Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, October 13
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»एक और नीले ड्रम में मिली लाश….लेकिन इस बार मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्ती, आज का सबसे बड़ा सवाल…क्या अपराध के तरीकों से प्रेरित हो रहे अपराधी ?
    Featured

    एक और नीले ड्रम में मिली लाश….लेकिन इस बार मृतक की नहीं हो सकी शिनाख्ती, आज का सबसे बड़ा सवाल…क्या अपराध के तरीकों से प्रेरित हो रहे अपराधी ?

    Deepak SahuBy Deepak SahuJune 28, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n67024641317510708376333a7d3c6aaa23fb0b1b65f6a9d9556dd8dc32660f74e7a43aac0be6e918156c01
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    लुधियाना/स्वराज टुडे: पंजाब के लुधियाना जिले का शेरपुर इलाका उस समय चर्चा में आया जब नीले रंग के ड्रम में शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। जिस तरह से शव को प्लास्टिक के बैग में लपेटकर ड्रम में रखा गया था, उससे साफ पता चलता है कि इस हत्या को सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।

    फिर ताजा हो गयी मेरठ के सौरभ हत्याकांड की याद 

    इस घटना ने मेरठ में हुई खौफनाक वारदात की याद दिला दी, जिसमें पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी और उसके शव को नीले रंग के ड्रम में डालकर सीमेंट के घोल में जमा दिया। लेकिन इस बार कहानी थोड़ी अलग है क्योंकि शव की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।

    ऐसे हुआ नीले ड्रम में शव का खुलासा

    शव का खुलासा तब हुआ जब शेरपुर इलाके में स्थानीय लोगों को एक खाली जमीन से दुर्गंध आने लगी, जिससे वे चिंतित हो गए और उन्होंने आसपास तलाश की तो वहां एक नीले रंग का प्लास्टिक का ड्रम दिखाई दिया। जिसे देखकर लोग दंग रह गए। शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया। कुछ ही देर में पुलिस वहां पहुंच गई और जब पुलिस ने ड्रम खोला तो सभी के होश उड़ गए। क्योंकि ड्रम के अंदर प्लास्टिक के बैग में रखा शव था। शव किसी इंसान का था। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि मृतक के पैर और गर्दन रस्सियों से बंधे हुए थे, जो किसी हिंसक वारदात की ओर इशारा कर रहे थे।

    मृतक के प्रवासी मजदूर होने की आशंका

    घटनास्थल पर मौजूद थाना डिवीजन नंबर 6 की एसएचओ कुलवंत कौर के अनुसार मृतक प्रवासी मजदूर लग रहा है, जिसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। शव की हालत काफी खराब है और शरीर पर चोटों के निशान भी मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या दो-तीन दिन पहले की गई होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    यह भी पढ़ें :  संत प्रेमानंद महाराज को फेमस करने विराट कोहली को 5 करोड़ देकर बुलाया गया, फलाहारी महाराज के दावे से मचा हड़कंप

    नीले ड्रम के खरीददार की तलाश में जुटी पुलिस

    इस सनसनीखेज मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। जांच में पता चला है कि ड्रम बिल्कुल नया था, जिससे शक जताया जा रहा है कि इसे हाल ही में खरीदा गया है। पुलिस ने लुधियाना की सभी 42 ड्रम निर्माता कंपनियों की सूची तैयार की है, जहां से ऐसा ड्रम खरीदा जा सकता है। इन कंपनियों से पूछताछ की जा रही है कि हाल ही में ऐसा ड्रम किन लोगों को बेचा गया है।

    मृतक की शिनाख्ती बन गई है बड़ी चुनौती

    पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पांच किलोमीटर के दायरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। शहर के सर्विलांस कैमरों, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगे कैमरों की मदद से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तलाश की जा रही है। कुछ वाहनों के नंबर भी चिह्नित किए गए हैं जो घटनास्थल के आसपास देखे गए थे। अभी तक की जांच में पुलिस को कई सुराग मिले हैं, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, जो जांच में बड़ी बाधा बन रही है। पहचान न होने के कारण पुलिस को किसी संभावित रिश्तेदार या गुमशुदगी की रिपोर्ट से कोई मदद नहीं मिल पाई है।

    ऐसे में अब सवाल उठता है कि अगर वह प्रवासी मजदूर था, तो किसके साथ रहता था? उसे कौन जानता है? और उसकी इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की गई? कुल मिलाकर यह मामला सिर्फ हत्या नहीं, बल्कि मर्डर मिस्ट्री बन गया है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान, हाथ-पैर बंधे होना और गले में बंधी रस्सी- ये सब इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यह घटना एक सुनियोजित हत्या है। जिसे एक सोची-समझी साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि यह मामला मानव तस्करी, आपसी रंजिश या अवैध संबंधों से जुड़ा है?

