Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, August 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»PCS अधिकारी खा रहे थे कड़ाही पनीर, ग्रेवी में अचानक निकल आई चिकन की हड्डी, होटल हवेली सील
    Featured

    PCS अधिकारी खा रहे थे कड़ाही पनीर, ग्रेवी में अचानक निकल आई चिकन की हड्डी, होटल हवेली सील

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    अमरोहा/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया, जब एक होटल से सीनियर पीसीएस अफसर ने पनीर में हड्डी निकलने की शिकायत जिला प्रशासन से की. खाद्य विभाग की टीम के साथ ही एसडीएम मौके पर पहुंच गईं.

    खाद्य विभाग की टीम ने जांच के लिए सैंपल लिया. वहीं सीनियर पीसीएस अफसर उड़ीसा में अपनी ऑब्जर्वर की ड्यूटी के लिए रवाना हो गए. फिलहाल खाद्य विभाग ने खाने के सैंपल भरने के बाद सीरीज होटल हवेली को सील कर दिया है.

    कड़ाही पनीर की सब्जी में चिकन की हड्डी 

    जानकारी के अनुसार, अमरोहा की औद्योगिक नगरी गजरौला में नेशनल हाइवे 9 पर कई होटल हैं. यहां उत्तराखंड से सीनियर पीसीएस अधिकारी श्रीश कुमार दिल्ली जा रहे थे. वे हाइवे पर स्थित हवेली होटल पर खाना खाने रुके. इस दौरान उन्होंने खाने में पनीर ऑर्डर किया. जब होटल में पनीर परोसा गया तो खाने के दौरान उसमें हड्डी निकली. पनीर में हड्डी देख सीनियर पीसीएस अधिकारी ने तुरंत इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की.

    शिकायत मिलते ही एसडीएम मौके पर पहुंच गई, साथ ही खाद्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर सैंपल भरने लगी. पीसीएस अधिकारी को उड़ीसा में काउंटिंग में ऑब्जर्वर बनाया गया है. उन्हें दिल्ली से फ्लाइट पकड़कर 2 जून को उड़ीसा पहुंचना था. मामले की शिकायत करने के बाद वे अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए.

    पीसीएस अधिकारी ने बताई पूरी कहानी

    n613864404171738279490767ac7e891fd6778fbc6f15f262d9527a52c82602328112dfebd7abf60202557a

    पीसीएस अफसर श्रीश कुमार ने कहा कि मैं उत्तराखंड में सीनियर पीसीएस अफसर हूं. उड़ीसा में काउंटिंग में ऑब्जर्वर बनाया गया हूं. मुझे 2 तारीख को रिपोर्ट करना है. हम लोग यहां से पास ऑन हो रहे थे तो मेरे बेटे ने खाने के लिए कहा तो हम लोग यहां खाना खाने बैठ गए. वेजीटेरियन रेस्टोरेंट है.खाना वेज ही मंगाया. पनीर की सब्जी मंगाई थी तो उसमें हड्डी निकली.

    यह भी पढ़ें :  नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    पूछने पर होटल के लोगों ने बताया कि रात में स्टाफ के लिए बना था और गलती से शायद वह इसमें आ गई. रात को कोई खा कर जूठा  कड़ाही पनीर में डालता है क्या. हमने इनसे पूछा तो सॉरी सॉरी बोलने लगे. मैंने यहां जिले के मुख्य अधिकारी को बताया. एडीएम से बात की. असिस्टेंट कमिश्नर फूड से भी बात की तो उन्होंने कहा कि हम टीम को भेजते हैं. वो लोग आए हैं. कार्रवाई कर रहे हैं.

    मामले को लेकर क्या बोले जिला खाद्य अधिकारी?

    जिला खाद्य अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि उड़ीसा के ऑब्जर्वर अपने बेटे के साथ जा रहे थे. उन्होंने जब रुककर यहां भोजन किया और खाने के लिए  कड़ाही पनीर की सब्जी मंगाई तो सब्जी में नॉनवेज देखा. इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की, जिसकी सूचना हमें मिली. प्रथम दृष्टया हमने पाया कि उसमें नॉनवेज था. उसका हमने सैंपल ले लिया है. यहां सब्जी बनाने में दो तरह की ग्रेवी इस्तेमाल की गई है. उसके अलावा जो प्रथम दृष्टया नॉनवेज पाया गया है, उसको भी हमने सील करके लैबोरेट्री भेज दिया है.

    यह भी पढ़ें: झोलाछाप डॉक्टर ने गर्भवती को लगाया इंजेक्शन, गर्भ में शिशु की हुई मौत

    यह भी पढ़ें: कुवारें लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं ये गणेश मंदिर, दर्शन मात्र से हो जाती है शादी, देखें अद्भुत मंदिर

    यह भी पढ़ें: भूमाफिया की गुंडागर्दी: पति के गुजरते ही बेवा महिला के मकान पर किया कब्जा, घर का सामान गायब कर लगाया खुद का ताला, अब पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिले में नशामुक्ति अभियान में लापरवाही, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक हरीश सक्सेना को कारण बताओ नोटिस जारी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026

    नोएडा की इस कोठी में चलता था न्यूड शो फिर पोर्न साइट पर करते थे अपलोड, 16 करोड़ का विदेशी फंड भी मिला

    August 13, 2026

    Korba: भाजपा नेताओं की तिरंगा यात्रा में नजर आया उल्टा तिरंगा, लापरवाही या मानवीय चूक !

    August 13, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,836 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,278 Views
    Don't Miss

    Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में सीतामढ़ी से घंटाघर तक उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, बारिश बरसी, तिरंगा लहराया… कोरबा में राष्ट्रभक्ति का तूफान आया

    August 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को कोरबा में राष्ट्रभक्ति…

    छत्तीसगढ़ महतारी संस्कृति सेवा संवर्धन समिति के तत्वाधान में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली त्यौहार, विस नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

    August 13, 2026

    Korba: निःशुल्क आयुर्वेद एक्यूप्रेशर योग चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर का आयोजन 15 अगस्त को

    August 13, 2026

    राशिफल 13 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 13, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.