Featuredदेश

क्रिसमस मनाने पर दो महिलाओं को पेड़ से बांधा, धर्म बदलने का लगाया आरोप, देखें वीडियो

Spread the love

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: ओडिशा के जाजपुर से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर देवसेना नाम के एक हिंदू समूह ने दो महिलाओं के साथ बदसलूकी की. वहीं इस भीड़ ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर महिलाओं को एक पेड़ से बांध दिया और उन पर धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

इस घटना से जुड़ा एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वहीं वीडियो में आप देख सकते है कि कुछ लोग महिलाओं को पेड़ से बांधते नजर आ रहे हैं.

पेड़ से बांध दिया

समूह ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर महिलाओं को एक पेड़ से बांध दिया और उन पर धर्म परिवर्तन को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग महिलाओं को पेड़ से बांधते नजर आ रहे हैं. वहीं ये महिलाएं 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मना रही थीं. जिसके बाद देवसेना के सदस्यों ने इसे ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार से जोड़ा और उनकी मंशा पर सवाल उठाए. वहां मौजूद ग्रामीणों ने भी उनका साथ दिया और महिलाओं को पेड़ से बांधकर अपमानित किया.

https://x.com/HateDetectors/status/1872918542963884531?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1872918542963884531%7Ctwgr%5E84c4dd0f59645f9afc99f42994357baf4084581f%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fapi-news.dailyhunt.in%2F

त्योहार मना रही थीं

आरोप लगाने वालों का कहना था कि ये महिलाएं अन्य ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रही थीं. वहीं, पीड़ित महिलाओं ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वे केवल सांस्कृतिक तौर पर क्रिसमस का त्योहार मना रही थीं और किसी धर्मांतरण अभियान का हिस्सा नहीं थीं.

यह भी पढ़ें :  राशिफल 27 फरवरी 2025 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

यह भी पढ़ें: प्राचार्य मनोज चन्द्राकर हत्याकाण्ड का आरोपी 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह

यह भी पढ़ें: देवपहरी में बड़ा हादसा, अपने परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

यह भी पढ़ें: असली पुलिस के हत्थे चढ़ी दो फर्जी महिला पुलिस, अवैध वसूली की मिल रही थी लगातार शिकायतें

Deepak Sahu

Editor in Chief

Related Articles

Back to top button