Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिली कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी, मिला आत्मीय स्वागत और मार्गदर्शन
    Featured

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिली कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी, मिला आत्मीय स्वागत और मार्गदर्शन

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260623 WA0008 1
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    0 शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुख्य अतिथि का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार, जल्द तय होगी तिथि।

    0 रायपुर और बिलासपुर प्रेस क्लब ने किया स्वागत; प्रदेश स्तरीय भव्य पत्रकार आयोजन की बनी रूपरेखा।

    रायपुर-कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सोमवार 22 जून को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री नौशाद खान के नेतृत्व में हुई इस गरिमामय भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का अत्यंत आत्मीयता से स्वागत किया तथा नई टीम को सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    IMG 20260623 WA0009

    मुलाकात के दौरान कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को कोरबा प्रेस क्लब के आगामी शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस स्नेहपूर्ण आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही इस कार्यक्रम के लिए तिथि निर्धारित करेंगे।

    इस दौरान कोरबा प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष श्री नौशाद खान, पूर्व अध्यक्ष श्री राकेश श्रीवास्तव, संरक्षक श्री कमलेश यादव, सचिव श्री दिनेश राज, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार शाह, कोषाध्यक्ष श्री दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य द्वय श्री आकाश शर्मा एवं श्री राजेश कुमार मिश्रा (मिट्टू) उपस्थित थे। इस महत्वपूर्ण और आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार श्री कृष्णा दास विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनका इस भेंट को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा।

    IMG 20260623 WA0010

    सकारात्मकता के साथ एकजुट होकर करें कार्य : मुख्यमंत्री

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रेस क्लब की नई टीम से विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा:
    सभी साथी एकजुट होकर सकारात्मकता के साथ कार्य करें और कोरबा में प्रेस क्लब को एक मजबूत व नई पहचान दिलाएं। पत्रकारिता के क्षेत्र में समाजहित और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हुए बेहतर कार्य करें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरी कार्यकारिणी को भरोसा दिलाया कि कोरबा के पत्रकारों के कल्याण और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार तथा उनका व्यक्तिगत सहयोग सदैव बना रहेगा। मुख्यमंत्री से मिले इस सकारात्मक आश्वासन के बाद कोरबा जिले के पत्रकार साथियों में हर्ष की लहर है।

    IMG 20260623 WA0008

    रायपुर और बिलासपुर प्रेस क्लब ने किया सम्मान; प्रदेश स्तरीय आयोजन पर चर्चा

    राजधानी प्रवास के दौरान कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की मुलाकात रायपुर प्रेस क्लब और बिलासपुर प्रेस क्लब की टीमों से भी हुई। बिलासपुर के प्रेस क्लब में अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा व उनकी टीम ने स्वागत सम्मान किया। वहीं रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी समेत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने कोरबा की नवीन कार्यकारिणी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह गमझा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के हितों, उनकी सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। तीनों प्रेस क्लबों ने पत्रकारों के व्यापक हित में एक मंच पर आकर एकजुटता के साथ कार्य करने का दृढ़ भरोसा दिया।
    साथ ही आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को एक सूत्र में पिरोने और पत्रकारिता के स्तर को और ऊंचा उठाने के उद्देश्य से एक भव्य प्रदेश स्तरीय आयोजन को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई, जिसकी रूपरेखा जल्द ही तैयार की जाएगी।

    यह भी पढ़ें :  Korba: गांधी जयंती पर सतरेंगा पर्यटन स्थल में स्वच्छता अभियान, पौधे भी रोपे गए

    यह भी पढ़ें: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुर्ग में हुआ भव्य जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    यह भी पढ़ें: ‘जब अतीक को नहीं छोड़ा तो ये कौन सी खेत की मूली’, नाबालिग लड़की का घर से अपहरण कर रेप के आरोपी मुशर्रफ को पुलिस ने मारी गोली, देखें वीडियो…

    यह भी पढ़ें: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा का विशेष आयोजन: कोरबा के आशीर्वाद पॉइंट में गोपाल मोदी जी की अगुवाई में हुआ भव्य योग शिविर

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026

    Korba: पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय अंतर्गत विभिन्न कोर्स में प्रवेश हेतु 13 अक्टूबर तक कर सकते है आवेदन

    October 7, 2026

    Dehradun: मात्र 600 रु के लिए ट्रिपल मर्डर ! पढ़िए दिल दहला देने वाली वारदात की इनसाइड स्टोरी

    October 7, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,991 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,536 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,404 Views
    Don't Miss

    स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    October 8, 2026

    छत्तीसगढ़ सक्ती/स्वराज टुडे: एकता नगर (गुजरात)। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के भव्य परिसर में आयोजित चार…

    Breaking: दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, 75 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, बॉलीवुड में शोक की लहर

    October 8, 2026

    Bilaspur: अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला रहस्यमय ढंग से लापता, चार दिन बाद भी नहीं मिला कोई सुराग

    October 7, 2026

    पुलिस थाना कोटा की अवैध महुआ शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई,133 लीटर कच्ची शराब व मोटरसाइकिल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

    October 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.