Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    हत्या के प्रयास प्रकरण में लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस भी बरामद

    June 30, 2026

    इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो पोस्ट एवं वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार; बीएनएस, पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत की गई कार्यवाई

    June 30, 2026

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, June 30
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अपोलो ने शुरू किया भारत का पहला लंगलाइफ स्क्रीनिंग प्रोग्राम
    Featured

    अपोलो ने शुरू किया भारत का पहला लंगलाइफ स्क्रीनिंग प्रोग्राम

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 2, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241128 WA0006
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नवी मुंबई/स्वराज टुडे: अत्याधुनिक कैंसर देखभाल में अग्रणी, अपोलो कैंसर सेंटर ने फेफड़ों के कैंसर का तुरंत पता लगाने के लिए भारत का पहला लंगलाइफ स्क्रीनिंग कार्यक्रम शुरू किया है। इस अभूतपूर्व पहल का उद्देश्य, फेफड़ों के कैंसर से लड़ना है, जो भारत में सभी कैंसरों का 5.9% है और कैंसर से संबंधित मौतों का 8.1% है। समय रहते पता लगने से बेहतर उपचार एवं उचित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं और इससे बचने की दर में वृद्धि आ जाती है। इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर द्वारा तैयार किए गए ग्लोबोकैन 2020 के कैंसर की घटनाओं और मृत्यु दर के अनुमान से पता चलता है कि फेफड़े के कैंसर, कैंसर से होने वाली मौतों का प्रमुख कारण बना हुआ है, वर्ष 2020 में अनुमानित 1.8 मिलियन मौतें (18%) हुईं।

    लंगलाइफ स्क्रीनिंग प्रोग्राम का लक्ष्य ऐसे व्यक्तियों को लक्षित करना है जिन्हें फेफड़े के कैंसर का सबसे अधिक जोखिम है जैसे कि: 50 से 80 वर्ष की आयु के बीच के व्यक्ति, (ii) अलाक्षणिक (फेफड़ों के कैंसर के कोई संकेत या लक्षण नहीं), (iii) धूम्रपान से संबंधित महत्वपूर्ण वृत्त वाले व्यक्ति और (iv) फेफड़े के कैंसर के पारिवारिक वृत्त वाले व्यक्ति। कम खुराक वाली कंप्यूटेड टोमोग्राफी (LDCT) के माध्यम से प्रारंभिक जांच से शुरुआती पता लगाने में सहायता मिल सकती है और बचने की दर में काफी सुधार हो सकता है। फिर भी लगभग 80% उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों ने अपने स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं के साथ स्क्रीनिंग पर कभी चर्चा नहीं की है।

    डॉ जयलक्ष्मी टी के, सिनियर कंसल्टेंट पल्मोनॉलॉजी,अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने कहा,”अपोलो कैंसर सेंटर के लंग लाइफ स्क्रीनिंग प्रोग्राम की शुरूआत भारत में फेफड़ों के कैंसर में चिंताजनक वृद्धि के निवारण की दिशा में महत्त्वपूर्ण कदम को दर्शाता है। इस व्यापक स्क्रीनिंग प्रोग्राम के साथ हम बीमारी का जल्द से जल्द पता लगने पर फोकस करते हैं, जिसकी वजह से प्रभावशाली इलाज और रिकवरी की संभावनाएं काफी ज़्यादा होती हैं। इस प्रोग्राम में आधुनिकतम लो-डोस सीटी स्कैन्स का उपयगो किया जाता है, जिससे सटीक निदान किया जाता है और मरीज़ की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाती है। हम साथ मिलकर, न केवल कैंसर का इलाज करते हैं बल्कि समय पर इलाज और हर मरीज़ की ज़रूरतों के अनुरूप बनाई गयी व्यापक देखभाल के ज़रिए ज़िन्दगियों में परिवर्तन भी ला रहे हैं।”

    यह भी पढ़ें :  यूट्यूब से सीखे साइबर ठगी के तरीके, लोगों को बैंक लोन का झांसा देकर करता था धोखाधड़ी, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

