Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कौन हैं रौशन आनंद जिन्होंने लिया खान सर से पंगा? कभी फीस के बदले छात्रों से लेते थे खाना

    June 4, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में व्यापार एवं उद्योग समिति के राष्ट्रीय संयोजक बने अशोक कुमार मोदी

    June 4, 2026

    Kolkata: मुर्शिदाबाद से लेकर हावड़ा तक ममता बनर्जी के चहेते मुस्लिम विधायकों ने दीदी की पीठ में घोंपा छुरा, बगावत कर तोड़ी TMC, देखें बागियों की पूरी लिस्ट!

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ध्यान फाउंडेशन की किशनगंज गौशाला पर होते रहे हैं बार-बार हमले, प्रशासन के आलाधिकारियों को बदमाश दे रहे चुनौती
    Featured

    ध्यान फाउंडेशन की किशनगंज गौशाला पर होते रहे हैं बार-बार हमले, प्रशासन के आलाधिकारियों को बदमाश दे रहे चुनौती

    Deepak SahuBy Deepak SahuAugust 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुंबई/स्वराज टुडे: ध्यान फाउंडेशन की किशनगंज गौशाला पर पिछले कुछ दिनों में अलग अलग तरह से हमले किए गए। चौंकाने वाली बात यह है कि सब कुछ एसडीएम, एसडीपीओ, जिला पशुपालन पदाधिकारी, नगर निगम परिषद चेयरमैन इंद्रदेव पासवान, आदि अफसरों के सामने हुआ।

    IMG 20240731 WA0008

    ध्यान फाउंडेशन ने अपनी समस्याओं का खुलासा ध्यान आश्रम के अश्विनी गुरु जी के समक्ष किया। देश के हर कोने में गौ सेवा की ज्योति जलाने वाले, इन सदपुरुष ने ध्यान फाउंडेशन के अनुरोध पर मीडिया को ज़ूम कॉल के माध्यम से संबोधित किया। इस संबंध में कुछ विशेष बातों पर प्रकाश डाला गया,ध्यान फाउंडेशन देश भर में 45 गौशाला के माध्यम से 70000 से अधिक बी.एस.एफ व पुलिस द्वारा बचाए गए गोवंश का पालन पोषण कर रही है। इस कार्य के लिए इन्हें देश की विभिन्न सरकारी व प्राइवेट संस्थाओं से पुरस्कार व सम्मान मि लेहैं। ग्रह मंत्रालय स्वयं उनके कार्य का समर्थन करता है।

    IMG 20240731 WA0010

    इनकी सेवा कार्य को देखकर विभिन्न धर्मों (सिख, जैन, मुसलमान, और हिंदू) के धर्म गुरुओं ने उनकी सराहना की है और अपना समर्थन दिया है। गुरुजी ने कहा कि इस कार्य का धर्म से कोई संबंध नहीं है- पशु तस्कर हिंदू भी हैं और मुसलमान भी। वैसे ही ध्यान फाउंडेशन में गौ सेवा करने वाले हिन्दू भी हैं, सिख भी, ईसाई भी, जैन भी और मुसलमान भी। ध्यान फाउंडेशन के मुख्य लॉयर स्वयं शिराज कुरैशी हैं।

    बीएसएफ़ के विभिन्न फ्रंटियर और बटालियन के डी.आई.जी, आई.जी, सी.ओ आदि ने इनकी गौशालाओं का निरीक्षण किया और यहाँ के प्रबंधन की प्रशंसा की है। उनके अनुसार ध्यान szdf के कारण जवानों पर कैटल माफियाओं के हमलों में कटौती हुई है और बॉर्डर पर गौ तस्करी भी लगभग रुक सी गई है।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 29 मई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    और कैसे न हो, ध्यान फाउंडेशन को प्रतिदिन अलग अलग बटालियन से विवशता और लाचारी प्रकट करते हुए आवेदन पत्र प्राप्त होते हैं और ध्यान फाउंडेशन प्रत्येक कॉल पर एक्शन लेता है। सिर्फ किशनगंज मेंही पिछले एक माह में बी॰एस॰एफ़ से १००० से अधिक गोवंश प्राप्त हुए हैं।

    ज़ाहिर है, समाज में कुछ ऐसे भी तत्व हैं, ध्यान फाउंडेशन जिनकी आँख का काँटा और जेब का छेद बन गई है। आख़िर पशु तस्करी अरबों रुपए का अवैद्य व्यापार है जो सीधे रूप से आतंकवाद, हथियारों की तस्करी आदि देश-विरोधी गतिविधियों का प्रयोजन करती है।

