Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मंदिर में घुसा 5 फीट का सांप, स्कूल में दिखा रंग बदलने वाला डार डोमी; जितेंद्र सारथी की टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 20, 2026

    राशिफल 20 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 20, 2026

    प्रेम विवाह के 9 साल बाद पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, अब संग रहने की जिद पर अड़ी, पति ने कहा- दोस्त को राखी बांधती थी पत्नी

    September 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा पुलिस के द्वारा वर्ल्ड कप शुरू होते ही 06 सटोरियों पर कसा गया शिकंजा
    Featured

    कोरबा पुलिस के द्वारा वर्ल्ड कप शुरू होते ही 06 सटोरियों पर कसा गया शिकंजा

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 3, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *🚨कृष्णा बुक के LIVEBOOK1.COM तथा PEACHEXH.COM पैनल से वर्ल्ड कप मैच में सट्टा संचालित करते जिला कोरबा एवं जांजगीर-चांपा निवासी 06 सटोरियो को गिरफ्तार किया गया।*

    *🚨01 सटोरिये को कोरबा से तथा उसके निशानदेही पर 05 सटोरियों को चांपा से किया गया गिरफ्तार।*

    *🚨कोरबा पुलिस की कृष्णा बुक ऑर्गेनाईजेशनल इनपुट पर की गई कार्यवाही।*

    *🚨चांपा में बैठकर कृष्णा बुक के LIVEBOOK1.COM तथा PEACHEXH.COM आई.डी. से वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में कर रहे थे सट्टा का संचालन।*

    *🚨सटोरियों के कब्जे से लैपटॉप 01 नग, स्मार्ट मोबाईल फोन 14 नग, 02 चेक बुक, 05 ए.टी.एम. तथा 02 नग बाईक को किया गया है जप्त।*

    *🚨जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 3,50,000/- रूपये है।*

    *🚨गिरफ्तार सटोरियों से पैनल संचालन हेतु उपयोग किये जाने वाले कुल 21 बैंक खातों की जानकारी हुई है प्राप्त। जिसमें मनी ट्रेल का किया जा रहा विश्लेषण।*

    *🚨सटोरियों के विरूद्ध थाना बालको में अपराध 286/24 छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।*

    *🚨बैंक खातों में जमा राशियों को होल्ड / फ्रीज कराने हेतु विधिवत् कार्यवाही की जा रही।*

    *🚨पुलिस के द्वारा अलग-अलग बैंकों के 21 खातों को कराया गया फौज जिसमे लगभग 19 लाख रूपये को होल्ड कराया गया।*

    *🚨सटोरियों के विभिन्न बैंक खातों में अभी तक 05 करोड़ से अधिक का लेनदेन होना पाया गया।*

    *🚨साइबर सेल द्वारा बैंक खातों का विशलेषण किया जा रहा है।*

    कोरबा/स्वराज टुडे: श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस. चौहान द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना एवं कोरबा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी सायबर सेल को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में वर्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने / खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।

    यह भी पढ़ें :  बाबा नीब करौरी की पैतृक संपत्ति का विवाद गरमाया: पौत्रियाें का दावा, बोलीं- न बेची, न दान की जमीन

    IMG 20240603 WA0066

    इसी क्रम में थाना बालको के अपराध क्रमांक 286/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8 एवं 66 (सी) आई.टी. एक्ट के प्रकरण में एण्टी सायबर सेल तथा थाना बालको पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सूचना मिली कि जय प्रकाश सोनी निवासी गांधी चौकी कोरबा लोगों से ऑनलाइन वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच में सट्टे का दावा लगाने के लिए लोगों से पैसा लेकर उनके दाव लगवा रहा है। पुलिस टीम के द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी जय प्रकाश सोनी पिता नथ्थुलाल सोनी उम्र 41 वर्ष साकिन गाधी चौक कोरबा थाना कोतवाली कोरबा को पकडा गया उसके कब्जे से मोबाइल फोन मिला आरोपी द्वारा अवैध रूप से मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन वर्ड कप क्रिकेट मैच में सट्टा खेलने एवं खिलाना मिला। उसके मोबाइल में कई बैंकों के खाते से पैसे का लेनदेन करते मिला आरोपी से इस संबंध में पूछा गया तो उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए वर्ड कप क्रिकेट मैच में सट्टा खिलवाना स्वीकार किया। साइबर सेल टीम के द्वारा आरोपी जय प्रकाश सोनी के बैंक खातों का बारीकी से अध्ययन किया गया जिस पर आरोपी के द्वारा कई अलग-अलग बैंक खातों में लगभग 5,0000000 करोड रुपए का ट्रांजैक्शन मिला। गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट में पाया गया कि उनके अन्य साथी चापा में बैठकर कृष्णा बुक पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है।

    जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना के मार्गदर्शन में टीम का बनाकर जांजगीर चांपा रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा चांपा पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया गया जो कि चापा के न्यू शकर नगर के किराये के मकान नं. 269 मे रहकर सट्टा खिला रहे थे। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा उसी मकान की रेकी कर रहे थे तथा प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त कर रहे थे पूरे लोगों की उपस्थिति होते ही मकान में रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान मकान में कुल 05 व्यक्ति उपस्थित थे, जो लैपटॉप एवं मोबाईल फोन से सेटअप तैयार कर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे थे।

    यह भी पढ़ें :  Gurugram News: 'तू गंदी हो गई अब, नहीं छू सकता मैं' टीबी का इलाज कराने के बहाने रंगरलियां मना रही थी पत्नी, पति ने रंगे हाथों पकड़ा!

