महेंद्रगढ़ की भाजपा जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, सामने आई ये वजह

- Advertisement -

महेंद्रगढ़/स्वराज टुडे: खबर भाजपा से जुड़ी है, जहाँ जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान माया सैनी के रूप में की गई है। पुलिस ने परिजनों से उनकी पहचान कराई है।

पूरा मामला हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से जुड़ा हहै। जहां माया सैनी भाजपा के महिला मोर्चा के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रही थी। बुधवार को उन्होंने बुधवार को राजस्थान के डाबला थाना क्षेत्र में ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। राजस्थान रेलवे पुलिस ने आसपास के पुलिस थानों में उनकी फोटो प्रेषित कर पहचान का प्रयास किया।वहीं, बृहस्पतिवार को मृतका की पहचान हो गई।

पुलिस ने बताया कि मृतका नारनौल के नजदीकी गांव निवाजनगर की रहने वाली है। गांव की पूर्व सरपंच रह चुकी हैं और वर्तमान में भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष थीं। मृतका की आत्महत्या के पीछे घरेलू कलह को माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस की जांच में पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

सोशल मीडिया की ली मदद

बुधवार को निजामपुर पुलिस थाने के प्रभारी ने सोशल मीडिया पर माया सैनी की घटनास्थल की फोटो के साथ सूचना प्रसारित की थी। उन्होंने बताया था कि किसी महिला ने राजस्थान के थाना डाबला क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या की है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।

इस महिला की उम्र करीब 30-35 साल है। उसने इलायची रंग का बूटेदार कुर्ता एवं सादा सलवार पहन रखा है। कानों में रेडीमेड झूमके और दाहिने हाथ की उंगली में रेडीमेड अंगूठी पहनी हुई है तथा पिंक कलर की स्लीपर चप्पल पास में मिली है। उसका शव नीम का थाना सरकारी अस्पताल में रखा गया।

यह भी पढ़ें :  शिक्षकों को ‘आवारा कुत्तों’ की गिनती का जिम्मा! क्या सरकार इसी तरह शिक्षा और सम्मान की रक्षा करेगी? रोटरी क्लब अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने जताया गहरा खेद

आज परिजनों ने की पहचान

इसके बाद बृहस्पतिवार को उसके स्वजन ने पहचान कर ली और उसे लेने के लिए रवाना हो गए। देर शाम तक गांव में शव नहीं पहुंचा था।

मृतका के दो बेटे और एक बेटी है। उसका पति नारनौल में चाय की दुकान चलाता है। प्राथमिक जांच में पता चला कि मृतका ने घरेलू कलह की वजह से आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: पहचान छिपाकर किराये से रह रहे थे दो नक्सली, घर पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश, अधिकारी के यहां काम करता था युवक

यह भी पढ़ें: बिहार में अब वकीलों को हर महीने 5000 रुपये मिलेंगे, ‘नीतीश सरकार’ का एक और बड़ा ऐलान

यह भी पढ़ें: मदरसे के शौचालय में बंद मिलीं 40 नाबालिग लड़कियां, जब SDM ने मारा छापा तो खुली पोल

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -