सदाबहार अभिनेता धर्मेंद्र की फिल्म ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीन संपन्न! स्क्रीन पर जहां भी धर्मेंद्र नजर आए…, आंखों में आँसू लाए….!

- Advertisement -

मुम्बई/स्वराज टुडे: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। ‘इक्कीस’ भारतीय सेना के जांबाज अफसर सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के असाधारण जीवन पर आधारित एक बायोग्राफिकल वॉर ड्रामा है। यह फिल्म उस भारतीय वीर सैनिक की कहानी कहती है, जिन्हें 1971 के भारत-पाक युद्ध में अद्भुत साहस दिखाने के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

IMG 20251231 WA0003

खास बात यह है कि अरुण खेत्रपाल भारत के सबसे कम उम्र के परमवीर चक्र विजेता थे। इस फिल्म के रिलीज के पूर्व ‘इक्कीस’ का स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन अंधेरी (पूर्व) स्थित पी वी आर आइकन में स्व धर्मेंद्र के पुत्र सनी देओल और बॉबी देओल के द्वारा संयुक्तरूप से किया गया। इस फिल्म के स्पेशल स्क्रीनिंग के क्रम में मैने देखा जब जब धर्मेंद्र स्क्रीन पर नजर आए……., आंखों में आँसू लाए…!, धर्मेंद्र के सभी फैंस को ये फिल्म अवश्य देखनी चाहिए। धर्मेन्द्र ने ये साबित कर दिया कि धर्मेंद्र….धर्मेंद्र हैं। फिल्म के अन्य शेष कलाकारों का अभिनय सामान्य स्तर का लगा।

IMG 20251231 WA0004

IMG 20251230 WA0008

इस फिल्म में महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं और अभिनेता अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया ने भी इस फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है। स्क्रीन पर उनको देखकर साफ जाहिर होता है कि भविष्य के लिए दोनों को काफी मेहनत करनी होगी। इसमें कोई शक नहीं है कि दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र का अभिनय, सिनेप्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब साबित होगा। देओल परिवार ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए ‘इक्कीस’ की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया किया, जहां रेखा भी पहुंचीं। वहीं बॉलीवुड के कई नामचीन शख्सियतों के अलावा सलमान खान भी फिल्म की स्क्रीनिंग पर नजर आए।

यह भी पढ़ें :  SDM ने अपने अधीनस्थों के साथ मिलकर बुजुर्ग को पीट पीटकर मार डाला, पुलिस ने आरोपी SDM समेत 4 को हिरासत में लिया, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें: पति ने शोरूम के सामने इलेक्ट्रिक ऑटो में पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, रोती-बिलखती पत्नी की आवाज चीर देगी कलेजा

यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: रेलवे ने बदला 107 ट्रेनों का समय, 1 जनवरी से लागू होगी नई समयसारिणी, देखें लिस्ट

यह भी पढ़ें: पति से कहकर बाइक रुकवाई, फिर नहर में कूद गई पत्नी, पीछे से पति ने भी लगा दी छलाँग

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -