छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिलान्तर्गत वन मंडल कटघोरा में घूम रहे 53 हाथियों में से अलग होकर 2 दंतैल हाथी केंदई रेंज पहुंच गए हैं। बताया जा रहा हैं की हाथी डंपिंग एरिया के पास मातिन दाई मंदिर सलईगोट मार्ग पर नजर आए। वन विभाग ने मार्ग पर आवाजाही पर रोक लगा दी है।
जानकारी के अनुसार हाथियों का झुंड जटगा, एतमानगर के साथ ही केंदई रेंज में घूम रहा है। इस मार्ग पर पहले भी हाथी पहुंच चुके हैं। वन विभाग ने ग्राम बनखेता, खड़पड़ी, बड़काबहरा, बनिया, रोदे, डंगबोरा और फुलसर में मुनादी कराई है। लोगों को बाइक में रात के समय आवाजाही नहीं करने कहा है। डंपिंग एरिया में कई बार हाथी आवाजाही करने वालों पर हमला कर चुके हैं। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है। वन मंडल कोरबा में 11 हाथी करतला रेंज में घूम रहे हैं।
धान खरीदी केंद्र चचिया में दिखा हाथी

कोरबा जिले के चचिया धान खरीदी केंद्र में हाथी की आमद से डर और दहशत का माहौल व्याप्त हैं। हाथी के आने की खबर सुन धान खरीदी केंद्र के कर्मचारी दहशत में दिखे। उपस्थित कर्मचारीयो द्वारा हाथी को खदेड़ कर धान बचाने का प्रयास किया गया।
हाथी के आक्रामक हो जाने से किसी बड़ी घटना के घटित होने से इंकार नहीं किया जा सकता था, ये पहली बार नहीं है की यहां हाथी आए है, यहां हाथी कभी भी पहुंच जाते है, और केन्द्र में घुसकर धान खा के चले जाते है, इस मामले में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें: बिजली बिल का बकाया पहुंचा 433 करोड़ के पार, बकायादारों से वसूली के लिए एक्शन मोड में विद्युत वितरण विभाग
यह भी पढ़ें: डॉक्टर की लापरवाही से एक साथ बुझे घर के दो चिराग, पल भर में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

Editor in Chief






