छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा सतनामी कल्याण समिति जिला कोरबा पंजीयन क्रमांक 2730 का चुनाव दिनांक 14.09.2025 को सतनाम प्रांगण. टी.पी. नगर कोरबा में मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री आर.पी. खाण्डे जी के नेतृत्व में विधिवत निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कोरबा सतनामी कल्याण समिति जिला कोरबा पंजीयन क्रमांक 2730 कराया गया जिसमें नव निर्वाचित पदाधिकारी अध्यक्ष श्री नारायण लाल करें उपाध्याक्ष श्रीमती सुनीता देवी पाटले, सचिव श्री आर.डी. भारद्वाज, कोषाध्यक्ष श्री मनोद मनहर, कार्यकारिणी सदस्य श्री सचिव करें. श्री त्रिवेन्द्र आदिले. श्री वरुण घृतलहरे चुनाव जीत कर आये हैं।

उनका शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 21.10.2025 दिन मंगलवार, समय शाम 4:00 बजे मुख्य अतिथि मा. लखन लाल देवांगन जी. मंत्री वाणिज्य उद्योग श्रम विभाग एवं आबकारी (छ.ग. शासन), अध्यक्षता मा. एल. एल. कोशले जी. प्रदेश अध्यक्ष प्रगतिशील छ.ग. सतनामी समाज, अति विशिष्ट अतिथि विधायक कटघोरा क्षेत्र, मा. श्रीमती संजू देवी राजपूत जी, महापौर नगर पालिक निगम कोरबा, मा. नूतन सिंह ठाकुर जी. समापाराजपूत जी, महाका निगम कोरबा, मा. फूलसिंह राठिया जी, विधायक रामपुर क्षेत्र, मा. एरा.के. बंजारा जी, कार्यपालक निर्देशक, (सी. जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष – सिष्टा एवं कोरबा सतनामी कल्याण समिति, जिला-कोरबा की एस.पी.जी.सी.एल.) छ.ग.राजय विद्युत उत्पादन कंपनी मर्यादित, श्री आर.पी. खाण्डे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मा. यू.आर. महिलांगे जी, निवर्तमान अध्यक्ष, कोरबा सतनामी कल्याण समिति, श्रीमती प्रेमलता बंजारे, पार्षद वार्ड क्र. 15 आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान सतनामी समाज के प्रांगण में डोम का भूमि पूजन, मा. श्री लखन लाल देवांगन जी, मंत्री वाणिज्य, उद्योग, श्रम विभाग एवं आबकारी (छ.ग. शासन), के कर कमलों से सम्पन्न कराया जावेगा साथ ही पूर्व पदाधिकारी का विधिवत विदाई समारोह भी किया जावेगा। राज महंत श्री संत दास दीवाकर के चौका मण्डली द्वारा चौका आरती व पूजा कार्यक्रम दोपहर 1:00 बजे से 4:00 बजे के मध्य सम्पन्न कराया जावेगा। तदउपरांत समय शाम 7.00 बजे प्रीति भोज का आयोजन भी किया गया है।
यह भी पढ़ें: अब कोई गरीब पैसे के कारण जेल में बंद नहीं रहेगा… दिवाली से पहले सुप्रीम कोर्ट ने लिया ऐतिहासिक फैसला
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा चुनाव: मतदान से पहले ही ‘BJP-मुक्त’ हुआ यह बड़ा ज़िला ! जानिए क्या है पूरा माजरा

Editor in Chief





