Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर को लिखा पत्र
    Featured

    प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर को लिखा पत्र

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    images 187
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कोरबा नगर निगम क्षेत्र के हितग्राहियों को आ रही व्यावहारिक समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधि जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि योजना के क्रियान्वयन में आ रही प्रशासनिक एवं व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण अनेक जरूरतमंद परिवार अनावश्यक रूप से परेशान हो रहे हैं।

    अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि कई ऐसे हितग्राही हैं जिनके पास पहले से कच्चा मकान या झोपड़ी बनी हुई है तथा उसी भूमि पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध है। इसके बावजूद नगर निगम के कुछ अधिकारियों द्वारा यह शर्त रखी जा रही है कि पहले मौजूदा मकान को पूरी तरह ध्वस्त किया जाए, तभी योजना का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था पूरी तरह अव्यावहारिक है, क्योंकि अनेक परिवारों में माता-पिता, उनके पुत्र और उनके परिवार एक ही परिसर में रहते हैं। यदि निर्माण से पहले ही मकान तोड़ दिया जाएगा तो परिवारों के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो जाएगी। उन्होंने मांग की है कि ऐसे मामलों में हितग्राहियों को पुराने कच्चे मकान को तत्काल तोड़े बिना उपलब्ध भूमि पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण की अनुमति दी जाए।

    जयसिंह अग्रवाल ने यह भी बताया कि जिन हितग्राहियों के आवास स्वीकृत हो चुके हैं और जिन्होंने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, उन्हें योजना की किश्तें समय पर नहीं मिल पा रही हैं। योजना की राशि चरणबद्ध तरीके से जारी होने के कारण किश्तों में हो रही देरी से कई आवासों का निर्माण अधूरा रह गया है और अनेक निर्माण कार्य धनराशि के अभाव में रुक गए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि हितग्राहियों को योजना की राशि समय पर उपलब्ध कराई जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।
    उन्होंने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कोरबा क्षेत्र के वर्तमान विधायक एवं राज्य सरकार के मंत्री द्वारा यह सार्वजनिक घोषणा की गई थी कि कोई भी परिवार झुग्गी-झोपड़ी में रहने के लिए मजबूर नहीं रहेगा और सभी वंचित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया जाएगा। ऐसे में यह आवश्यक है कि इस घोषणा के अनुरूप अधिक से अधिक परिवारों को योजना से जोड़ा जाए।
    जयसिंह अग्रवाल ने यह भी स्मरण कराया कि उनके कार्यकाल में कोरबा क्षेत्र में लंबे समय से शासकीय भूमि पर निवास कर रहे लगभग 10 हजार से अधिक निम्न आय वर्ग के परिवारों को पट्टे वितरित किए गए थे, जिनके आधार पर ही उनको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल रहा है। इसके बावजूद अभी भी अनेक परिवार ऐसे हैं जो विभिन्न कारणों से योजना के दायरे में नहीं आ पाए हैं और आवास के लाभ से वंचित हैं। उन्होंने मांग की है कि ऐसे सभी वंचित परिवारों को चिन्हित कर उन्हें भी योजना में शामिल किया जाए।
    उन्होंने जिला प्रशासन से अपेक्षा व्यक्त की है कि इस महत्वपूर्ण विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए जाएं, ताकि गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को राहत मिल सके और प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ वास्तविक लोगों तक पहुंच सके।

    यह भी पढ़ें :  कांवड़​​ ला​​ रही​​ गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बेटों को दिया जन्म, पुलिस ने 'गणेश' और 'कार्तिकेय' के रूप में किया नामकरण !

    यह भी पढ़ें: बकाया कर राशि जमा न करने पर नगर निगम के 03 बड़े बकायादारो की प्राॅपटी को किया गया सील

    यह भी पढ़ें: गैस खत्म होने वाली है? फोन पर बुक नहीं हो रहा सिलेंडर, तो ये तरीके मिनटों में कर देंगे बुकिंग

    यह भी पढ़ें: Khargone: वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लेकर विवाद, पिता ने ‘लव जिहाद’ का लगाया आरोप, सीएम मोहन यादव से लगाई मदद की गुहार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 2026

    राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,834 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,479 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,172 Views
    Don't Miss

    Korba: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को

    August 11, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण…

    कोबरा ने डसा तो गुस्साए शख्स ने नागराज को दांतों से काटकर मार डाला, उसके बाद जो हुआ…

    August 11, 2026

    New Delhi: IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, पीड़ित मेडिकल छात्रा ने पुलिस को बताई आपबीती

    August 11, 2026

    लोगों को एक दूसरे से लड़ाना ही कल्चरल मार्क्सवाद का बुनियादी सिद्धांत: कैलाश चंद्र; अग्रसेन कन्या महाविद्यालय में व्याख्यान, चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 11, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.