
छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा है कि श्रमिकों के बच्चे को भी अन्य वर्गाें के बच्चों की तरह आगे बढ़ने का अवसर मिले। इस दिशा में श्रम विभाग द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।
प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा सफलता अर्जित करने वाले श्रमिक परिवार के बच्चों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि विष्णुदेव की सरकार में अब मजदूर का बच्चा अब मजदूर नहीं रहेगा। श्रम मंत्री श्री देवांगन ने कहा है कि कक्षा 12वीं में तीन छात्राओं ने सर्वाेच्च अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर टॉप-10 में जगह बनाई है।
इसी तरह कक्षा 10वीं में 25 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा पास की है। उन्हें श्रम विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों दो-दो लाख रूपए के प्रोत्साहन राशि जल्द प्रदान की जाएगी।

Editor in Chief