    IMG 20240603 WA0062

    सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान कृष्णा बुक LIVEBOOK1.COM तथा PEACHEXH.COM पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन स्वीकार किया गया। जिस पर सभी 06 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लैपटॉप 01 नग एवं मोबाईल फोन 14 नग 02 नग मोटर सायकल एक्टिवा स्कुटी सीजी 12 एटी 4095 एवं टीव्हीएस स्पोर्टस सीजी 11 एजी 6504 जुमला कीमती लगभग 3,50,000/- रूपये जप्त किया गया। सटोरियों के 02 नग विभिन्न बैंकों के चेक एवं 05 नग ए.टी.एम. कार्ड जप्त कर साइबर सेल के द्वारा उसमें जांच किया जा रहा है जाच के दौरान अलग-अलग बैंकों के कुल 21 खातों को होल्ड / फिज कराया गया। उन बैंक खातों में लगभग 05 करोड से अधिक का लेनदेन होना पाया गया है एवं इसमें आगे भी विवेचना जारी है। प्राप्त बैंक खातों को साइबर सेल के माध्यम से डेबिट फ्रिज कराया गया जिन बैंक खातों मे लगभग 19 लाख रूपये होल्ड कराया गया है।

    सटोरियों के विरूद्ध थाना बालको में अपराध 286/24 छ.ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 07,08 एव 66 (सी) आई.टी. एक्ट का अपराध जाकर विवेचना की जा रहीं है।

    गिरफ्तार आरोपी

    01 जय प्रकाश सोनी पिता नथ्थुलाल सोनी उम्र 41 वर्ष साकिन गाधी चौक कोरबा थाना कोतवाली कोरवा

    02 प्रभात कुमार आदित्य पिता शिवप्रसाद आदित्य उम्र 24 वर्ष साकिन हनुमान मंदीर नया रिस्दा भदरापारा बालको जिला कोरबा

    03 राकेश कुमार सोन पिता सेवक राम सोन उम्र 30 वर्ष साकिन पाडीमार भदरापारा थाना बालको जिला कोरबा

    04 महेश बरेठ पिता जीवराखन बरेठ उम्र 22 वर्ष साकिन धुरकुट थाना जाजगीर जिला जांजगीर चांपा

    यह भी पढ़ें :  Korba: गोपाल मोदी के नेतृत्व में संगठन विस्तार को नई मजबूती, मनोज राठौर बने RTI प्रकोष्ठ के जिला संयोजक

    05 सोमु सिंह पिता महेन्द्र सिंह उम्र 18 वर्ष साकिन नरियरा थाना मुलमुला जिला जाजगीर चांपा

    06 मुकेश साण्डे पिता बाबुलाल साण्डे उम्र 35 वर्ष साकिन भदरापारा थाना बालको जिला कोरबा

    इस कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

    कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना (भापुसे.) थाना बालको प्रभारी निरीक्षक अभिनवकांत सिंह, सउनि धनजय सिंह जाटवर, प्र.आर. राजनरायण सिंह, सायबर सेल से प्रभारी सउनि. अजय सोनवानी, प्र.आर. गुनाराम सिन्हा, चंद्रशेखर पांडे, राजेश कुमार, आर. प्रशांत सिंह, रवि चौबे, विरकेश्वर प्रताप सिंह, डेमन ओगरे, रितेश शर्मा आलोक टोप्पो, सुशील यादव, म.आर. रेनू टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

    यह भी पढ़ें: चोरी करने घर में घुसा चोर, फिर हुआ कुछ ऐसा कि गहरी नींद में सो गया, सुबह आँख खुली तो सामने खड़ी थी पुलिस

    यह भी पढ़ें: CRPF के डीआईजी खजान सिंह सेवा से बर्खास्त, महिलाकर्मियों के यौन उत्पीड़न का लगा है आरोप

    यह भी पढ़ें: ड्यूटी के दौरान सीनियर नर्स से मारपीट करने वाली जूनियर नर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मंदिर में घुसा 5 फीट का सांप, स्कूल में दिखा रंग बदलने वाला डार डोमी; जितेंद्र सारथी की टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 20, 2026

    राशिफल 20 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 20, 2026

    प्रेम विवाह के 9 साल बाद पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, अब संग रहने की जिद पर अड़ी, पति ने कहा- दोस्त को राखी बांधती थी पत्नी

    September 20, 2026

    Jammu-kashmir: ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडा और AK-47 बरामद मचा हड़कंप

    September 20, 2026

    Sidhi: धरना प्रदर्शन के पांचवें दिन साहू समाज के लोग सीधी मड़वास से पहुंचे, आंदोलन को दिया समर्थन

    September 20, 2026

    चित्रा टॉकीज के संचालक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने की अनुकरणीय पहल, ‘हनुमान अंश’ फ्री स्क्रीनिंग देखने प्रेस क्लब कोरबा के पत्रकारों को सपरिवार दिया न्यौता

    September 19, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,946 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,514 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,386 Views
    Don't Miss

    मंदिर में घुसा 5 फीट का सांप, स्कूल में दिखा रंग बदलने वाला डार डोमी; जितेंद्र सारथी की टीम ने दोनों का किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 20, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: जिले में सांपों से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में वन्यजीव रेस्क्यू टीम…

    राशिफल 20 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 20, 2026

    प्रेम विवाह के 9 साल बाद पति के दोस्त को दिल दे बैठी पत्नी, अब संग रहने की जिद पर अड़ी, पति ने कहा- दोस्त को राखी बांधती थी पत्नी

    September 20, 2026

    Jammu-kashmir: ज्वेलरी शॉप से पाकिस्तानी झंडा और AK-47 बरामद मचा हड़कंप

    September 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.