Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    November 9, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    November 9, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 9
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्‍तीसगढ़ में जब तक भूपेश बघेल रहेंगे कांग्रेस खत्‍म होती रहेगी, बघेल की नाकामयाबी का परिणाम है विदर्भ में पार्टी का सूपड़ा साफ
    Featured

    छत्‍तीसगढ़ में जब तक भूपेश बघेल रहेंगे कांग्रेस खत्‍म होती रहेगी, बघेल की नाकामयाबी का परिणाम है विदर्भ में पार्टी का सूपड़ा साफ

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20241207 120456 6138
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जहां-जहां बघेल को मिली जिम्‍मेदारी कांग्रेस को हुआ नुकसान

    * भ्रष्टाचारी बघेल को पार्टी से बेदखल कर दोबारा पार्टी को स्थापित करने नये चेहरे को मौका क्यों नहीं देता हाईकमान?

    रायपुर/स्वराज टुडे:  कभी छत्तीसगढ़ में जनता के दिलों पर राज करने वाली कांग्रेस पार्टी का आज पतन होता दिखाई दे रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण है कांग्रेस आलाकमान की उदासीनता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भ्रष्टाचार और अनाचार। पिछले पांच वर्षों में सत्ता रहते हुए जिस तरह का जनता पर अनाचार भूपेश बघेल ने किया वैसा व्यवहार आज तक कांग्रेस के किसी भी राजनेता और मुख्यमंत्री ने नहीं किया। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का एक लंबा कार्यकाल रहा है। अपनी स्थापना से लेकर लगातार कुछ वर्षों तक पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के नेतृत्व ने पार्टी ने न सिर्फ अपनी एक शाख स्थापित की, बल्कि प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर भी किया। लेकिन समय के साथ वरिष्ठ नेताओं को पार्टी ने किनारे लगा दिया और बघेल जैसे नेता आज भी पुष्पित पल्लवित होते दिखाई दे रहे हैं। एक बात जो हैरान करने वाली है वह यह कि आखिर भूपेश बघेल के पास गांधी परिवार का ऐसा कौन सा राज है कि राहुल गांधी से लेकर सोनिया और प्रियंका भी बघेल के खिलाफ कोई एक्शन लेते नहीं दिखाई दे रहे हैं। बात चाहे प्रदेश संचालन की हो या फिर पार्टी का नेतृत्व करने की। राज्य के नेतृत्व से लेकर पार्टी के नेतृत्व तक हर स्थान पर बघेल असफल हुए और उन्होंने सिर्फ पार्टी को नुकसान ही पहुंचाया है और आज भी नुकसान पहुंचा ही रहे हैं। यह भी सच है कि जहां-जहां पार्टी आलाकमान ने भूपेश बघेल को जिम्‍मेदारी सौंपी वहां-वहां कांग्रेस का सूपड़ा ही साफ हुआ है। हमने ऐसे कई उदाहरण देखें हैं। लेकिन कांग्रेस हाईकमान को आज तक यह बात समझ नहीं आ रही है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: चाम्पा रोड पर ट्रेलर ने स्कूटी सवार वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत, सड़क किनारे उबड़ खाबड़ रास्ता और अवैध पार्किंग बनी हादसे की मुख्य वजह, रोंगटे खड़े कर देगा CCTV में कैद दुर्घटना का वीडियो

    बघेल से जुड़ा हर अधिकारी हुआ गिरफ्तार

    भूपेश बघेल के मुख्यमंत्रीत्व कार्यकाल पर अगर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ को अब तक इससे अधिक भ्रष्ट मुख्यमंत्री कभी कोई दूसरा नहीं मिला। बघेल ने राज्य में इतना अनाचार किया और भ्रष्टाचार का ऐसा बीज रोपा कि उसकी जड़ें भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भी अपने में दबोच ले गईं। फिर बात चाहे बघेल की करीबी अफसर रही सौम्या चौरसिया की हो य़ा फिर उनके राजनीतिक सलाहकार विनोद वर्मा और आईपीएस और आईएएस अफसरों की। सभी एक के बाद एक जेल की सलाखों के पीछे गये और सभी आज भी संदेह की नजरों से देखे जा रहे हैं। इससे ज्यादा शर्म की बात एक मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता के लिये क्या हो सकती है कि उनके कार्यकाल में उन्हीं के संरक्षण में हुए भ्रष्टाचार में संलिप्त लोग आज सीबीआई और ईडी की रडार पर है और आये दिन उन्हें अपने बयान देने पुलिस थाने पहुंचना पड़ता है।

    नाकामयाब बघेल ने हरवाया विदर्भ

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणामों ने न सिर्फ कांग्रेस पार्टी बल्कि कांग्रेस आलाकमान की भी आंख खोल दी। जिस भरोसे के साथ राहुल गांधी ने विदर्भ के प्रभारी के रूप में बघेल को जिम्मेदारी सौंपी थी बघेल राहुल के भरोसे पर एकदम उलट बैठे और पार्टी का विदर्भ से सूपड़ा साफ हो गया। कुल मिलकर यह कहा जा सकता है कि अगर पार्टी आलाकमान अभी नहीं संभला और बघेल को किनारे नहीं किया तो वह दिन दूर नहीं जब पार्टी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

    बघेल की तानाशाही समाप्त करने में असफल क्यों हैं राहुल?

