Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, दी गई 21 तोपों की सलामी, देखें वीडियो…
    Featured

    मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन, दी गई 21 तोपों की सलामी, देखें वीडियो…

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    manoj Kumar amitabh bachchan 2025 04 04df8819e13fed0c01ef182795592687
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुम्बई/स्वराज टुडे:  मनोज कुमार पंचतत्व में विलीन हो गए हैं. बेटे कुणाल गोस्वामी ने उन्हें मुखाग्नि दी. राजकीय सम्मान के उन्हें 21 तोपों की सलामी भी दी गई. मनोज का दाह संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट हुआ. अमिताभ बच्चन, सलीम खान, अनु मलिक, प्रेम चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने मनोज कुमार के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी.

    हिन्दी सिनेमा के मशहूर कलाकार मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया. वह कई दिनों बीमार से चल रहे थे. उनके बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि वह 2-3 हफ्ते से बीमार चल रहे थे. इलाज के लिए उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था. शुक्रवार तड़के 3:30 बजे अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. शनिवार को उनका पवन हंस श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया. मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई. अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, अरबाज खान-सलीम खान, सुभाष घई, राजपाल यादव, अनु मलिक, प्रेम चोपड़ा समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स ने मनोज कुमार को अंतिम विदाई दी. विदाई के दौरान सबकी आंखें नम थी।

    सलीम खान बेटे अरबाज खान के साथ मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. दोनों ने मिलकर दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि दी.

    मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए एक्टर-प्रोड्यूसर जायद खान ने भी दुख जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा,”वह हमारे देश के पहले लीडिंग मेन, सुपरस्टारों में से एक थे. उन्होंने अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ी है; एक इंसान को कैसा होना चाहिए और विपरीत परिस्थितियों में खुद को कैसे पेश आना चाहिए… उनके जैसा स्टार होना भारत की भावना को मूर्त रूप देना है और मुझे लगता है कि उन्होंने यही किया है.”

    यह भी पढ़ें :  Korba: अब कैंसर का उपचार कोरबा में संभव, बालको मेडिकल सेंटर ने मध्य भारत में कैंसर उपचार को बनाया अधिक सुलभ

    मनोज कुमार के दाह संस्कार में राज मुराद, प्रेम चोपड़ा, अनु मलिक समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए हैं. सबने हाथ जोड़कर विनम्र श्रद्धांजलि दी. मनोज कुमार का दाह संस्कार पवन हंस श्मशान घाट में हो रहा है.

    महाराष्ट्र के मंत्री प्रताप सार्णिक ने कहा, “मुझे बहुत दुख है, उनके बेटे कुणाल मेरे मित्र हैं, वे अपनी सेहत से जूझ रहे थे, उनका निधन हो गया, राजकीय सम्मान दिया जाएगा. वे ऐसे कलाकार थे, जो हमेशा ‘भारत’ देखते थे, उनकी एक्टिंग बहुत अच्छी होती थी, चाहे ‘क्रांति’ हो या ‘रोटी, कपड़ा और मकान’, उनमें हमेशा देशभक्ति की भावना रहती थी. मैं महाराष्ट्र सरकार की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि देना चाहता हूं. मैंने ‘क्रांति’ पांच बार देखी थी. वे भारत से प्यार करते थे. ऐसे कलाकार बहुत कम थे.”

    गोस्वामी टावर से शुरू हुई मनोज कुमार की शव यात्रा

    मनोज कुमार को राजकीय सम्मान देने के बाद पुलिस अधिकारी उनके पार्थिव शरीर को लेकर चल श्मशान घाट की ओर लेकर चल पड़े. उनके बेटे कुणाल गोस्वामी और उनके बेटे अर्थी के आगे-आगे चल रहे थे।

    मनोज कुमार को तिरंगे में लपेटा गया

    luapqvmo manoj kumar 625x300 05 April 25

    मनोज कुमार अंतिम संस्कार न्यूज़ लाइव: मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटे गया और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई.

    कुणाल गोस्वामी ने जताया पीएम मोदी का आभार

    मनोज कुमार अंतिम संस्कार न्यूज़ लाइव: मनोज कुमार के निधन पर पीएम मोदी सहित सिनेमा के दिग्गजों द्वारा संवेदना व्यक्त करने पर कुणाल गोस्वामी ने कहा कि मैं पीएम मोदी का आभार जताना चाहता हूं कि उन्होंने अपना प्रेम दिखाया है. मैं पिताजी के प्रति प्यार जताने के लिए सभी का आभार जताना चाहता हूं.

    यह भी पढ़ें :  वृक्षारोपण सराहनीय, लेकिन भविष्य में विद्युत तारों से टकराव की आशंका — समय रहते व्यवस्था की मांग

    प्रेम चोपड़ा ने किया मनोज कुमार को याद

    मनोज कुमार अंतिम संस्कार न्यूज़ लाइव: ‘शहीद’ और ‘क्रांति’ समेत कई फिल्मों में मनोज कुमार संग काम कर चुके प्रेम चोपड़ा कहते हैं, “मनोज कुमार मेरे बहुत करीब थे और मैंने अपना एक प्रिय मित्र खो दिया है. हमने ‘शहीद’ से लेकर ‘क्रांति’ तक साथ काम किया है और हमने हर तरह के पल साझा किए हैं, चाहे वह हंसी-मज़ाक हो या रचनात्मकता. मुझे बहुत गर्व महसूस होता था कि मैं उनके बगल में खड़ा था क्योंकि वह एक सिनेमा के आदमी थे. वह अपनी स्क्रिप्ट और डायलॉग्स खुद लिखते थे और कभी-कभी कैमरा भी चलाते थे.”

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,521 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,391 Views
    Don't Miss

    विधानसभा टिकट के लिए ₹2 लाख और खाते में ₹20 लाख की शर्त लोकतांत्रिक राजनीति के लिए चिंताजनक : धनेश कुमार सिंह अधिवक्ता

    September 23, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट की दावेदारी को लेकर…

    राशिफल 23 सितंबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    September 23, 2026

    संत कबीर नगर में जिला केसरी पहलवान की हत्या, मिर्ची डालकर गिराया; फिर फरसा-भाले से किया हमला

    September 23, 2026

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.