Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, August 12
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»गांव में दुल्हन लेने आया कंपनी का सीईओ, हेलिकॉप्टर से हुई विदाई, ग्रामीण बोले-ऐसा कभी नहीं देखा
    Featured

    गांव में दुल्हन लेने आया कंपनी का सीईओ, हेलिकॉप्टर से हुई विदाई, ग्रामीण बोले-ऐसा कभी नहीं देखा

    Deepak SahuBy Deepak SahuDecember 6, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n69199565317650300750370de9e74bccfc64e0393d2199693e1525a85bc5f1f09b9c34173ae696d5fc12f8
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    कानपुर/स्वराज टुडे: हर पिता का सपना होता है कि वह अपनी बेटी की शादी और विदाई को यादगार बना दे. कानपुर देहात के एक छोटे से गांव में शुक्रवार को ऐसा ही एक अविस्मरणीय नज़ारा देखने को मिला, जब एक किसान की बेटी की विदाई कार या डोली में नहीं, बल्कि हेलिकॉप्टर से हुई. इस फिल्मी सीन जैसे नज़ारे को देखकर गांववासी हैरान रह गए और गर्व से भर उठे.

    आसमान से उतरा ‘विदाई का वाहन’

    कानपुर देहात के रसूलाबाद नगर पंचायत के गौतम बुद्ध नगर वार्ड में शुक्रवार की सुबह किसी फिल्मी सेट से कम नहीं थी. आसमान में गड़गड़ाहट हुई और अचानक गांव के एक खेत पर एक हेलिकॉप्टर ने लैंड किया. यह हेलिकॉप्टर किसी राजनेता या हस्ती के लिए नहीं, बल्कि गांव के साधारण किसान अमर सिंह यादव की बेटी प्रतिमा की विदाई के लिए आया था. दुल्हन प्रतिमा खुद एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. जब वह अपने दूल्हे विकास के साथ हेलिकॉप्टर में बैठीं, तो न केवल नाते-रिश्तेदार, बल्कि पूरे गांव की आंखें ख़ुशी और गर्व से नम हो गईं.

    Shaadi.com से शुरू हुई कहानी, दूल्हा हैं CEO

    यह हाई-प्रोफाइल शादी इंटरनेट के माध्यम से तय हुई थी. प्रतिमा और पटना के निवासी विकास की मुलाकात Shaadi.com के ज़रिए हुई. बेंगलुरु की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं और उनका मासिक वेतन 2.50 लाख रुपये है. वह दिल्ली स्थित ड्रोन बनाने वाली कंपनी इनफ्राटेक के सीईओ हैं. दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद 4 दिसंबर को शादी हुई, और 5 दिसंबर को यह ऐतिहासिक विदाई संपन्न हुई.

    एक किसान ने साबित कर दिया सब कुछ मुमकिन है

    इस भव्य आयोजन के पीछे पिता अमर सिंह यादव का वर्षों का संघर्ष और त्याग छिपा है. पेशे से किसान अमर सिंह ने अपने बच्चों की पढ़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ी. उनकी मेहनत का ही परिणाम है कि बेटी प्रतिमा एक सफल सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं. बड़ा बेटा देवा बीटेक का छात्र है. छोटा बेटा शिवा इंटरमीडिएट का छात्र है. ग्रामीणों ने अमर सिंह के जज़्बे की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने यह साबित कर दिया कि एक किसान भी अपनी बेटी को राजकुमारियों जैसी विदाई दे सकता है.

    यह भी पढ़ें :  J&K: आर्टिकल 370 हटाने की बरसी से पहले एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा के काफिलों की आवाजाही रोकी गई

    लखनऊ के रास्ते पटना रवाना हुए नवदंपति

    हेलिकॉप्टर की लैंडिंग और विदाई को देखने के लिए गांव में भारी भीड़ उमड़ पड़ी. किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए, पुलिस प्रशासन और फायर विभाग की गाड़ियां मौके पर मुस्तैद रहीं. नवदंपति हेलिकॉप्टर से लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से फ्लाइट पकड़कर अपनी आगे की यात्रा के लिए पटना के लिए रवाना हुए.

    यह भी पढ़ें: जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के तत्वाधान में ओपन थियेटर घंटाघर चौक पर मनाई गई डाॅ. भीमराव अम्बेडकर जी की 69 वीं पुण्यतिथि

    यह भी पढ़ें: सुसाइड के 27 दिन बाद आया शराब करोबारी का शॉकिंग वीडियो, सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित पर बड़ा आरोप, मचा हड़कंप

    यह भी पढ़ें: फेरे से ठीक पहले मौके पर पहुंच गई पहली पत्नी, पुलिस और वकील को देख मंडप छोड़कर भागा दूल्हा, सन्न रह गए दुल्हन के परिजन

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026

    Raipur: AI के माध्यम से किसी की तस्वीर बनाकर सोशल मीडिया पर छवि खराब करना गंभीर साइबर अपराध है – डॉ. ममता साहू

    August 12, 2026

    बिलासपुर पुलिस द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन, देशभक्ति के रंग में रंगा बिलासपुर, गूंजे राष्ट्रभक्ति के जयघोष

    August 11, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,835 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,481 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,233 Views
    Don't Miss

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में विभिन्न पदों पर निकली भर्तियां, 14 अगस्त को वॉक-इन इंटरव्यू

    August 12, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा के लालूराम कॉलोनी, न्यू बस स्टैंड स्थित शिवाय हॉस्पिटल (Shivay Hospital…

    कानपुर पुलिस ने हाई प्रोफाइल लुटेरी दुल्हन का किया खुलासा, दो-दो पुलिस अधिकारियों और बैंक मैनेजरों को लगाया था करोड़ों का चूना

    August 12, 2026

    राशिफल 12 अगस्त 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    August 12, 2026

    MP में शाहरुख ने महेंद्र बनकर टीसीएस अधिकारी के साथ की दरिंदगी, प्राइवेट वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

    August 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.