    राजनीतिक विश्लेषकों से लेकर प्रदेश की जनता तक हर कोई सिर्फ मन में एक ही सवाल लिये घूम रहा है कि आखिर ऐसी क्या मजबूरी है कि राहुल गांधी बघेल की तानाशाही के खिलाफ सब कुछ जानते हुए भी चुप्पी साधे हुए हैं। आखिर ऐसा क्या बघेल ने पांच वर्षों के कार्य़काल में दे दिया कि गांधी परिवार पूरी तरह मुंह में दही जमाये बैठा हुआ है। पार्टी में इतने वरिष्ठ नेता हैं, पूर्व मुख्यमंत्री के परिवार से लेकर अन्य कई प्रमुख चेहरे हैं जिन्हें पार्टी में अगर मजबूत स्थान मिले तो वह पार्टी को नई दिशा देने में सक्षम हैं। लेकिन राहुल गांधी सिर्फ एक असफल व्यक्ति के ऊपर विश्वास जमाये बैठे हुए हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: हरदीबाजार थाने से चंद कदमों की दूरी पर खूब फलफूल रहा कबाड़ का कारोबार, कबाड़ के ढेर पर आखिर क्यों नहीं पड़ रही पुलिस की नजर !

    80 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच कर दी

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यालय में पदस्थ उप सचिव सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। चौरसिया को राज्य में हुए कथित कोयला ढुलाई घोटाले में कथित भूमिका को लेकर गिरफ्तार किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। दूसरी ओर मुख्य विपक्षी दल बीजेपी ने इसको लेकर बघेल सरकार को लपेटे में लिया है। बीते दो दिनों में शीर्ष महिला अधिकारियों के खिलाफ ईडी की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। ईडी ने झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की 80 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति अटैच कर दी थी।

    ईडी का दावा, सौम्या के खिलाफ पर्याप्त सबूत

    रिजवी ने कहा कि ईडी ने चौरसिया की हिरासत के लिए एक भूखंड की कथित खरीद का उल्लेख किया, जो आयकर विभाग के दायरे में आता है। चौरसिया पहले ही इस सौदे के बारे में स्पष्टीकरण दे चुकी थीं। ईडी का मानना है कि भूमि खरीद के लिए इस्तेमाल किया गया धन कोयला ढुलाई घोटाले से आया हो सकता है। वहीं, ईडी के वकील सौरभ कुमार पांडे ने दावा किया कि केंद्रीय एजेंसी के पास मामले में चौरसिया के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। गिरफ्तारी के बाद सौम्या चौरसिया को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कर्मियों के पहरे में स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया गया।

    अडानी से भी करोड़ों रुपये डकार गये बघेल

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि जिस डील की बात अमेरिकन दस्तावेजों से सामने आई है, वह 2021 में कांग्रेस सरकार में हुई थी। भूपेश बघेल हमेशा की तरह सफेद झूठ बोल रहे हैं। यह कोई बड़ी बात नहीं है। वे बोलते रहे हैं। बड़ी बात यह है कि हमेशा की तरह कांग्रेस चोरी और सीनाजोरी दोनों कर रही है। या तो अमेरिकन एजेंसी के तथ्य गलत हैं, अनेक ऐसे कारण हैं, जिससे यह कह सकते हैं कि उसके तथ्य गलत हैं।

    यह भी पढ़ें :  धनतेरस पर सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, 10 ग्राम Gold का भाव पहुंचा नए रिकॉर्ड पर, चांदी भी उछली, जानें नया भाव

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

    यह भी पढ़ें: प्रिंसिपल को गोली मारने वाला आरोपी छात्र गिरफ्तार, पूछताछ में आरोपी ने किया ये खुलासा

    यह भी पढ़ें: 1300 km दूर से आ रहे ट्र्क को पुलिस ने रोका, अंदर झाकते ही दिखा कुछ ऐसा, झट से भागे अफसर

    यह भी पढ़ें: ‘मस्जिदों से ऐलान करें’, बांग्लादेशी हिंदुओं को बचाने के लिए मुस्लिम धर्मगुरू ने मांगी इमामों से मदद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    November 9, 2026

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    November 9, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026

    सुबह-सुबह डोल गई धरती, गिरते-पड़ते घरों से भागे लोग, 6 तीव्रता के भूकंप ने 22 लोगों को किया जख्मी

    November 8, 2026

    Mumbai: ‘रामायण’ ने तीसरे दिन तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, शनिवार की कमाई देखकर रह जाएंगे हैरान

    November 8, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,076 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,563 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    Kannauj: दीवाली के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग कर वकील की हत्या, फूट-फूटकर रो पड़ीं भाजपा विधायक, कांग्रेस नेता पर गोली मारने का आरोप

    November 9, 2026

    कन्नौज/स्वराज टुडे: यूपी के कन्नौज में दिवाली की रौनक के बीच एक वकील की ताबड़तोड़…

    शोक संदेश: कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य वरिष्ठ पत्रकार श्री हरिराम चौरसिया जी का निधन, आज शाम 4 बजे नेहरू नगर मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा

    November 9, 2026

    Korba: ब्रह्माकुमारीज विश्व सद्धावना भवन में दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

    November 8, 2026

    राशिफल 8 नवंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    November 8, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.