Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 1
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कांग्रेस की ठहरा-लबरा सरकार ने 36 वादे किए, पर एक भी पूरा न कर सके और छग को अपराध का गढ़ बनाकर चले गए : सीएम साय
    Featured

    कांग्रेस की ठहरा-लबरा सरकार ने 36 वादे किए, पर एक भी पूरा न कर सके और छग को अपराध का गढ़ बनाकर चले गए : सीएम साय

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरिया/स्वराज टुडे:
    शनिवार को कोरिया जिले के ग्राम पंचायत पटना में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार पर जानकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बड़े बड़े वादे करते वाली कांग्रेस पार्टी ने एक भी वादा नहीं निभाया। उल्टे घोटालों की दुकान खोल दी। कोई डीएलएफ तो कोई कोयला और बालू के घोटाले कर अपनी तिजोरी भरता रहा। इन कांग्रेसियों ने वैसे तो छत्तीसों वादे किए पर एक भी पूरा न कर सके। उल्टे कांग्रेस की ठहरा-लबरा सरकार ने छत्तीसगढ़ को घोटाले, भ्रष्टाचार और अपराध का गढ़ बना दिया। देश के लिए सोचने और करने की गारंटी देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार फिर से बनाना है। श्री साय ने कहा कि भले ही देर तक और लंबी लाइन में मशक्कत करनी पड़े पर बैकुंठपुर से कोरबा लोकसभा की प्रत्याशी सरोज दीदी को कम से कम 50 हजार वोटों की लीड दिलाने का आहवान किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े, सरगुजा विधायक राजेश अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी जिला कोरिया के पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर लाल गुप्ता, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रविशंकर शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कमलेश सिंह, राजेश सिंह, देवेंद्र तिवारी, विमलकांत गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य वंदना राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे, चुन्नी पैकरा, जनपद अध्यक्ष सौभाग्यवती, ग्राम पंचायत पटना की सरपंच श्रीमती गायत्री सिंह, श्रीमती रामावती राजवाड़े, रितेश सिंह, अमित जायसवाल, गोलू सोनी, शैलेश भैया, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेश्वर रजक, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा के अरशद खान, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, शंकर सोनी, जगदीश साहू, रूपचंद भैया, संदीप साहू, सुभाष साहू, आशीष शुक्ला, अभय दुबे, संदीप जायसवाल, योगेंद्र मिश्रा, अशोक दुबे, अनिल जायसवाल, संदीप दुबे, योगनाथ तिवारी, ममता कुशवाहा, रमाशंकर साहू, अनुरोध ठाकुर, योगेश पासी, विष्णु साहू, दिनेश चक्रधारी, राजेश गुप्ता, विंधेश पांडे समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता मौजूद रही।

    यह भी पढ़ें :  ''माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    विकसित भारत की परिकल्पना के साथ विकसित कोरबा के लिए आशीर्वाद प्रदान करें : सुश्री सरोज पांडेय

    कोरबा लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय ने कहा कि जिस देश में रहते हैं जिस प्रदेश में रहते हैं, उसका जयकारा बुलंद होना चाहिए। मोदी जी ने विभिन्न योजनाओं के जरिए जब दस वर्ष बाद के विकसित भारत की परिकल्पना बनाई तो यह स्वप्न देख कि 2047 का विकसित भारत तमाम बुनियादी सुविधाओं से लबरेज हो। दुर्भाग्य यह है कि बीते पांच साल यहां कांग्रेस की सरकार रही और उन पांच सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र से जो योजनाएं भेजी, उन्हें जनता तक नही पहुंचने दिया। कांग्रेस ने जिन योजनाओं को रोका, उनमें प्रधानमंत्री आवास प्रमुख थी। 18 लाख मकान बनाने थे पर तब के कांग्रेस से इस क्षेत्र के मुखमंत्री ने जनता को पैसा नही दिया। आने वाले कल में देश के साथ अपना यह कोरबा भी विकसित होगा। इसलिए आने वाली सात तारीख को कमल फूल पर बटन दबाकर भारतीय जनता पार्टी को विजई बनाएं, देश का प्रधानमंत्री मोदी जी को बनाए और मुझे अपना आशीर्वाद प्रदान कीजिए। सुश्री पांडेय ने कहा कि लोकसभा की जनता मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और कोरबा में कमल खिलाने का निश्चय कर चुकी है। आज पटना में आयोजित जनसभा में उमड़ी भीड़ से मोदी जी की लोकप्रियता और लोगों का भाजपा पर भरोसा स्पष्ट दिखाई दिया।

    सरोज दीदी का आगाज, दिल्ली में गूंजी कोरबा की आवाज

    बैकुंठपुर विधायक भैया लाल राजवाड़े ने कहा कि प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का विश्वास और सरोज दीदी का आगाज के साथ ही अब दिल्ली में कोरबा की आवाज गूंज रही है। सीएम साय ने अपने सुशासन से मोदी की गारंटी पूरी की है और आप चाहते हैं कि दिल्ली में कोरबा की आवाज गूंजे तो भाजपा प्रत्याशी हमारी सरोज दीदी को जिताएं।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  हसौद थाने में आरक्षक ने लगाई फाँसी, पुलिस महकमें में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026

    Korba: आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर

    July 31, 2026

    दो वर्ष से फरार हत्या के आरोपी को उरगा पुलिस ने कोंडागांव से किया गिरफ्तार, शराब में चूहा मारने की दवा मिलाकर की गई थी हत्या, कोंडागांव पुलिस का मिला विशेष सहयोग एवं समन्वय

    July 31, 2026

    वंदे भारत एक्सप्रेस में सूरत से अहमदाबाद पहुंचा बॉक्स में धड़कता मानव दिल, देश में पहली बार हुआ ऐसा

    July 31, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,797 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,458 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,152 Views
    Don't Miss

    Korba: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग एवं RCRS संस्था ने आयोजित किया सर्प संरक्षण एवं रेस्क्यू प्रशिक्षण कार्यक्रम

    July 31, 2026

    छत्तीसगढ़ रायपुर/स्वराज टुडे: सावन के प्रथम दिवस पर वन विभाग रायपुर एवं अविनाश यादव अध्यक्ष…

    Health Care: मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सतर्कता जरूरी, मानसून में होने वाले रोगों से बचाव के लिए अपनाए ये उपाय, सेहत पर नहीं पड़ेगा बारिश का असर

    July 31, 2026

    ”माय भारत युवा कार्यक्रम” अंतर्गत 2 अगस्त को “नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान” का होगा आगाज़

    July 31, 2026

    Korba: आदतन अपराधी सोमनाथ अग्रवाल एक वर्ष के लिए जिला बदर

    July 31, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.