छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे:19 अक्टूबर रविवार को सायं 4:30 बजे सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी कोरबा में , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मूलतः स्वयंसेवक,पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता स्वर्गीय श्रद्धेय बनवारी लाल अग्रवाल जी के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संघ से प्रेरित सभी विविध संगठनों के बंधु सैंकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर अपने-अपने संगठन की ओर से विचार व्यक्त किये एवं श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, लखनलाल देवांगन जी, कोरबा नगर की प्रथम नागरिक महापौर श्रीमती संजू राजपूत, गौमुखी सेवा धाम के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल,भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, शिशु मंदिर (विद्या भारती) के व्यवस्थापक जोगेश लांबा, भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जायसवाल, हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष आशीष सिंह, संस्कार भारती के जिलाध्यक्ष रामेश्वरधर दीवान, सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ विशाल उपाध्याय, अशोक तिवारी, सत्येन्द्र दुबे एवं किशोर बुटोलिया ने उनके संस्मरण को साझा करते हुए उनके विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेकर कार्य करने का आग्रह किया और अपने -अपने संगठन की ओर से श्रद्धासुमन अर्पित किए।

Editor in Chief





