फिर महज 12 मिनट में ससुराल वालों ने मार डाला

    August 23, 2026

    ग्राम उल्दा के हरदीहा पटेल सामाजिक भवन में जिला स्तरीय सामाजिक बैठक सम्पन्न, आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर की गई महत्वपूर्ण चर्चा

    August 23, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,867 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,496 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,359 Views
    Don't Miss

    शोक संदेश: कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

    August 23, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: उपनगर कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार 75 वर्षीय रामनारायण जायसवाल का आज तड़के…

    Sambalpur: सैनिक स्कूल में टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के लिए निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2026

    August 23, 2026

    Raipur: प्रोफेसर ही निकला पेपर लीक का मास्टरमाइंड, सील को तोड़े बिना एंडोस्कोपी कैमरे से चुराया पेपर, जानिए कितने में छात्रों को बेचा प्रश्नपत्र

    August 23, 2026

    Chhapra : मुस्लिम समुदाय ने हिन्दू के घर के सामने दफना दी लाश, विवाद की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची

    August 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.