Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत

    July 17, 2026

    माय भारत यूथ वालेंटियर्स 18 जुलाई को आयोजित “रन फॉर ग्रीन मैराथन” में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का देंगे संदेश

    July 17, 2026

    Ayodhya: सड़क पर दौड़ रही थी सोने-चाँदी से भरी स्पोर्ट्स कार ! जब्त खजाना देख पुलिस और GST अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, July 17
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»USA ने कर दिया सबसे बड़ा उलटफेर, सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास
    Featured

    USA ने कर दिया सबसे बड़ा उलटफेर, सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 7, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: पाकिस्तान और यूएसए का मैच दोनों पारी समाप्त होने तक टाई पर खत्म हुआ था. मगर सुपर ओवर में यूएसए ने पाकिस्तान को हराकर इतिहास रच दिया है. सुपर ओवर में मोहम्मद आमिर का लगातार वाइड फेंकना पाकिस्तान की हार का मुख्य कारण रहा.

    वहीं सौरब नेत्रावलकार सुपर ओवर में गेंदबाजी करके यूएसए को जिताने के लिए हीरो बन गए हैं. यूएसए के लिए कप्तान मोनांक पटेल 50 रन और आरोन जोन्स ने 35 रन की पारी खेली. एंड्रीज गौस ने भी 26 गेंद में ताबड़तोड़ अंदाज में 35 रन बनाए. पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन बनाए थे. पाक टीम के कप्तान बाबर आजम ने 44 रन और शादाब खान ने 40 रन की अहम पारियां खेलीं. इस बीच यूएसए की ओर से नोशतुश केंजिगे ने 3 विकेट चटकाते हुए प्रभावित किया. मेजबान यूएसए जब लक्ष्य का पीछा करने उतरा तो कप्तान मोनांक पटेल ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया. अंत में यूएसए की पारी भी 159 रन पर ही समाप्त हुई.

    160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएसए की शुरुआत काफी अच्छी रही क्योंकि कप्तान मोनांक पटेल और स्टीवन टेलर ने टीम को सधी हुई शुरुआत दिलाई. इस बीच छठे ओवर में टेलर 12 रन बनाकर आउट हो गए. खतरनाक पाकिस्तानी पेस अटैक के सामने यूएसए ने पावरप्ले ओवरों में मात्र 1 विकेट खो कर 44 रन बना लिए थे. मोनांक अच्छी लय में दिखे और उनके साथ एंड्रीज गौस ने मिलकर 84 रनों की अहम साझेदारी की. यूएसए ने 10 ओवर में 76 रन बना लिए थे और अभी टीम के हाथ में 9 विकेट बचे हुए थे. दोनों बल्लेबाज शानदार लय में दिख रहे थे और कप्तान मोनांक ने 37 गेंद में फिफ्टी पूरी की. 14वें ओवर में हैरिस रऊफ ने एंड्रीज गौस को 35 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया. इसी के साथ गौस और पटेल की 68 रन की साझेदारी का अंत किया. क्रीज़ पर आरोन जोन्स आए, जिन्होंने कनाडा के खिलाफ शतक लगाया था. मैच यूएसए के पक्ष में आते दिख रहा था, लेकिन 15वें ओवर में मोहम्मद आमिर ने मोनांक पटेल को 50 के स्कोर पर आउट कर दिया.

    यह भी पढ़ें :  Ambikapur: सरगवां सब स्टेशन क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से ग्रामीणों में भारी आक्रोश, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

    आखिरी 5 ओवर में यूएसए को जीत के लिए 45 रन बनाने थे. आलम ये था कि आखिरी 2 ओवर में टीम को 21 रन बनाने थे. 19वें ओवर में मोहम्मद आमिर ने मात्र 6 रन दिए, जिससे काफी हद तक मैच पाकिस्तान की जकड़ में आ गया था. आखिरी ओवर में 15 रन चाहिए थे, लेकिन हैरिस रऊफ 14 रन खा बैठे, जिससे मुकाबला टाई पर समाप्त हुआ. इस कारण सुपर ओवर का सहारा लिया गया.

    सुपर ओवर का लेखा जोखा

    यूएसए की पारी- सुपर ओवर में यूएसए ने पहले बल्लेबाजी की. आरोन जोन्स ने मोहम्मद आमिर की पहली ही गेंद पर चौका लगा दिया, दूसरी गेंद पर 2 रन आए और जोन्स ने तीसरी गेंद पर सिंगल रन लिया. चौथी गेंद आमिर को दोबारा डालनी पड़ी क्योंकि वाइड के साथ-साथ हरमीत सिंह ने सिंगल रन भी लिया. चौथी गेंद पर जोन्स ने एक बार फिर सिंगल लिया. आमिर लय से भटक रहे थे, इसलिए एक और वाइड दे बैठे और इस बार भी दोनों ने एक्स्ट्रा रन भाग लिया. 5वीं गेंद पर डबल रन, लेकिन छठी गेंद से पहले आमिर फिर वाइड दे बैठे, जिस पर यूएसए के बल्लेबाजों ने 2 रन भाग लिए. वहीं आखिरी गेंद पर एक रन बनाने के साथ ही यूएसए के खेमे ने 18 रन बनाए.

    पाकिस्तानी पारी– नेत्रावलकार ने पहली गेंद डॉट की, लेकिन दूसरी गेंद पर इफ्तिखार अहमद ने चौका जड़ दिया. अगली गेंद वाइड रही, लेकिन तीसरी गेंद पर इफ्तिखार कैच आउट हो गए. नेत्रावलकार ने वाइड की, लेकिन उससे अगली गेंद पर लेग बाई का चौका मिला. 5वीं गेंद पर 2 रन आए. आखिरी गेंद पर एक रन आया, जिससे यूएसए ने इस मुकाबले को जीत लिया है.

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    यह भी पढ़ें :  जवाहर नवोदय विद्यालय कोरबा में कक्षा 6वीं प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत

    July 17, 2026

    माय भारत यूथ वालेंटियर्स 18 जुलाई को आयोजित “रन फॉर ग्रीन मैराथन” में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का देंगे संदेश

    July 17, 2026

    Ayodhya: सड़क पर दौड़ रही थी सोने-चाँदी से भरी स्पोर्ट्स कार ! जब्त खजाना देख पुलिस और GST अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें

    July 17, 2026

    राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

    July 17, 2026

    रेलवे भर्ती बोर्ड का बड़ा एलान: 119 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 14 अगस्त

    July 17, 2026

    दिल्ली में बैंक अफसर ही चला रहा था साइबर फ्रॉड गैंग, मास्टरमाइंड सहित 3 गिरफ्तार

    July 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,756 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,439 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,129 Views
    Don't Miss

    श्री सप्तदेव मंदिर में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया भगवान जगन्नाथ जी का उत्सव एवं रथयात्रा का किया गया भव्य स्वागत

    July 17, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा स्थित श्री सप्तदेव मंदिर के श्री श्याम परिसर में निर्मित चारों…

    माय भारत यूथ वालेंटियर्स 18 जुलाई को आयोजित “रन फॉर ग्रीन मैराथन” में जुड़कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित कोरबा का देंगे संदेश

    July 17, 2026

    Ayodhya: सड़क पर दौड़ रही थी सोने-चाँदी से भरी स्पोर्ट्स कार ! जब्त खजाना देख पुलिस और GST अधिकारियों की फटी रह गयी आंखें

    July 17, 2026

    राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन

    July 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.