Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, September 24
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»चोरी करने घर में घुसा चोर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि गहरी नींद में सो गया, सुबह आँख खुली तो सामने खड़ी थी पुलिस
    Featured

    चोरी करने घर में घुसा चोर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि गहरी नींद में सो गया, सुबह आँख खुली तो सामने खड़ी थी पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    लखनऊ/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चोरी करने का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां घर में चोरी करने गया चोर वहीं पर सो गया. जी हां जब चोर ने सारा सामान चोरी करके समेट लिया, तो वहां पड़ रही भीषण गर्मी के कारण वह पसीने से तर-बतर हो गया. गर्मी से राहत पाने उसने घर में लगा पंखा और एसी चला दिया. कुछ देर बाद जब एसी से ठंडी हवा आने लगी और कमरे का तापमान ठंडा हो गया. थकावट और नशे में होने के कारण चोर को नींद आने लगी, जिसके कारण वह वहीं ड्राइंग रूम में सो गया.

    सुबह आंख के सामने थी पुलिस

    हालांकि, जब उसकी सुबह आंखें खुली तो खुली ही रह गई. क्योंकि सामने पुलिस बैठी थी, जिसको देख चोर भौचक्का रह गया.

    दरअसल पूरा मामला लखनऊ के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर के सेक्टर 20 का है. जहां पेशे से सरकारी डॉक्टर सुनील पांडे जोकि अभी बनारस में कार्यरत हैं उनके घर को चोर ने चोरी करने के लिए निशाना बनाया. काफी दिनों से उनका घर बंद पड़ा हुआ था, साथ ही घर की लाइटें, दरवाजे और खिड़कियां भी बंद पड़ी थी. चोर को रेकी करके ये पता चल चुका था कि घर में कोई नहीं रहता है. इसी वजह से उसने घर में चोरी करने की योजना बनाई और रात में जा घुसा.

    नशे में था चोर

    जानकारी के मुताबिक चोर ने सबसे पहले डॉ सुशील पांडे के घर में मौजूद कुछ नकदी और जेवरात पर हाथ साफ किया और फिर इसके बाद घर का सारा सामान जिसमें गैस सिलेंडर, टुल्लू पंप, गीजर, वाश बेशिन, वाशिंग मशीन और इन्वर्टर की बैटरी तक खोल लिया. लेकिन चोर नशे में धुत था. उसने स्मैक का नशा कर रखा था. जब उसे झपकी आने लगी तो उसने पंखा ऑन और एसी भी चला लिया. ठंडी हवा निकली तो नशे में चूर चोर ड्राइंग रूम में जमीन पर तकिया लगाकर और शर्ट उतार कर वहीं लेट गया.

    यह भी पढ़ें :  New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    लोगों ने बुलाई पुलिस

    इधर जैसे ही सुबह हुई तो आसपास के लोगों ने देखा कि डॉक्टर साहब का घर खुला हुआ है तो कुछ लोगों ने उन्हें फोन किया और कहा कि आप बनारस से वापस कब आए? डॉक्टर ने बताया कि वह अभी भी बनारस में ही हैं, और घर पर नहीं हैं. फिर लोगों ने उन्हें बताया कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है. डॉक्टर और पड़ोसी समझ गए कि घर में चोर घुस गया है. रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसकी सूचना गाजीपुर पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घर के अंदर देखा कि एक व्यक्ति एसी और पंखा चलाकर सोया हुआ है.

    पुलिस भी बैठ गई चोर के पास

    लखनऊ पुलिस भी इंसानियत दिखाते हुए बिना डिस्टर्ब किये सो रहे चोर के पास बैठ गई. जब चोर की आंख खुली तो वह पुलिस को देखकर हक्का बक्का रह गया. फिर पुलिस चोर को जेल की हवा खिलाने के लिए अपने साथ गाजीपुर थाने ले गई और उसे हवालात में डाल दिया. वहीं गाजीपुर थाने की पुलिस ने बताया कि चोर का नाम कपिल कश्यप है. ये सीतापुर का रहने वाला है. चोर के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के 6 मुकमदमे दर्ज हैं. साथ ही उसे नशे की लत भी है. फिलहाल पुलिस ने चोर को चोरी की धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही कर रही है.

    यह भी पढ़ें: ड्यूटी के दौरान सीनियर नर्स से मारपीट करने वाली जूनियर नर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    यह भी पढ़ें :  Unnao: पिता की पेड़ से गिरकर मौत, शव घर पहुंचा तो सदमे में 4 साल की बेटी ने भी तोड़ा दम, रो पड़ा पूरा गांव

    यह भी पढ़ें: CRPF के डीआईजी खजान सिंह सेवा से बर्खास्त, महिलाकर्मियों के यौन उत्पीड़न का लगा है आरोप

    यह भी पढ़ें: PCS अधिकारी खा रहे थे कड़ाही पनीर, ग्रेवी में अचानक निकल आई चिकन की हड्डी, होटल हवेली सील

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,521 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    Korba: मानवता के नाम अमूल्य संकल्प, वीणा मिस्त्री ने किया देहदान और डॉ. केशरी ने नेत्रदान का संकल्प

    September 23, 2026

    *एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का…

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.