Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    मौसम बदलते ही बिलों से बाहर निकले सर्प, लगातार रातभर रेस्क्यु टीम ने किया कई जगह रेस्क्यु

    May 3, 2026

    अपराधमुक्त समाज हेतु नैतिक शिक्षा आवश्यक – बीके भगवान भाई

    May 2, 2026

    कोरबा में मल्टीलेवल पार्किंग संचालन एवं यातायात सुधार पर अहम निर्णय — अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने किया स्वागत

    May 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 3
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 59 लाख 94 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी, लूट गया एक निजी कंपनी का मैनेजर
    Featured

    ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 59 लाख 94 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी, लूट गया एक निजी कंपनी का मैनेजर

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 22, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6360229111729565328014539cc0fe4f9e5b9ea490c5026699f6f358bb8cafa563413d7e9e8cef56ed55fc
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    पीथमपुर/स्वराज टुडे: पीथमपुर की एक निजी कंपनी के मैनेजर के साथ ऑनलाइन टास्क/ट्रेडिंग के नाम पर 59 लाख 94 हजार रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि ठग मैनेजर को प्रत्येक टास्क को पूरा करने पर एक नया टास्क देते थे। इसके बाद मिलने वाले अमाउंट में बड़ा प्रॉफिट देने का वादा करते थे।

    ठगों ने मैनेजर को झूठे विश्वास में लेकर ज्यादा प्रॉफिट देने के नाम से लाखों रुपए ले लिए। वे मैनेजर को टेलीग्राम पर लगातार फर्जी प्रॉफिट्स के स्क्रीनशॉट दिखाते थे। मैनेजर ने लालच में आकर उन्हें बड़ी राशि दे दी और फिर प्रॉफिट नहीं आया तो मैनेजर को पता चला कि वह ठगा गया है।

    एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि फरियादी मैनेजर की शिकायत के आधार पर क्राइम ब्रांच में अपराध धारा 318(4), 3(5)BNS का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच टीम तकनीकी रूप से प्रयास कर रही है।

    सौम्या प्रकाश का मैसेज आया था

    मैनेजर ने बताया कि मुझे अज्ञात मोबाइल नंबर से एक व्हाट्सएप संदेश मिला, जिसमें लड़की ने अपना नाम सौम्या प्रकाश बताया। सौम्या ने मुझे पार्ट टाइम काम का ऑफर दिया, जिससे मैं प्रतिदिन 2000 से 4000 रुपए कमा सकता था। शुरू में तो मैंने इनकार कर दिया, लेकिन उसके लगातार फालोअप और डेमो के लिए जोर देने पर मैंने उसकी बात मान ली। सौम्या ने मुझे www.the-perth-mint-bid. net पोर्टल का लिंक भेजा और मुझे अपने मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्टर करने को कहा। मैंने उसमें रजिस्टर कर लिया। उसने कहा कि डेमो के लिए कंपनी मुझे खाते में 10,000 रुपए देगी। मुझे स्टार्ट बिडिंग आइकन के लिए 18 बिडिंग पूरा करना होगा, मुझे एक सोने का आभूषण दिखाया जाएगा, मुझे सेल आइकन को दबाना होगा और यह बिक जाएगा। प्रत्येक आभूषण के लिए कीमत होगी और उसका एक बिक्री मूल्य होगा। इसकी कीमत और बिक्री मूल्य के बीच का अंतर प्रत्येक बिडिंग में मेरा कमीशन होगा। 18 बिडिंग पूरी करने के बाद मैं अपना कमीशन निकाल सकता हूं।

    यह भी पढ़ें :  अपराधमुक्त समाज हेतु नैतिक शिक्षा आवश्यक - बीके भगवान भाई

    प्रॉफिट के लालच में लगा दिए लाखों रुपए

    18 बिडिंग पूरी करने के बाद उसने मुझे पोर्टल में सेल आउट विकल्प पर क्लिक करके निकासी करने को कहा, पैसे पाने के लिए अपना बैंक खाता रजिस्टर करने को कहा और मैंने रजिस्टर किया। उसने मुझसे कहा कि सेल आउट ऑप्शन सिलेक्ट करने पर जो प्रॉफिट है वो मेरे बैंक अकाउंट में आ जाएगा और सेल आउट स्क्रीनशाट को टेलीग्राम चैनल CS CHANNEL268 पर शेयर करने को कहा और मैंने भी वही किया। इस तरह मुझे 1,125 रुपए का प्रॉफिट हुआ। प्रॉफिट के चक्कर में मैं लगातार निवेश करता गया। ठगों ने मुझे जिस ग्रुप में जोड़ा था उसमें सभी लोग स्क्रीन शाट शेयर करके बताते थे कि उन्हें लाखों रुपए का प्रॉफिट हुआ है। उनकी बातों में मैं फंस गया। बाद में ठगों ने मुझसे धीरे धीरे करके 59 लाख 94 हजार रुपए निवेश करवा लिए और मुझे कुछ भी नहीं मिला। मैनेजर ने बताया कि ट्रेडिंग के लिए ICICI BANK लोन का उपयोग कर उसने पैसे निवेश किए थे।

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: इन 5 कारणों से फूलने लगती हैं हाथों की नसें, तुरंत डॉक्टर से कराएँ जाँच

    यह भी पढ़ें: करवा चौथ मनाने ससुराल जा रही महिला हेड कांस्टेबल से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: जानिए कौन हैं नाव्या हरिदास ? जिन्हें BJP ने वायनाड से प्रियंका गांधी के खिलाफ बनाया है उम्मीदवार, 11 नवंबर को किया जाएगा मतदान

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    मौसम बदलते ही बिलों से बाहर निकले सर्प, लगातार रातभर रेस्क्यु टीम ने किया कई जगह रेस्क्यु

    May 3, 2026

    अपराधमुक्त समाज हेतु नैतिक शिक्षा आवश्यक – बीके भगवान भाई

    May 2, 2026

    कोरबा में मल्टीलेवल पार्किंग संचालन एवं यातायात सुधार पर अहम निर्णय — अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने किया स्वागत

    May 2, 2026

    मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    May 2, 2026

    श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है”- पार्षद नरेंद्र देवांगन

    May 2, 2026

    छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा 51 जोड़ों का निःशुल्क सामूहिक विवाह 3 मई को, कोरबा से कई जोड़े होंगे सहभागी

    May 2, 2026
    Top Posts

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 2026942 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026851 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026812 Views
    Don't Miss

    मौसम बदलते ही बिलों से बाहर निकले सर्प, लगातार रातभर रेस्क्यु टीम ने किया कई जगह रेस्क्यु

    May 3, 2026

    मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में…

    अपराधमुक्त समाज हेतु नैतिक शिक्षा आवश्यक – बीके भगवान भाई

    May 2, 2026

    कोरबा में मल्टीलेवल पार्किंग संचालन एवं यातायात सुधार पर अहम निर्णय — अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने किया स्वागत

    May 2, 2026

    मंगेतर के सामने ही बीजेपी नेता ने दोस्तों के साथ किया युवती से बलात्कार, अश्लील वीडियो बनाकर वसूली भी की, फरार नेता पर 1 लाख का इनाम घोषित

    May 2, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.