Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा तहसील कार्यालय की अलमारी के पीछे बैठा मिला कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 25, 2026

    हसौद थाना क्षेत्र के गांवों में खुलेआम सज रहे हैं जुए के फड़, दीपावली पर्व पर पुलिस की निगरानी बढ़ाने की मांग

    October 25, 2026

    Korba: कोरबा में काला नमक धान की खेती को बढ़ावा देने की पहल, दो गांवों में प्रायोगिक खेती शुरू

    October 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छह माह पहले ही ड्राइविंग सीखी थी, नई कार से महाकुंभ से लौट रहे थे, अचानक आई झपकी ने छीन लिया सबकुछ
    Featured

    छह माह पहले ही ड्राइविंग सीखी थी, नई कार से महाकुंभ से लौट रहे थे, अचानक आई झपकी ने छीन लिया सबकुछ

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6530075581740193069071fec5227865f56ecf937211b67af75d9f1c8db22d30370327101475bba02c1843
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    प्रयागराज/स्वराज टुडे: “छह माह पहले ही नई कार खरीदी थी। इसके बाद ही कार भी चलाना सीख लिए। नई गाड़ी चलाने को लेकर काफी उत्साहित रहते थे। कई दिन से कुंभ नहाने के लिए प्लान बना रहे थे। ट्रेन में भीड़ थी।

    टिकट नहीं मिल पा रहा था। इसलिए सोचा खुद की नई कार से परिवार के साथ प्रयागराज चला जाऊं। लेकिन, किसे पता था कि एक झपकी माता-पिता और बेटे समेत छह लोगों की जान ले लेगी।” यह बातें कहते-कहते संजय प्रसाद के दोस्त संटू और संजय फफक पड़े। दोनों ने कहा हमने कभी सोचा नहीं था कि संजय इतनी जल्दी हमें छोड़कर चला जाएगा। वह अपने पीछे अपनी छोटी बेटी और बुढ़ी मां को छोड़ गया। हादसे के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    सभी लोग पटना के जक्कनपुर थाना अंतर्गत मच्छरदानी गली का रहने वाले थे। परिजन ने बताया कि सभी पटना से महाकुंभ स्नान के लिए 19 फरवरी को प्रयागराज गए थे। स्नान करने के बाद 20 फरवरी को देर रात पटना के लिए रवाना हुए थे। लेकिन, आज सुबह करीब चार बजे घटना हो गई है। कार संजय कुमार का बेटा लाल बाबू चला रहा था। लगातार गाड़ी चलाने के कारण उसे झपकी आ गई। इस कारण कार खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इसमें गाड़ी में बैठे सभी छह लोगों की मौत हो गई।

    छोटी बेटी श्रृंखला SSC की तैयारी कर रही है

    फैमिली दोस्त संजय कुमार ने बताया कि सभी कुंभ नहाने गए थे। मरने वाले संजय प्रसाद मूलरूप से नालंदा के रहने वाले थे। पटना के जक्कनपुर इलाके में रहते हैं। मरने वाले में चार लोग एक परिवार के थे और दो लोग रिश्तेदार थे। मौत की खबर सुनने के बाद छोटी बेटी और संजय की मां यानी श्रृंखला की दादी बेसुध पड़े हैं। छोटी बेटी श्रृंखला SSC की तैयारी करती है। उसका एग्जाम था। इस कारण कुंभ नही गई। घर में सिर्फ दादी और खुद शृंखला है।

    यह भी पढ़ें :  'वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान को लेकर कोरबा में कांग्रेस की अहम बैठक, 29 अक्टूबर को कोरबा आएंगे कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी अन्नव ज्योति पटनायक और पूर्व मंत्री उमेश पटेल

    छह महीना पहले खरीदी थी नई गाड़ी

    वहीं पड़ोसी ने बताया कि संजय कुमार ने छह महीने पहले एक बेलेनो कार खरीदी थी। इसके बाद बेटा लाल बाबू सिंह ने सीखा और वही चलाकर आ रहा था। तभी करीब चार बजे झप्पी लगी और हादसा हो गए हैं। इसमें संजय कुमार, गाड़ी ड्राइव करने वाले बेटे लाल बाबू सिंह, पत्नी करुणा देवी, लाल बाबू की भतीजी प्रियम कुमारी के साथ ही उनके साढू कौशलेंद्र कुमार की बेटी प्रियम कुमारी सहित आनंद सिंह की बेटी आशा किरण की मौत हो गई है। इधर, हादसे के बाद जब जक्कनपुर थाना की पुलिस ने संजय प्रसाद के घर पहुंची तो उनकी बेटी श्रृंखला ने गेट खोला। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछा कि आपके पापा से मिलना है। तब श्रृंखला ने कहा कि पापा को सुबह से ही फोन लगा रहे हैं लेकिन कोई भी फोन नहीं उठा रहा है।

    यह भी पढ़ें: पहले महाकुंभ में किया स्नान, परिवार को भेजी सेल्फी, वही बन गई आखिरी फोटो; दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत

    यह भी पढ़ें: बिना नीट यूजी पास किए विदेश से नहीं कर सकते MBBS, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

    यह भी पढ़ें: सेंट विंसेंट पलोटी स्कूल के टॉयलेट में हुआ ब्लास्ट, 8वीं की छात्रा झुलसी, परिसर में मचा हड़कंप

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा तहसील कार्यालय की अलमारी के पीछे बैठा मिला कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 25, 2026

    हसौद थाना क्षेत्र के गांवों में खुलेआम सज रहे हैं जुए के फड़, दीपावली पर्व पर पुलिस की निगरानी बढ़ाने की मांग

    October 25, 2026

    Korba: कोरबा में काला नमक धान की खेती को बढ़ावा देने की पहल, दो गांवों में प्रायोगिक खेती शुरू

    October 25, 2026

    Akaltara: ग्राम किरारी के शास. हा. सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या अंजुला सोनी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई के बाद DEO ने किया निलंबित

    October 25, 2026

    राशिफल 25 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 25, 2026

    कोरबा में आज 25 अक्टूबर की रात मचेगी संगीत की धूम, नितिन दुबे के गीतों पर झूमेगी एस.बी.एस. कॉलोनी

    October 25, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,038 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,554 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,421 Views
    Don't Miss

    कोरबा तहसील कार्यालय की अलमारी के पीछे बैठा मिला कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के तहसील कार्यालय में उस समय हलचल मच गई, जब कार्यालय…

    हसौद थाना क्षेत्र के गांवों में खुलेआम सज रहे हैं जुए के फड़, दीपावली पर्व पर पुलिस की निगरानी बढ़ाने की मांग

    October 25, 2026

    Korba: कोरबा में काला नमक धान की खेती को बढ़ावा देने की पहल, दो गांवों में प्रायोगिक खेती शुरू

    October 25, 2026

    Akaltara: ग्राम किरारी के शास. हा. सेकेंडरी स्कूल की प्राचार्या अंजुला सोनी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई के बाद DEO ने किया निलंबित

    October 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.