Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

    June 24, 2026

    वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की शिकायत पर नगर निगम की कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर का सार्वजनिक पार्किंग स्थल हुआ अतिक्रमण मुक्त

    June 24, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला – अनुज शर्मा

    June 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»पुलिस वाले की बीवी को डिलीवरी बॉय से इश्क, 4 साल तक बनाए संबंध, फिर एक दिन हो गया बड़ा कांड, पढ़िए हैरान कर देने वाली वारदात
    Featured

    पुलिस वाले की बीवी को डिलीवरी बॉय से इश्क, 4 साल तक बनाए संबंध, फिर एक दिन हो गया बड़ा कांड, पढ़िए हैरान कर देने वाली वारदात

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    सुकमा/स्वराज टुडे: दोपहर के करीब 3:00 बजे के आसपास का वक्त था, इसी बीच में एक डिलीवरी बॉय आता है और घर के बाहर लगी घंटी बजाता है. घंटी बजते ही महिला बाहर निकलती है तो वह पार्सल देकर सिग्नेचर कराता है.

    उसके बाद जैसे ही जाने के लिए चलता है, तभी कहता है कि मैडम साहब घर पर हैं या बाहर. महिला जवाब देती है कि साहब तो ड्यूटी पर गए हैं. तभी वह प्यास लगने की बात कहते हुए एक गिलास पानी मांगता है तो महिला उसको घर के अंदर बुला लेती है.
    डिलीवरी बॉय अंदर जाता है और जब तक उसका मन करता है, वह घर के अंदर रहता है. यह पहली बार नहीं था, बल्कि लगातार कई सालों से ऐसे ही चला आ रहा था

    अचानक सोशल मीडिया में आती है महिला के कत्ल की खबर

    एक दिन सोशल मीडिया पर एक खबर आती है कि एक पुलिस वाले की बीवी का कत्ल हो गया. पुलिस ने इस घटनाक्रम का खुलासा करने के लिए जी-जान लगा दी. अब जाकर उस कातिल को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार करने के बाद वो कातिल बार-बार एक ही बात कह रहा था कि मैं पकड़ा कैसे गया, बस मुझे यह बता दो? जबकि पुलिस उससे कहती है कि पहले यह बताओ कि कत्ल कैसे और क्यों किया?

    घर भर में फैला हुआ था खून

    मामला छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का है. यहां पर शिशुपाल नाम का एक पुलिसवाला 6 मार्च 2024 को अपनी पत्नी को लगातार फोन कर रहा था, लेकिन वह नहीं उठा रही थी. कई बार फोन करने के बाद भी जब उसको कोई जवाब नहीं मिला तो वह परेशान हो गया. उसने पड़ोसी को फोन करके अपनी बीवी से बात कराने को कहा. पड़ोसी ने जब जाकर देखा तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था. वह घर के अंदर झांककर देखा है तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. दरअसल, घर के आंगन में जगह-जगह खून फैला हुआ था. पड़ोसी ने तुरंत पुलिसवाले को फोन किया और कहा कि भाई साहब घर में कुछ न कुछ गड़बड़ है. आनन-फानन में पति ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.

    यह भी पढ़ें :  ASI के पुत्र को बोलेरो से कुचलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, हत्या प्रकरण के साथ बलगी डकैती प्रकरण में भी आरोपी की संलिप्तता उजागर

    घर का ताला तोड़कर अंदर घुसी पुलिस

    घर के बाहर का ताला लगा हुआ था तो पुलिस ने वीडियोग्राफी कराई. ताले को तोड़कर पुलिस अंदर गई. घर में एक महिला अर्धनग्न अवस्था में थी और पूरे घर के अंदर खून फैला हुआ था. ऐसा लग रहा था कि किसी धारदार हथियार से उस महिला पर कई बार ताबड़तोड़ वार किए गए हैं, जिसकी वजह से उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ है कि महिला को पहले धक्का दिया गया, जिससे उसके सिर पर चोट लगी और उसके बाद लगातार किसी धारदार हथियार से वार किया गया.

    UP के भदोही जिले से आरोपी को किया गिरफ्तार

    अब पुलिस के सामने सवाल था कि हत्या क्यों की और किसने की? पुलिस उसके पति की CDR निकलवाती है. साथ ही महिला के मोबाइल का भी CDR निकलवाती है. मामले की जांच-पड़ताल में धीरे-धीरे करके दिन बीतने लगे. 5 मार्च 2024 को यह घटना होती है और 6 तारीख को इसका पता चलता है, लेकिन कातिल पुलिस के हाथ नहीं लगता. आसपास के CCTV कैमरे, महिला के मोबाइल की CDR सभी की जांच की जाती है, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगती. लगभग 10 दिन के बाद 15 मार्च 2024 को पुलिस उत्तर प्रदेश के भदोई जिले से एक युवक को पकड़ती है. इसका नाम जय सिंह उर्फ राहुल था. पुलिस उससे कड़ाई से पूछताछ करती है.