    यह भी पढ़ें :  सहायक शिक्षक लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को

    नीले ड्रम और शव की गुत्थी सुलझाने के लिए लुधियाना पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है, लेकिन जब तक मृतक की पहचान नहीं हो जाती, तब तक यह मामला अधूरा ही रहेगा। नीले ड्रम में बंद इस अज्ञात शव के पीछे की सच्चाई क्या है, यह सवाल अब पूरे शहर को परेशान कर रहा है।

    क्या अपराध के तरीकों से प्रेरित हो रहे अपराधी ?

    दिल्ली की निर्भया कांड को लोग भूले नहीं होंगे । इसमें दरिंदों ने निर्भया के साथ जो सुलूक किया था उसे सुनकर सबकी रूह कांप गयी थी । इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था । लिहाजा आनन फानन में महिला सम्बन्धी अपराधों के लिए सख्त कानून बनाये गए । यहां तक कि दुष्कर्म के बाद हत्या जैसे जघन्य अपराधों के लिए फांसी का भी प्रावधान किया गया । लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या सख्त कानून बना दिए जाने के बावजूद इस तरह की घटनाओं में कमी आई ? इसका जवाब है बिल्कुल नहीं । बल्कि निर्भया कांड जैसी वारदातें और बढ़ गयी ।

    अब दूसरी घटना मेरठ के सौरभ हत्याकांड को ले लीजिए । समाचार की सुर्खियों में नीला ड्रम खूब छाया रहा । अब लुधियाना की घटना से साफ पता चलता है कि अपराधियों ने मेरठ के सौरभ हत्याकांड से प्रेरित होकर इस वारदात को अंजाम दिया है ।

    इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने भी लोगों में इतनी दहशत भर दी है कि हनीमून के नाम से ही लोग कांपने लगे हैं । इसमें शातिर सोनम रघुवंशी ने वारदात का ऐसा साजिश रचा था कि अगर राजा की बॉडी नहीं मिलती तो ये हमेशा हमेशा के लिए रहस्य बनकर रह जाता । यह कहना गलत नहीं होगा कि ऐसे खौफनाक तरीकों से अपराधी किस्म के लोग प्रेरित ही हो रहे हैं ।अब कोई नवविवाहित पति या पत्नी अपने पार्टनर को किसी गहरी खाई में फेंकने की साजिश रचे या फिर किसी नीले ड्रम में कोई लाश मिले तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

    यह भी पढ़ें :  स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में 51 चेंज मेकर्स सम्मानित, खेमलाल खटर्जी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    यह भी पढ़ें: ‘कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

    यह भी पढ़ें: चरमपंथियों की खौफनाक साजिश का खुलासा ! यूपी पुलिस ने हकीम के घर से 300 असलहे और 20 बोरी कारतूस किया बरामद

    यह भी पढ़ें: कोलकाता में RG kar कॉलेज के बाद लॉ कॉलेज में छात्रा के साथ गैंगरेप, एक पूर्व और दो मौजूदा छात्रों ने वारदात को दिया अंजाम

     

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026

    सुनालिया ओव्हरब्रिज से मुरारका पेट्रोल पंप तक दिनभर जाम, कोरबा में Odd-Even फार्मूला लागू करने की मांग

    October 12, 2026

    Korba: एसईसीएल गेवरा हाउस में गूंजे विरोध के नारे, चेयरमैन के घेराव के बीच भू-स्थापितों और श्रमिकों ने उठाई हक-अधिकार की आवाज

    October 12, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,016 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,544 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,408 Views
    Don't Miss

    बाइक की सीट के अंदर छिपा मिला खूबसूरत पीले रंग का रैट स्नेक, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    October 13, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: शहर की सीएसईबी कॉलोनी में एक परिवार की बाइक के अंदर पीले…

    राशिफल 13 अक्टूबर 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 13, 2026

    Mumbai: कैंसर पीड़ित बहन के इलाज के लिए काले जादू का सहारा ! बाबाओं के चक्कर में महिला ने गंवा दिए 69.30 लाख रु

    October 13, 2026

    Korba: जिला कांग्रेस के निर्देश पर कुसमुंडा ब्‍लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के लिए प्रदर्शन

    October 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.