    डॉ पवनकुमार बिरारिस, कंसल्टेंट पल्मोनॉलॉजी, अपोलो हॉस्पिटल्स नवी मुंबई ने कहा,”आज दुनिया भर में सबसे घातक कैंसर है फेफड़ों का कैंसर, लेकिन इस बीमारी का जल्द से जल्द पता लगने से सर्वाइवल की संभावनाएं बढ़ती हैं। हमारे लंग-लाइफ स्क्रीनिंग प्रोग्राम के ज़रिए, लो-डोस सीटी टेक्नोलॉजी का उपयोग करके, उच्च जोखिम वाले लोगों को जल्द से जल्द पहचानना हमारा लक्ष्य है। इस टेक्नोलॉजी में रेडिएशन एक्सपोजर कम से कम होता है और डायग्नोस्टिक प्रिसिजन बढ़ता है। जो स्मोकिंग करते थे, या पैसिव स्मोकिंग एक्सपोजर है या परिवार में पहले किसी को फेफड़ों का कैंसर हो चूका है, ऐसे लोगों के लिए यह प्रोग्राम प्रभावशाली है। फेफड़ों के कैंसर का पता इलाज करने योग्य चरण पर ही लगने से, हम मरीज़ों को इलाज के बेहतर परिणाम देकर, अधिक स्वस्थ भविष्य के लिए नयी उम्मीद पैदा कर सकते हैं।”

    डॉ राजेश शिंदे , कंसल्टेंट एचपीबी, जीआई एंड थोरेसिक ऑन्कोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी, अपोलो कैंसर सेंटर नवी मुंबई ने बताया,”लंग कैंसर इस साइलेंट खतरा है, ज़्यादातर केसेस में इसका पता तब लगता है जब बीमारी काफी बढ़ चुकी होती है, बीमारी का इलाज प्रभावी हो पाने के लिए बीमारी का जल्द से जल्द पता लगना बहुत ज़रूरी होता है। लंग-लाइफ स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू करके अपोलो कैंसर सेंटर फेफड़ों के कैंसर की देखभाल के प्रति दृष्टिकोण में क्रांति ला रहा है। इस प्रोग्राम में प्रिसिजन डायग्नोस्टिक और मरीज़-केन्द्री देखभाल को साथ मिलाकर बीमारी का जल्द से जल्द पता लगाया जाता है, जिससे मरीज़ों जो ठीक हो पाने की बेहतर संभावना मिलती है। कैंसर के इलाज में उत्कृष्टता की नयी नयी परिभाषा रचने की हमारी प्रतिबद्धता को इस पहल में रेखांकित किया गया है।”

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 20 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    डॉ ज्योति बाजपाई, लीड – मेडिकल एंड प्रिसिजन ऑन्कोलॉजी,अपोलो कैंसर सेंटर नवी मुंबई, ने कहा,”हमने भारत में पहला लंग-लाइफ स्क्रीनिंग प्रोग्राम शुरू किया यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है। यह क्रांतिकारी पहल ऑन्कोलॉजी देखभाल में अपोलो कैंसर सेंटर की लीडरशिप को दर्शाती है। हमारा लक्ष्य ज़िन्दगी बचाने के साथ-साथ लोगों को उनके स्वास्थ्य पर नियंत्रण रख पाने के लिए जानकारी और टूल्स के साथ सक्षम करना है।”

    यह भी पढ़ें: ‘कम से कम 3 बच्चे होने चाहिए, प्रजनन दर 2.1 से नीचे ना जाए’, RSS प्रमुख मोहन भागवत की अपील

    यह भी पढ़ें: यूपी के स्कूल में अपना ही गला दबाकर चीखने लगीं लड़कियां, डर और दहशत से मची अफरा तफरी

    यह भी पढ़ें: बीवी के लिए सोने की चेन खरीदकर करोड़पति बन गया पति, मिल गए 8 करोड़ रुपये, आखिर कैसे बदली किस्मत?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    हत्या के प्रयास प्रकरण में लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस भी बरामद

    June 30, 2026

    इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो पोस्ट एवं वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार; बीएनएस, पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत की गई कार्यवाई

    June 30, 2026

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026

    रायपुर में दानवीर भामाशाह जयंती एवं सम्मान समारोह का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ हुआ सम्पन्न

    June 29, 2026

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,685 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,094 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 2026964 Views
    Don't Miss

    हत्या के प्रयास प्रकरण में लंबे समय से फरार हिस्ट्रीशीटर आरोपी गौरव हेपट गिरफ्तार, कब्जे से अवैध पिस्टल एवं जिंदा कारतूस भी बरामद

    June 30, 2026

    * हत्या के प्रयास, मारपीट, नारकोटिक्स एवं आर्म्स एक्ट सहित एक दर्जन से अधिक अपराध…

    इंस्टाग्राम के माध्यम से अश्लील फोटो पोस्ट एवं वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार; बीएनएस, पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत की गई कार्यवाई

    June 30, 2026

    निष्ठावान रामभक्त श्री चम्पत राय जी के साथ पूरा सनातन समाज मजबूती से खड़ा रहे – अमरजीत सिंह

    June 29, 2026

    सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

    June 29, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.