    मुंबई में इलेक्ट्रीशियन की नौकरी करता था आरोपी

    पुलिस पूछताछ में राहुल ने बताना शुरू किया कि करीब चार साल पहले जब टिकटॉक हुआ करता था तो जोली नाम की महिला अपना वीडियो बनाकर उस पर अपलोड करती थी. राहुल भी अपना वीडियो बनाया करता था. उस समय वह मुंबई में रहकर इलेक्ट्रीशियन की नौकरी करता था. इसकी भी शादी हो चुकी थी. दोनों एक-दूसरे के वीडियो मर्ज करते थे और इससे इन दोनों की दोस्ती हो जाती है. महिला उससे मिलने की बात कहती है तो वह मुंबई से सीधा रायपुर पहुंच जाता है. महिला का पति पुलिस में था तो वह पुलिस कॉलोनी में रहती थी, इसलिए उसे डर था कि अगर राहलु को यहां पर आते कोई देख लेगा तो उसके पति को बात पता चल सकती है. ऐसे में वह राहुल को डिलीवरी बॉय की यूनिफॉर्म पहनकर आने को कहती है.

    यह भी पढ़ें :  सोशल मीडिया और मैट्रिमोनियल वेबसाइटों पर दुल्हनियाँ खोजने वाले सावधान, शादी के नाम पर लाखों का चूना लगाने वाले शातिर गिरोह का पुलिस ने किया पर्दाफाश, पढ़िए होश उड़ा देने वाली खबर

    शादी का दबाव बना रही थी महिला

    राहुल अब डिलीवरी बॉय बनकर आता है और उसके बाद दोनों घर पर ही एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते हैं. चार साल से लगातार ऐसे ही चल रहा था और आसपास के किसी भी व्यक्ति को इसका कोई शक नहीं था. राहुल 5 मार्च 2024 को मुंबई के एयरपोर्ट से जहाज पकड़कर शाम 6:30 बजे रायपुर पहुंचता है. रायपुर आने के बाद इस महिला के पास जाता है और अचानक बुलाने का कारण पूछता है तो वह उससे शादी करने की बात कहती है. यही नहीं जोली उसको धमकाती है कि अगर वह शादी के लिए मना करेगा तो उसके खिलाफ पुलिस में कई सालों से यौन शोषण का मामला दर्ज कराएगी, इसके बाद राहुल काफी परेशान हो जाता है.

    महिला को धक्का दिया, फिर कैंची से किए कई वार

    जोली उससे पहले भी यह बात कह चुकी थी और उसको शक था कि इस बार भी उसने इसलिए बुलाया है तो वह इस बार पूरी तैयारी के साथ आया था. उसने अपना मोबाइल बंद किया हुआ था. घर में एंट्री करने से पहले खुद को ऊपर से नीचे तक ढका हुआ था, ताकि कोई पहचान भी न सके. उसने इसके बाद महिला को धक्का दिया और पास में पड़ी हुई कैची से बहुत बार उस पर वार किए. वह लगभग 6:30 बजे घर में प्रवेश करता है और 9:00 बजे घर से निकलता है. उसे वापस मुंबई जाना था, लेकिन लेट होने के कारण उसकी फ्लाइट छूट जाती है. वह सीधा स्टेशन पहुंचता है और वहां से ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश में अपने गांव पहुंच जाता है.

    यह भी पढ़ें :  12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देवी अहिल्या बाई होलकर कन्वेंशन हाल में सामूहिक योग प्रदर्शन कार्यक्रम का होगा आयोजन

    आरोपी राहुल तक कैसे पहुंच पाई पुलिस ?

    उसने पुलिस को सारी घटना बता दी तो अब पुलिस की बारी थी कि राहुल को बताया जाए कि उसको कैसे पकड़ा? पुलिसवालों ने कहा कि तुमने सबकुछ बड़े शातिर तरीके से किया और तुमको पकड़ना आसान नहीं था, लेकिन तुम घर से निकलने से पहले अपना हवाई जहाज का टिकट वहां पर ही भूल गए थे. कई दिनों तक हमारी नजर भी उस पर नहीं गई, लेकिन बाद में वह हमारे हाथ लगा तो हमने हवाई अड्डे का CCTV कैमरा खंगाला, साथ ही मुंबई से जानकारी जुटाई. वहां से पता चला कि तुम अपने गांव गए हो, इसके बाद टीम ने तुमको तुम्हारे गांव से उठा लिया.

    इस वारदात से यह बात पुनः स्पष्ट हो जाती है कि अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना हो कहीं ना कहीं सुराग छोड़ ही देता है.

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

    June 24, 2026

    वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की शिकायत पर नगर निगम की कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर का सार्वजनिक पार्किंग स्थल हुआ अतिक्रमण मुक्त

    June 24, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला – अनुज शर्मा

    June 24, 2026

    विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय कोरबा में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित

    June 24, 2026

    राशिफल 24 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 24, 2026

    बेंगलुरु में ट्रिपल मर्डर से सनसनी: प्रेमी के साथ मिलकर घर की बड़ी बेटी ने मां-बाप और छोटी बहन का किया कत्ल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

    June 24, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,660 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,079 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026926 Views
    Don't Miss

    सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

    June 24, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सिक्योरिटी सर्विसिंग विंग द्वारा कोरबा जिले के…

    वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की शिकायत पर नगर निगम की कार्रवाई, ट्रांसपोर्ट नगर का सार्वजनिक पार्किंग स्थल हुआ अतिक्रमण मुक्त

    June 24, 2026

    आपातकाल लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला, कांग्रेस ने देश को तानाशाही की ओर धकेला – अनुज शर्मा

    June 24, 2026

    विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यालय कोरबा में रोगी सहायता समूह बैठक आयोजित

    June 24, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.