Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»शख्स ने अनिरुद्धाचार्य से कहा – “महाराज जी, मेरी शादी नहीं हो रही”…फिर यही वीडियो बन गयी खौफनाक वारदात की वजह, अगर मान लेता अनिरुद्धाचार्य की बात तो बच जाती जान
    Featured

    शख्स ने अनिरुद्धाचार्य से कहा – “महाराज जी, मेरी शादी नहीं हो रही”…फिर यही वीडियो बन गयी खौफनाक वारदात की वजह, अगर मान लेता अनिरुद्धाचार्य की बात तो बच जाती जान

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 4, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    29 06 2025 mp indra kumar murder case 23970534
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जबलपुर-सोहरा/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंद्रकुमार तिवारी की कहानी का इस तरह दुःखद अंत होगा ये किसी ने सोचा नहीं था।  अनिरुद्धाचार्य के कार्यक्रम में शादी की इच्छा जताने के बाद उन्हें खुशी नामक महिला से रिश्ता आया। गोरखपुर में धूमधाम से शादी हुई पर अगले ही दिन खुशी और उसके पति कौशल ने मिलकर इंद्रकुमार की हत्या कर दी। उनका मकसद इंद्रकुमार के पैसे और गहने लूटना था। पुलिस ने खुशी और कौशल को गिरफ्तार कर लिया है।

    अनिरुद्धाचार्य की कथा में इंद्रकुमार ने सुनाई थी अपनी आपबीती, आप भी देखें वीडियो…

    https://www.facebook.com/share/r/16rAL8tPVq/

    शादीशुदा दंपति ने इंद्रकुमार को दिया शादी का झांसा

    मशहूर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने 3-10 मई तक प्रश्नोत्तर कार्यक्रम रखा था। इस कार्यक्रम में एक शख्स का वीडियो धड़ल्ले से वायरल होने लगा। 45 वर्षीय इस शख्स का नाम इंद्रकुमार तिवारी था। इंद्रकुमार का सवाल था कि “मेरे पास 18 एकड़ जमीन है, फिर भी मेरी शादी नहीं हो रही है।”। इसके कुछ दिन बाद ही इंद्रकुमार के पास एक फोन आया।

    17 मई को इंद्रकुमार के पास कौशल गौर नाम के एक शख्स ने फोन किया था। उसने इंद्र से कहा, “मैंने अनिरुद्धाचार्य की कथा में आपका वीडियो देखा है। मुझे पता चला कि आप शादी करना चाहते हैं। मैं अपनी बहन खुशी की शादी आपसे करवाना चाहता हूं।”

    इंद्रकुमार के लिए आया रिश्ता

    कौशल के कहने पर इंद्रकुमार ने खुशी से बात की। कई दिनों तक खुशी और इंद्रकुमार की बात होती रही, जिसके बाद रिश्ता पक्का हो गया। 26 मई को कौशल शादी का शगुन लेकर मध्य प्रदेश के सोहरा स्थित इंद्रकुमार के गांव पहुंच गया। 5 जून को शादी की तारीख तय हुई। इंद्रकुमार ने कौशल को 1100 रुपए दिए। हालांकि, कौशल की शर्त थी कि शादी गोरखपुर से होगी।

    यह भी पढ़ें :  भारत मुक्ति मोर्चा की मांग: अनुपम वस्त्रालय मामले में कौशल केडीया और रविन्द्र तिवारी की गिरफ्तारी व छत्तीसगढ़ बंद की चेतावनी 

    शादी के बाद हत्या

    इंद्रकुमार ने गांव के सुनार से ढेर सारे जेवर बनवाए, पैसे लिए और अपने खानदानी जेवर लेकर शादी के लिए गोरखपुर पहुंच गए। गोरखपुर के एक होटल में इंद्रकुमार और खुशी की शादी हुई, जिसकी तस्वीरें इंद्रकुमार ने गांव के लोगों को भेजीं। हालांकि, कहानी में ट्विस्ट तब आया जब इंद्रकुमार ने शादी के अगले दिन खुशी से गांव चलने के लिए कहा। खुशी और कौशल सोहरा जाने से आनाकानी करने लगे। तभी इंद्रकुमार को उनकी साजिश की भनक लग गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

    पति-पत्नी निकले कौशल और खुशी

    दरअसल खुशी का असली नाम शाहिदा था और वो पहले से शादीशुदा थी। कौशल गौर, खुशी उर्फ शाहिदा का भाई नहीं बल्कि पति था। कौशल से शादी करने के लिए शाहिदा ने अपना धर्म बदला था और फिर खुशी नाम रख लिया था। अब सवाल यह है कि जब खुशी और कौशल शादीशुदा थे, तो उन्होंने इंद्रकुमार से झूठी शादी का नाटक क्यों रचा?

    ग्रामीणों ने पुलिस को दिया सबूत

    शादी के अगले दिन से इंद्रकुमार ने गांव के किसी व्यक्ति से बात नहीं की और उसका फोन भी बंद आने लगा। गांव के लोगों ने मझौली पुलिस को इसकी जानकारी दी। ग्रामीण पुलिस वालों के साथ गोरखपुर इंद्रकुमार की खोज में पहुंचे तो उन्हें पता चला कि पुलिस किसी लावारिस लाश की शिनाख्त कर रही है, जो कोई और नहीं बल्कि इंद्रकुमार की थी। ग्रामीणों ने गोरखपुर पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही इंद्रकुमार की शादी हुई थी। उन्होंने पुलिस को इंद्रकुमार और खुशी की शादी की तस्वीरें भी दिखाईं।

    यह भी पढ़ें :  सेवा के रंग में रंगा साडा कन्या शाला का मंच, गोपाल मोदी ने बच्चों की प्रतिभा को दिया सम्मान

    क्यों रची हत्या की साजिश?

    शादी की तस्वीर के आधार पर पुलिस खुशी तक पहुंची। जब सच सामने आया तो सभी के होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार, खुशी और कौशल ने अनिरुद्धाचार्य की सभा में इंद्रकुमार का वीडियो देखा और किसी तरह उसका फोन नंबर ढूंढ निकाला। इसके बाद उन्होंने इंद्रकुमार से झूठी शादी का ढोंग रचा, मगर उनका असली मकसद पैसे और गहने लेकर भागना था।

    क्या था खुशी और कौशल का प्लान?

    शादी के बाद इंद्रकुमार को उनकी इस साजिश का पता चल गया। इंद्रकुमार ने जब अपने पैसे और गहने वापस मांगे तो दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को सूनसान जगह पर फेंक दिया। उनका प्लान था कि इंद्रकुमार का शव सड़ जाएगा और कोई उसे पहचान नहीं पाएगा। मगर पुलिस की पड़ताल ने दोनों की साजिश पर पानी फेर दिया। पुलिस ने खुशी और कौशल को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें: किसानों के लिए वरदान बना पीएम किसान ट्रैक्टर योजना, 50% तक की सब्सिडी पर किसान आज ही ले आएं अपना ट्रैक्टर

    यह भी पढ़ें: जानें कब से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा, प्रशासन की क्या है तैयारी ? कौन सा मार्ग भारी वाहनों के लिए होगा प्रतिबंधित ? पढ़िए पूरी खबर

    यह भी पढ़ें: प्रतापगढ़ के इस फैक्‍ट्री में बनते थे विदेशी ऑटोमैटिक हथियार, कई हथियार और हजारों कारतूस जब्त

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.