    ये लोग कभी गौशाला तक चारा पहुँचने का रास्ता खुदवा देते हैं, तो कभी गोवंश को किशनगंज से ध्यान फाउंडेशन की बड़ी गौशाला ले जाने वाले ट्रकों को भ्रष्ट अफसरों की ओट में जब्त कर लेते हैं। कभी नारेबाजी करते हैं, कभी आग लगाने जैसे हिंसात्मक कार्य करते हैं, कभी कर्मचारियों को डराते है, कभी फाउंडेशन की महिला स्वयंसेवियों के साथ दुर्व्यवहार करते है। इन्होंने साल भर तक फाउंडेशन के 5 ट्रक पुलिस के पास रोके रखे। उनमें ले जाये जा रहे 60 गोवंश तस्करों में बाँट दिया और कोर्ट ऑर्डर मिलने पर भी रिलीज़ नहीं किए। कल ही इन्होंने पैसे के दम पर गौशाला से स्थानांतरण के लिए गोवंश ले जाने वाले 3 ट्रकों को रुकवा दिया लेकिन प्रशासन की मदद से उन बच्चों को 4 घंटे बाद छोड़ दिया गया |

    ध्यान फाउंडेशन 2019 से किशनगंज क्षेत्र में गौ सेवा में सक्रिय है। इनके श्रम से यहाँ खुलेआम गौवंश के कटे सिरों के मेले लगने बंद हुए।

    आज ध्यान फाउंडेशन से प्रश्न किया जा रहा है कि उन्हें सरकार से कितने फंड्स मिलते है- जवाब में विश्व भर में विस्तृत इनके डोनर्स आज की ज़ूम कॉल पर उपस्थित थे। गुरु जी ने बताया कि ध्यान फाउंडेशन को गोवंश के चारे पानी एवं औषधि के लिए गवर्नमेंट से कोई राशि नहीं मिलती। इनका दिन का 15 लाख रुपये खर्च है- जो ये सभी डोनर्स, स्वयंसेवी, और साधक अपने निजी फंड से एकत्रित करते हैं। गुरु जी स्वयं फाउंडेशन में एक स्वयंसेवी की भांति योगदान देते हैं, न तो वे फाउंडेशन में कोई अधिकारी ही हैं और न वक्ता – वे तो संन्यासी हैं।

    यह भी पढ़ें :  विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा नशामुक्ति जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

    यह भी पढ़ें: अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति धरमजयगढ़ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, संगठन के पत्रकार पर दर्ज फर्जी एफआईआर रद्द करने की मांग

    यह भी पढ़ें: भिलाई में आयोजित शिव महापुराण कथा के आखिरी दिन पंडित प्रदीप मिश्रा का संदेश –जूता, कपड़ा और रिश्ता जब कष्ट देने लगे तो उसे तत्काल त्याग दो

    यह भी पढ़ें: आखिरी सांस तक बेटे की उंगली पकड़े रही मां…खोड़ा के नाले में बहे दोनों, जब लाशें मिलीं तो रो पड़ा हर दिल

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कौन हैं रौशन आनंद जिन्होंने लिया खान सर से पंगा? कभी फीस के बदले छात्रों से लेते थे खाना

    June 4, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में व्यापार एवं उद्योग समिति के राष्ट्रीय संयोजक बने अशोक कुमार मोदी

    June 4, 2026

    Kolkata: मुर्शिदाबाद से लेकर हावड़ा तक ममता बनर्जी के चहेते मुस्लिम विधायकों ने दीदी की पीठ में घोंपा छुरा, बगावत कर तोड़ी TMC, देखें बागियों की पूरी लिस्ट!

    June 3, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित, प्रशांति वृद्धाश्रम में कुलर और भोजन के पैकेट किया गया वितरित

    June 3, 2026

    Varanasi: आधी रात गरजा बाबा का बुलडोजर, महज 22 मिनट में ढहाई गई 42 फीट ऊंची ‘अजगैब शहीद मस्जिद’

    June 3, 2026

    एसटीएफ जवान की गर्लफ्रेंड ने घर में घुसकर खेला खूनी खेल, चाकुओं से गोदकर पत्नी और बच्चे को उतारा मौत के घाट, बाल- बाल बच गईं दो बेटियां, आरोपिया गिरफ्तार

    June 3, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,595 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,049 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026900 Views
    Don't Miss

    कौन हैं रौशन आनंद जिन्होंने लिया खान सर से पंगा? कभी फीस के बदले छात्रों से लेते थे खाना

    June 4, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: बिहार की राजधानी पटना में खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर…

    अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में व्यापार एवं उद्योग समिति के राष्ट्रीय संयोजक बने अशोक कुमार मोदी

    June 4, 2026

    Kolkata: मुर्शिदाबाद से लेकर हावड़ा तक ममता बनर्जी के चहेते मुस्लिम विधायकों ने दीदी की पीठ में घोंपा छुरा, बगावत कर तोड़ी TMC, देखें बागियों की पूरी लिस्ट!

    June 3, 2026

    प्रेरणा महिला समिति द्वारा सामाजिक कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित, प्रशांति वृद्धाश्रम में कुलर और भोजन के पैकेट किया गया वितरित

    June 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.